ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 2 हजार 313 पौधों के साथ, जिले के 9 कृष्ण कुंज का हुआ शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

2 हजार 313 पौधों के साथ, जिले के 9 कृष्ण कुंज का हुआ शुभारंभ

By @dmin
Published: August 19, 2022
Share
2 हजार 313 पौधों के साथ, जिले के 9 कृष्ण कुंज का हुआ शुभारंभ
2 हजार 313 पौधों के साथ, जिले के 9 कृष्ण कुंज का हुआ शुभारंभ
SHARE

स्थानीय लोगों ने कृष्ण कुंज को ऑक्सीजन जोन की दी संज्ञा
कृष्ण कुंज में 33 प्रकार के पौधों को किया गया रोपित, जिसमें रुद्राक्ष, बरगद, पीपल जैसे धार्मिक महत्व रखने वाले पौधें भी शामिल
दुर्ग। आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पांच बिल्डिंग दुर्ग में विधायक अरुण वोरा द्वारा हरित पहल करते हुए कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया गया। जिले के सभी 9 कृष्ण कुंज में आज कुल 2 हजार 313 पौधों का पौधारोपण किया गया। इसके लिए 3.96 हेक्टेयर (9 एकड़ ) भूमि का रकबा, नगरीय निकाय में कृष्ण कुंज के लिए चिन्हित किया गया था। जिसमें पौधारोपण कर हरियाली की छंटा को बिखेरी गयी। स्थानीय लोगों ने कृष्ण कुंज को ऑक्सीजन जोन की दी संज्ञा।

इस अवसर पर दुर्ग के विधायक अरुण वोरा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 26 जनवरी को किसने कुछ बनाने की घोषणा की गई थी जिसने आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अपना मूर्त रूप  लिया, राज्य शासन छत्तीसगढ़ की संस्कृति को विश्व पटल पर ले जाने का कार्य कर रही है। आज कृष्ण कुंज के माध्यम से हम अपनी भावी पीढ़ी को शुद्ध एवं स्वच्छ वातावरण देने का प्रयास कर रहे हैं और इसे ही भावी पीढ़ी को संजों और संरक्षित कर आगे बढ़ाना है।

जिले के नगरी निकाय में चिन्हित कृष्ण कुंज
दुर्ग के अंतर्गत 9 नगरी निकायों में कृष्ण कुंज का चिन्हांकन किया गया है। यह कृष्ण कुंज 5 बिल्डिंग तितुरडीह, दुर्ग, कृष्ण कुंज अटारी पाटन, कृष्ण कुंज उतई, कृष्ण कुंज कुरूद, कृष्ण कुंज भिलाई-3, कृष्ण कुंज जामुल वार्ड-18, कृष्ण कुंज धमधा वार्ड 01 नया तालाब, कृष्ण कुंज वार्ड-01 परसदा कुम्हारी, कृष्ण कुंज बानबरद अहिवारा में स्थापित हैं।

कृष्ण कुंज में 33 प्रकार के पौधों का किया गया रोपण
सभी 9 कृष्ण कुंज में रुद्राक्ष, बरगद, पीपल धार्मिक महत्व रखने वाले पौधों के साथ-साथ फलदार वृक्ष, चिकित्सीय गुण रखने वाले 33 प्रकार के पौधों का  पौधारोपण किया गया।इन पौधों में 127 आम ,73 इमली ,157 गंगा इमली  ,181जामुन ,35 बेर , 14 गंगा बेर , 142 शहतूत,15 तेंदू , 116चार , 34 अनार, 30  गुड़हल,  88 कदम्ब ,68 पीपल , 166 नीम , 56 बरगद ,152 अमरुद , 147 सीताफल , 40बेल , 182आंवला , 9 कचनार ,9 बहेडा , 14 महुआ  , 2 करंज , 11काजू , 114 मौल श्री ,  33 अमरूद ,  25 बेल , 140 बादाम , 30 डूमर ,34 रामफल , 23 लक्ष्मण फल , 22 रुद्राक्ष , 24 परिजात के पौधे शामिल हैं।

स्थानीय लोग कृष्ण कुंज को बता रहे हैं ऑक्सीजन जोन
कृष्ण कुंज में विविध प्रकार के पौधों से स्थानीय लोग प्रभावित होकर इसे उस स्थल की क्षेत्र परिधि का ऑक्सीजन जोन  कह रहे हैं। कृष्ण कुंज के पास के स्थानीय लोग इसे पर्यावरण के दृष्टिकोण से शासन का सकारात्मक कदम बता रहे हैं।

कृष्ण कुंज के आज के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन तथा वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में महापौर धीरज बाकलीवाल, संभाग आयुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा,डीएफओ शशि कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, दुर्ग नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे व अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी गण उपस्थित थे।

टूर एण्ड ट्रेवल की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी, भिलाई में शातिर दंपति गिरफ्तार
रिपोर्ट: मोल्नुपिराविर को भारत में जल्द मिल सकती है इस्तेमाल की मंजूरी, कोरोना से जंग में साबित होगी गेमचेंजर
मनरेगा में छत्तीसगढ़ की उपलब्धि: प्रदेश में 1.22 लाख परिवारों को 100 दिनों से अधिक का रोजगार
महिलाओं के लिए जरुरी है नारियल पानी का सेवन ये बीमारियां रहेंगी दूर
छत्तीसगढ़ चेंबर चुनाव 2021: व्यापारी एकता पैनल के प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश अग्रवाल ने भिलाई में प्रचार प्रसार, कहा- एकता पैनल ही व्यापारियों के हितों का रक्षक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साइलेंट फिल्मों के एक्टर खलील ने कृष्ण सुदामा से की थी करियर की शुरुआत, एनटीआर ने निभाया था 17 फिल्मों में श्रीकृष्ण का किरदार
Next Article बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खेल और व्यस्त दिनचर्या से जोड़े: भूपेश बघेल अभिषेक बच्चन ने मुझे देखा और बोले आपको तो हीरोइन होना चाहिए: चार्मी कौर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?