ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घर से पढ़ाई करने पर आपके बच्चे को मिल रहे हैं ये 5 फायदे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

घर से पढ़ाई करने पर आपके बच्चे को मिल रहे हैं ये 5 फायदे

By @dmin
Published: June 27, 2020
Share
SHARE

कोरोना वायरस की वजह से स्कूलों को बच्चों को घर पर ही पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अब बच्चे स्कूल की बजाय घर पर ही पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि बच्चों का स्कूल जाना ही सही रहता है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर बच्चे स्कूल की बजाय घर पर पढ़ाई करें तो इसके भी कई फायदे होते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए यही बताने जा रहे हैं कि होम स्कूलिंग से माता-पिता और बच्चों को क्या फायदा मिलते हैं।

Contents
  • बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताना
  • अपने पसंदीदा काम करने का समय
  • परिवार को मिलती है ज्यादा आजादी
  • बच्चों की पढ़ाई पर रहती है नजर
  • सुरक्षा मिलती है

बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताना

बच्चों के घर पर पढ़ाई करने से पैरेंट्स को उनके साथ समय बिताने का मौका मिल रहा है। हो सकता है कि कुछ माता-पिता को ये ट्रेंड पसंद न आए, लेकिन आपको ये बात समझनी चाहिए कि इससे बच्चा हर वक्त आपकी नजरों के सामने सुरक्षित रहेगा।

अपने पसंदीदा काम करने का समय

अक्सर बच्चे स्कूल से आकर ट्यूशन, योगा क्लास और कई तरह की एक्टिविटीज के लिए चले जाते हैं। अगर आपका बच्चा बहुत छोटा है खासतौर पर प्री-स्कूल के लिए उसकी उम्र अभी कम है तो आपको होम स्कूलिंग को वरीयता देनी चाहिए।
इससे कम उम्र में ही बच्चों पर पढ़ाई का ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है। पढ़ाई और कुछ नया सीखने में आप उसकी ज्यादा मदद कर सकते हैं। इसके बाद जो समय बचेगा उसमें बच्चा अपने पसंदीदा काम और खेल सकता है।

परिवार को मिलती है ज्यादा आजादी

सुबह जल्दी उठना, स्कूल के लिए तैयार होना, रास्ते में ट्रैफिक में फंसना और फिर बच्चे को स्कूल से वापस घर लाना और उसके बाद उसे होमवर्क करवाना। इस सबके अंदर ही सारा समय और एनर्जी खर्च हो जाती है। वहीं घर से पढ़ाई करने पर आप इन सब चीजों से बच जाते हैं और स्कूल के नियमों की बजाय अपने परिवार के अनुसार बच्चे को पढ़ा सकते हैं।

बच्चों की पढ़ाई पर रहती है नजर

बच्चे स्कूल में क्या सीख रहे हैं या क्या कर रहे हैं या टीचर उन पर पूरा ध्यान भी देती है या नहीं, इन सब बातों से पैरेंट्स अनजान होते हैं। अगर आपका बच्चा घर से पढ़ाई कर रहा है तो आपको भी उसके साथ बैठकर ये जानने का मौका मिलता है कि वो कैसा स्टूडेंट है।

सुरक्षा मिलती है

बच्चों के साथ होने वाले कई अपराध स्कूल में ही होते हैं और होम स्कूलिंग इस तरह की समस्याओं से आपको बचा देती है। आपका बच्चा अपने परिवार के सदस्यों के बीच रहता और पढ़ाई करता है। घर एवं परिवार के बीच रहने से ज्यादा सुरक्षित जगह शायद ही कोई और होगी।
लॉकडाउन और कोरोना की वजह से भले ही स्कूलों ने बच्चों को होम स्कूलिंग देना शुरू कर दिया हो लेकिन इसमें सबसे ज्यादा आपके बच्चे को ही फायदा है। घर पर पढ़ाई करने से उसे ज्यादा समय मिल पाता है और वा अपनी पसंद के काम या खेल को भी टाइम दे पाता है।
अब अगर आपको ये होम स्कूलिंग का आइडिया गलत लग रहा था तो जरा अपने विचारों को बदल डालिए, क्योंकि इसके नुकसान से ज्यादा फायदे हैं जो आपके बच्चे को ही मिल रहे हैं।

सरकार की बड़ी कार्रवाई, 27 चिकित्सा अधिकारी व स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स को किया गया सेवा मुक्त… लंबे समय से थे अनुपस्थित
नहीं पड़ेंगी नकली लेशेज की जरूरत, ये असरदार उपाय दिलाएंगे खूबसूरत और घनी पलकें…
छत्तीसगढ़ सरकार की पहल : सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए बनेंगे विश्राम गृह
रायपुर में विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, कुनकुरी सदन के तत्वावधान सैकड़ों ने किया डोनेट
स्वास्थ्य मंत्री ने पीएचसी बंजारीडाड का किया आकस्मिक निरीक्षण, भर्ती मरीजों से की बातचीत, सुविधाओं का लिया जायजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बच्चों को किस उम्र से देना चाहिए फ्रूट जूस
Next Article राज्यसभा कर्मियों के महंगाई भत्ते पर रोक, केंद्रीय कर्मियों को भी नहीं मिलेगा डेढ़ साल का बकाया राज्यसभा कर्मियों के महंगाई भत्ते पर रोक, केंद्रीय कर्मियों को भी नहीं मिलेगा डेढ़ साल का बकाया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?