ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल ने सबका रखा ध्यान, संगठन में 50 फीसदी आरक्षण देकर कांग्रेस ने बढ़ाया नारी का मान : रत्नावली
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
October 24, 2026
फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और सॉफ्ट टेनिस की विभिन्न आयु वर्गों में होंगी प्रतियोगिताएं
सांसद चिंतामणि महाराज ने बास्केट में बॉल डालकर किया चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ
October 24, 2026
जांजगीर-चांपा जिले के 277 तीर्थयात्री पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर रवाना
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर
October 24, 2026
शपथ का शतक : सेवा के 10वें वर्ष में 100 दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल
October 24, 2026
दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गया डिपोर्ट, IB एवं BSF के सहयोग से भेजा बांग्लादेश
October 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल ने सबका रखा ध्यान, संगठन में 50 फीसदी आरक्षण देकर कांग्रेस ने बढ़ाया नारी का मान : रत्नावली

By Om Prakash Verma Published April 5, 2023
Share
सीएम बघेल ने सबका रखा ध्यान, संगठन में 50 फीसदी आरक्षण देकर कांग्रेस ने बढ़ाया नारी का मान : रत्नावली
सीएम बघेल ने सबका रखा ध्यान, संगठन में 50 फीसदी आरक्षण देकर कांग्रेस ने बढ़ाया नारी का मान : रत्नावली
SHARE

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय सचिव अलका लांबा से की भेट, किसी भी वर्ग को उपेक्षित नहीं रखा मुख्यमंत्री बघेल ने
रायपुर। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अलका लंबा सौजन्य भेंट कर तिरंगा गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में गढ़े जा रहे विकास के आयामों की जानकारी दी।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के लोगों के जीवन और उनकी माली हालत में बदलाव लाने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने क्या – क्या जतन किए हैं। हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल और अलका लांबा के बीच अनेक मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई। प्रखर वक्ता सुश्री लांबा सुश्री कौशल की वक्तव्य शैली और व्यवहार कुशलता से काफी प्रभावित नजर आईं और उन्हें सराहा भी। रत्नावली ने कांग्रेस के रायपुर में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान अनुसूचित जाति जनजाति, पिछड़ा वर्गों, अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के लिए पार्टी संगठन में पचास फीसदी पद आरक्षित करने के फैसले को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह फैसला हम महिलाओं का सम्मान बढ़ाने वाला साबित होगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बिना रुके, बिना थके प्रदेश की जनता के हित में लगातार काम करते रहने की क्षमता के कारण छत्तीसगढ़ में पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार हो जाने की जानकारी अलका लांबा को दी। यह सुनकर सुश्री लांबा खुश हो उठीं। उन्होंने कहा कि सीएम बघेल को मैं बहुत करीब से जानती हूं, उनकी कर्मठता की कोई सानी नहीं है। वे सूबे की आवाम की भलाई के लिए तो हमेशा फिक्रमंद रहते ही हैं, पार्टी संगठन की मजबूती के लिए भी लगातार काम करते रहते हैं। रत्नावली ने उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम जनता, गरीबों, आदिवासियों, अनुसूचित जाति के लोगों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, श्रमिकों, किसानों, छोटे व्यापारियों, लघु उद्यमियों, वनवासियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों (आशा वर्कर), कोटवारों, ग्राम पटेलों आदि की भलाई के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

सुश्री कौशल ने उन्हें बताया कि हाल ही में पेश राज्य के बजट में आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों, कोटवारों, पटेलों के मानदेय एवं बेरोजगारी भत्ता में सम्मानजनक वृद्धि की गई है। इसके चलते इन अशासकीय सेवकों में उल्लास का माहौल है। राज्य के शासकीय कर्मकारियों को सम्मानजनक वेतन एवं दीगर सुविधाएं दी जा रही हैं। शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को मुफ्त व अति रियायती दरों पर चावल, गेहूं, चना, अमृत नमक आदि प्रदाय किए जा रहे हैं। गरीबों व मजदूर परिवारों को रोजगार गारंटी योजना तथा राज्य शासन की अन्य योजनाओं के तहत भरपूर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जलाशय व बांध बनवाकर सिंचाई संसाधन बढ़ाए गए हैं, किसानों की उपज को ऊंची दरों पर खरीदने, उन्हें बोनस देने, समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध कराने के इंतजाम किए गए हैं। प्राकृतिक और परम्परागत कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा।

रत्नावली कौशल ने सुश्री लांबा को जानकारी दी कि महिलाओं को स्व सहायता समूहों से जोड़कर स्वावलंबी एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए भूपेश बघेल सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। नारी सशक्तिकरण के मामले में छत्तीसगढ़ ऊंचे पायदान पर पहुंच चुका है। महिला अत्याचार की घटनाएं राज्य में थम सी गई हैं। अपराधों, अवैध कारोबारों और नक्सली घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में हमारी सरकार बहुत ही कामयाब साबित हुई है। सुश्री कौशल ने कहा कि राज्य में दलितों, आदिवासियों, वनवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को समाज एवं शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ठोस कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री की सतत मेहनत के बूते आज छत्तीसगढ़ खुशहाल राज्य बन गया है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सांसद चिंतामणि महाराज ने बास्केट में बॉल डालकर किया चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर

शपथ का शतक : सेवा के 10वें वर्ष में 100 दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल

दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गया डिपोर्ट, IB एवं BSF के सहयोग से भेजा बांग्लादेश

Om Prakash Verma April 5, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, CJI ने वकीलों को दी छूट कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, CJI ने वकीलों को दी छूट
Next Article नगपुरा में 6 माह के बच्चे की हत्या का खुलासा : मासूम को उसकी मां ने की फेंक दिया था तालाब में… पुलिस पूछताछ में हुए चौंकाने वाला

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?