ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेप केस में सजा काटकर लौटे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दोबारा झूठे केस में फंसाने की धमकियों से था परेशान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

रेप केस में सजा काटकर लौटे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दोबारा झूठे केस में फंसाने की धमकियों से था परेशान

By Mohan Rao
Published: May 25, 2023
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

बलरामपुर Balrampur. रेप केस में सजा काटकर लौटे शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल जेल से छूटने के बाद मृतक युवक को दोबारा झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। इसी से तंग आकर युवक ने फांसी लगा ली। युवक ने सुसाइड नोट छोड़ रखा था जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

यह पूरा मामला मामला बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां रहने वाले सुनील कुमार खैरबार ने दो माह पहले 12 मार्च 2023 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। पुलिस को घटना स्थल पर सुसाइड नोट मिला था जिसमें आत्महत्या की वजह लिखी हुई थी। सुसाइड नोट का परीक्षण राजकीय प्रश्नापद प्रलेख अपराध अनुसंधान विभाग पुलिस मुख्यालय रायपुर से कराया गया जिसमें मृतक का हस्तलिपि होने की पुष्टि हुई।

हैंडराइटिंग की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने इस मामले में सहदेव सिंह (60), धनपतिया पति सहदेव सिंह गोड (30),रामफल पोया (59) के साथ एक अन्य युवती को गिरफ्तार किया है। यह सभी शंकरपुर के ही रहने वाले है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सुसाइड करने वाले युवक सुनील खैरबार पर युवती द्वारा 2015 में अपहरण,दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को धारा 341,363, 366(क), 376, 506 एवं 05 (3) 06 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

7 साल की सजा के बाद युवक जेल से छूटा तो सुनील खैरबार पर दबाव बनाया जाने लगा किया रेप पीड़िता को पत्नी बनाए और 50 हजार रुपए भी दे। इसके लिए लगातार परिवार के लोग उसे परेशान कर रहे थे। वे सभी युवक को दोबारा जेल भेजने की धमकी दे रहे थे जिससे वह काफी परेशान हो गया था। इससे तंग आकर युवक ने 12 मार्च को फांसी लगा ली थी। इस घटना के बाद जांच हुई और सभी को धारा 306, 34 का आरोपी पाया गया। इसके तहत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

भारत में कोरोना: दैनिक मामलों में मामूली बढ़ोतरी के साथ पिछले 24 घंटे में सामने आए 30254 नए केस
भारत चीन विवाद पर अमेरिकी संसद ने कहा, बीजिंग को बताने का वक्त आ गया कि अब बहुत हुआ
अमेरिका में 2 अप्रैल को रिलीज होगी छत्तीसगढ़ी फिल्म मार डारे मया म…
दिल्ली में ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर्स कनेक्ट’ के तहत सीएम साय की वन-टू-वन मुलाक़ातें शुरू
खड़गपुर रेल मंडल में रेल रोको आंदोलन : 10 अप्रेल को दुर्ग-रायपुर से गुजरने वाली यह ट्रेने रहेंगी रद्द… देखें ट्रेनों की सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री बघेल आज पहुंचेंगे जगदलपुर, झीरम घाटी मेमोरियल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल
Next Article राजनीति: हिजाब पर लगे बैन को हटा सकती है कांग्रेस सरकार! मंत्री ने दिए संकेत राजनीति: हिजाब पर लगे बैन को हटा सकती है कांग्रेस सरकार! मंत्री ने दिए संकेत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?