भिलाई। आजादी के दीवाने अमर शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर भाजपा नेता अतुल पर्वत व उनके साथियों ने नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। सेक्टर 4 स्थित अपने निवास पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं छतीसगढ़ व महाराष्ट्र प्रभारी युवा नेता अतुल पर्वत ने दर्जनों साथियों के साथ अमर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। अमर शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अतुल पर्वत ने कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।
अतुल पर्वत शहीद भगतसिंह जब किशोर थे तब उन्हें जलियांवाला बाग कांड ने झकझोर कर रख दिया था। इस घटना ने शहीद भगतसिंह के मन में अंग्रेजों के प्रति तीव्र घृणा पैदा कर दी थी साहस और वीरता की प्रतिमूर्ति तथा विद्वान एवं पराक्रमी शहीद भगतसिंह युवावस्था में कदम रखते ही अंग्रेजी हुकूमत की नाक में दम करना शुरू कर दिया था। देश को अंग्रेजों के अन्याय एवं उनकी ग़ुलामी से मुक्ति दिलाने का संकल्प लेकर शहीद भगतसिंह ने चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव, लाला राजपत राय आदि क्रांतिवीर साथियों के साथ मिलकर संघर्ष शुरू किया। देश को आज़ादी दिलाने में इन क्रांति वीरों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। अतुल पर्वत ने युवाओं से शहीद भगतसिंह के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र सेवा करने की अपील की। इस दौरान अतुल पर्वत के साथ नवजोत सिंह, बॉब बेन्सन, कीमत सिंह लहरी, अखिलेश तिवारी, सतेन्द्र पांडेय, सुधांशु सिंह, इन्द्रजीत आदि उपस्थित थे।




