ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंधे कत्ल का खुलासा : कुम्हारी में युवक की सिर कुचलकर हत्या, शराब के पैसे को लेकर विवाद के बाद साथी ने पत्थर पटककर मार डाला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अंधे कत्ल का खुलासा : कुम्हारी में युवक की सिर कुचलकर हत्या, शराब के पैसे को लेकर विवाद के बाद साथी ने पत्थर पटककर मार डाला

By Mohan Rao
Published: January 4, 2024
Share
SHARE

भिलाई।  कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। नए साल की पार्टी व शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद साथी ने ही कपसदा निवासी गोपाल सोनवानी उर्फ पांगडू सोनवानी (20) की हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली और जांच के दौरान मिले सबूत के सहारे आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने इस मामले मृतक के साथी आकाश मारकण्डे (21) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कुम्हारी पुलिस ने धारा 302 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

कुम्हारी पुलिस ने बताया कि कि खून से लथपथ शव मिलने के बाद जांच के दौरान पता चला कि मृतक गोपाल सोनवानी गोपाल सोनवानी उर्फ पांगडू अपने माता पिता की मृत्यु के बाद अपने रिस्तेदार राजेन्द्र महिलांग के घर विगत 5-6 साल से रह रहा था। पिछले 8-9 महिनों से वह हेरीटेज होटल रायपुर में वहीं रहकर काम करता था। बीच-बीच में आना जाना करता रहता था। इस बीच 1 जनवरी को गोपाल सोनवानी रायपुर से अपने गांव कपसदा पहुंचा। गांव आने के बाद अपने दोस्त अनिल माकरण्डे, आकाश मारकण्डे व राज चेलक के साथ शाम को शराब पार्टी की।

शराब पार्टी के दौरान शुरू हुआ विवाद
शराब पार्टी के दौरान गोपाल सोनानी व सभी दोस्त आपस में विवाद करने लगे। इस दौरान गोपाल की शर्ट गंदी हो गई तो मोहित उर्फ आकाश मारकण्डे ने अपनी शर्ट उसे पहनने को दी। रात करीब 8:30 बजे गोपाल सोनवानी ने आकाश को रायपुर में नौकरी दिलाने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया। रास्ते में केडिया नाला खपरी शमशान के पास दोनों गांजा पीने के लिए रूके।  गोपाल पहले से शराब भी पिया हुआ था और गांजा पीने के बाद उसका नशा और बढ़ गया। इसके बाद गोपाल ने आकाश को गाली देना शुरू कर दिया। आकाश ने काफी मना किया लेकिन वह नहीं रुक रहा था। शराब के पैसों व गिफ्ट को लेकर गाली गलौच कर रहा था। इससे ताव में आकर आकाश ने बड़े से पत्थर से गोपाल के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद लहूलुहान हालत में गोपाल सोनवानी को छोड़कर आकाश मारकण्डेय फरार हो गया।

इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी से उप निरीक्षक डीडी वर्मा, आरक्षक राजकुमार सिंह, विजय धुरंधर, बंटी सिंह, मनीष वर्मा, कविन्द्र साहू, विनेष शर्मा एवं एसीसीयू से सहायक उप निरीक्षक शमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक सगीर खान, चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक अरविन्द मिश्रा, रिन्कू सोनी, राकेश चौधरी, राकेश अन्ना, गुनित कुमार, भावेश पटेल आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Accident in Chhattisgarh : महासमुंद और बेमेतरा में नौ लोगों की मौत, ट्रक से भिड़ी कार, सूखी नहर में गिरी एसयूवी
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले को दी करोड़ों की सौगात, विभिन्न सड़कों का होगा निर्माण
चीन में कोरोना से हाहाकार : शंघाई-बीजिंग में सामान की डिलीवरी लेने पर भी रोक, जनता में फैल रहा आक्रोश
15 दिसम्बर तक किसान करा सकेंगे रबी फसलों का बीमा…
गर्लफ्रेंड से मिलने चंडीगढ़ से कोरबा पहुंचे युवक ने काट ली हाथ की नस, 112 की टीम ने बचाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: अब तो नशेड़ियों पर गंभीरता से सोचो
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 82 # 04 January 2024

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?