ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-सामाजिक बदलाव में महिलाओं की भूमिका और उनके प्रति वैचारिक पूर्वाग्रह पर वेबिनार का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-सामाजिक बदलाव में महिलाओं की भूमिका और उनके प्रति वैचारिक पूर्वाग्रह पर वेबिनार का आयोजन

By @dmin
Published: March 8, 2022
Share
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-सामाजिक बदलाव में महिलाओं की भूमिका और उनके प्रति वैचारिक पूर्वाग्रह पर वेबिनार का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-सामाजिक बदलाव में महिलाओं की भूमिका और उनके प्रति वैचारिक पूर्वाग्रह पर वेबिनार का आयोजन
SHARE

कांकेर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) और प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय (आरओबी), रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में, क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय (एफओबी), कांकेर के सहयोग से आजदोपहर 12.30 बजे से 01.30 बजे तक ‘सामाजिक बदलाव में महिलाओं की भूमिका और उनके प्रति वैचारिक पूर्वाग्रह’ विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के फील्ड अधिकारी, गैर-सरकारी संगठनों के कार्यकर्ता, सांस्कृतिक दलों के लोक कलाकार तथा महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं इस वेबिनार में शामिल हुए। जनशिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, काँकेर की निदेशक, सुश्री पूजा पांडेय और यूनीसेफ, कांकेर की जिला समन्वयक, सुश्री रेहाना तबस्?सुम ने वेबिनार को संबोधित किया ।

वेबिनार को संबोधित करते हुए यूनीसेफ, कांकेर की जिला समन्वयक, सुश्री रेहाना तबस्सुम ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2022 का ध्येय वाक्य है ‘ब्रेक द बायस’ अर्थात पूर्वाग्रहों को तोडऩा। हम सभी यह जानते हैं कि समाज में व्याप्त पूर्वाग्रहों को तोड़े बगैर एक समतामूलक, समावेशी और न्यायसंगत समाज का निर्माण नहीं हो सकता है। इसके लिए हम एक पूर्वाग्रह, रूढि़वादिता और भेदभाव से मुक्त दुनिया की कल्पना करना चाहते हैं, जहां समानता एक जीवन मूल्य के रूप में समाज को निर्देशित करे।

उन्होंने कहा कि हम साथ मिलकर महिलाओं की समानता का निर्माण कर सकते हैं और सामूहिक रूप से पक्षपात को दूर कर सकते हैं। हमें अपने समुदायों, अपने कार्यस्थलों, अपने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों में पूर्वाग्रहों को तोडऩा होगा। सुश्री तबस्सुम ने आह्वान किया कि आइए, हम इस पूर्वाग्रह को इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर और उसके बाद भी तोडऩे का संकल्प लें।

इस अवसर पर जनशिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, काँकेर की निदेशक, सुश्री पूजा पांडेय ने कहा कि आज दुनिया के लगभग सभी देशों में लैंगिक समानता की बात की जा रही है लेकिन राष्ट्रों द्वारा बड़ी प्रगति कर लेने के बावजूद यह विचार एक सपना ही बना हुआ है। वैश्विक आर्थिक सुधारों के बावजूद लगभग 60 प्रतिशत महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर हैं और आने वाले दिनों में यह स्थिति और भयावह हो सकती है।

सुश्री पाण्डेय ने कहा कि पूर्वाग्रह को दूर करने, रूढि़वादिता को तोडऩे, असमानता और भेदभाव को समाप्त करने, समाज में बदलाव लाने के लिए हमें चुनौतियों को स्वीकार करना होगा और महिलाओं की उपलब्धियों को महत्त्व देने के लिए कदम उठाने होंगे। महिलाओं की समानता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए लैंगिक समानता की पैरवी करनी होगी और महिला केंद्रित विकास के लिए भी आवश्यक कदम उठाने होंगे।

उन्होंने ने कहा कि यह तब ही संभव होगा जब वह अपने को पुरुषों से कमतर न आंकें । उन्हें यह समझना होगा कि वे किसी भी तरह से पुरुषों से कम नहीं है वे अपने अधिकारों के संतुलन तथा समानता, निष्पक्षता के लिए कार्य कर सकती हैं।

वेबिनार के प्रारम्भ में पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर के अपर महानिदेशक, अभिषेक दयाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी दी। अंत में आभार प्रदर्शन, पत्र सूचना कार्यालय रायपुर के कार्यालय प्रमुख, सुनील तिवारी ने किया। वेबिनार का संचालन क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय (एफओबी), कांकेर की प्रभारी अधिकारी, सुश्री श्वेता शर्मा ने किया।

एसएसबी जवान ने ड्यूटी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, स्पर्श हास्पिटल में इलाज के दौरान हुई मौत
भाषा सर्वे के परिणामों के आधार पर तैयार हो ठोस कार्ययोजना : मंत्री डॉ.टेकाम
अनिश्चितकालीन हड़ताल: हक की लड़ाई लड़ते 62 कर्मचारियों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, देहदान और नेत्रदान की घोषणा
हुआवेई सहित 20 कंपनियों को चलाती है चीनी सेना, बहुत बड़ा झटका देने की तैयारी में अमेरिका
अंतिम चरण पावर हाउस अंडरब्रिज का निर्माण कार्य, इसी माह शुरू हो जाएगा आवागमन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ, समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएँ एसपी सदानंद कुमार के हाथों हुईं सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ, समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएँ एसपी सदानंद कुमार के हाथों हुईं सम्मानित
Next Article पीएम मोदी और शेख हसीना के बीच वर्चुअल समिट, 55 साल बाद खोला गया चिलाहाटी- हल्दीबाड़ी रेल मार्ग शेख हसीना ने यूक्रेन से 9 बांग्लादेशियों को बचाने के लिए क्करू मोदी को दिया धन्यवाद

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?