ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शराब की दुकानों में ओव्हर रेट की शिकायत कर सकेंगे वाट्सएप पर…. आबकारी विभाग ने जारी किया वाट्सएप नंबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

शराब की दुकानों में ओव्हर रेट की शिकायत कर सकेंगे वाट्सएप पर…. आबकारी विभाग ने जारी किया वाट्सएप नंबर

By @dmin
Published: October 26, 2020
Share
In liquor shops, you will be able to complain about the over rate on WhatsApp
In liquor shops, you will be able to complain about the over rate on WhatsApp
SHARE

रायपुर। प्रदेश में शराब की दुकानों में ओव्हर रेट आम बात हो गई है। मदिरा प्रेमियों के पास इसकी शिकायत करने का कोई जरिया नहीं है इसलिए शराब की दुकानों में मनमानी जारी है। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अब इस पर लगाम कसने की तैयारी कर ली है। दशहरा के मौके पर राज्य सरकार के आबकारी विभाग द्वारा मदिरा दुकानों से ओव्हर रेटिंग की शिकायत के लिए वाट्सएप नंबर 9424102102 जारी किया गया है। यदि ग्राहकों को लगता है कि मदिरा दुकान में ज्यादा दर ली जा रही है तो इसकी शिकायत सीधे वाट्सएप के माध्यम से की जा सकती है।
आबकारी विभाग के अनुसार इस सुविधा के माध्यम से ग्राहक द्वारा मदिरा दुकान से उचित दर पर मदिरा विक्रय न किया जाना पाए जाने पर उस दुकान का वीडियो बनाकर वाट्सएप मोबाइल नम्बर 9424102102 पर भेजा जा सकता है। वीडियो प्राप्त होने पर उक्त नंबर के नाम पर आबकारी विभाग में शिकायत दर्ज की जाएगी। विभाग के द्वारा उक्त वीडियो की जांच कर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही की गई कार्रवाई से शिकायत कर्ता को मोबाइल नंबर पर सूचित किया जाएगा। वाट्सएप के माध्यम से वीडियो प्राप्त होने पर विभाग को कार्रवाई करने में आसानी होगी तथा प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी।

Contents
  • अवैध शराब परिवहन व बिक्री की भी कर सकते हैं शिकायत
  • त्योहारों को देखते हुए आबकारी मंत्री ने दिए निर्देश

अवैध शराब परिवहन व बिक्री की भी कर सकते हैं शिकायत

वाट्सएप मोबाइल नंबर 9424102102 पर आबकारी अपराध जैसे अवैध मदिरा परिवहन, धारण एवं विक्रय तथा अन्य नशीले पदार्थों के विक्रय एवं धारण से संबंधित वीडियो भी भेजे जा सकते हैं जिस पर भी कार्रवाई की जाएगी। विभाग में पूर्व से ही टोल फ्री नंबर 14405 कार्यरत है उक्त नंबर पर शिकायत ग्राहकों के द्वारा मुफ्त में की जा सकती है। उक्त नंबर पर आनेवाली शिकायतों पर विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है एवं आबकारी अधिनियम के तहत अपराध कायम किया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में 700 शिकायतें टोल फ्री नंबर पर प्राप्त हुई हैं। जिनकी जांच कर कार्यवाही आबकारी विभाग द्वारा की गई है।

त्योहारों को देखते हुए आबकारी मंत्री ने दिए निर्देश

त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए समस्त मदिरा दुकानों के निरीक्षण का निर्देश आबकारी मंत्री द्वारा दिया गया है। उनके निर्देश के तहत आबकारी आयुक्त निरंजन दास, प्रबंध संचालक एपी त्रिपाठी और उपायुक्तों द्वारा मदिरा दुकानों की सघन जांच की जा रही है। राज्य स्तरीय उडऩदस्ता एवं संभागीय उडऩदस्ता तथा जिले के जांच दल के द्वारा मदिरा दुकानों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है एवं प्रकरण कायम किए जा रहे हैं। मदिरा दुकानों के निरीक्षण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा मास्क लगाए जाने के लिए ग्राहकों को हिदायतें दी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने मणिपुर लैंडस्लाइड में शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की
जनजातीय परंपराओं, संस्कृति, बोली-भाषा को सहेजने और उस पर हमें गर्व करने की है जरूरत: सुश्री अनुसुईया उइके
रेलवे ब्रेकिंग: सांतरागाछी-पुणे के मध्य 3 फेरों के लिए साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की सुविधा… 10 जून से मिलेगी सुविधा
राहत भरा नया साल: 102 रुपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, नए साल में महंगाई से मिली राहत
छत्तीसगढ़ के इस नगर पंचायत का CMO गिरफ्तार, 3000 से ज्यादा हितग्राहियों के पेंशन का गबन, जांच की बाद कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article News of relief for taxpayers, date of filing of income tax returns करदाताओं के लिए राहत की खबर, 31 दिसंबर तक बढ़ी आयकर रिटर्न भरने की तारीख
Next Article Now cases of corona infections in the country set a new record कोरोना के दैनिक मामलों में हाल के दिनों की सबसे बड़ी गिरावट…. सक्रिय मामले भी हो रहे कम…. 71 लाख से अधिक हुए स्वस्थ्य

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?