ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नाखून चबाने की आदत कर सकती है बीमार, ऐसे पाएं इससे छुटकारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

नाखून चबाने की आदत कर सकती है बीमार, ऐसे पाएं इससे छुटकारा

By @dmin
Published: October 31, 2020
Share
SHARE

अक्सर छोटे बच्चे नाखून चबाना काफी पसंद करते हैं और आप उनकी इस हरकत पर उन्हें डांटते भी होंगे। वैसे सिर्फ बच्चे ही नहीं, कुछ बड़े लोग भी इस गलत आदत का शिकार होते हैं। नाखून चबाने में आपको भले ही कोई कमी नजर न आए लेकिन यही आदत कई बीमारियों को बुलावा देती है। इसलिए जितना जल्दी हो सके, इस आदत से किनारा कर लें। तो चलिए जानते हैं कि नाखून चबाने की आदत से कैसे पाएं छुटकारा…

Contents
  • छोटे रखें नाखून
  • डाइट पर दें ध्यान
  • पहचानें वजह
  • यह तरीका भी आएगा काम
  • कड़वी चीजों का प्रयोग

छोटे रखें नाखून

यह नाखून चबाने की आदत को छुड़ाने का एक आसान व कारगर उपाय है। जिन लोगों को भी नाखून चबाने की आदत होती है, उन्हें हमेशा अपने नाखून छोटे ही रखने चाहिए। जब आपके नाखून बड़े होंगे ही नहीं, तो फिर आप चबाओगे किसे। वहीं अगर आपको बड़े नाखून रखने का शौक है तो समय-समय पर मेनीक्योर करवाते रहें। जब आपके नाखून देखने में बेहद सुंदर लगेंगे तो आपका नाखून चबाने का मन ही नहीं करेगा।

डाइट पर दें ध्यान

व्यस्क लोगों में नाखून चबाने की आदत की एक मुख्य वजह उनके शरीर में कैल्शियम की कमी भी होती है। इसलिए डाइट में बदलाव आपकी आदत को बदलने में मदद करेगी। आप अपनी डाइट में ऐसी कुछ चीजों जैसे दूध, दही, चीज़, बादाम, बीन्स, हरी पत्तेदार सब्जियों को अवश्य जगह दें।

पहचानें वजह

जहां कुछ लोग कैल्शियम की कमी के चलते नाखून चबाते हैं तो कुछ लोग अत्यधिक तनाव के कारण ऐसा करते हैं। इसलिए यह बेहद आवश्यक है कि आप अपनी इस आदत के पीछे की वजह को पहचानें। अगर इसके पीछे की वजह तनाव है तो स्टेस मैनेजमेंट के उपाय करिए। आदत खुद ब खुद छूट जाएगी।

यह तरीका भी आएगा काम

नाखून चबाने की आदत को छुड़ाने के लिए आपको खुद को कंट्रोल करना सीखना होगा। आप चाहें तो अपनी टेबल के सामने नोट लगाएं या फिर आप मोबाइल में रिमाइंडर लगाएं। इससे आपको खुद को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। वहीं नेल बाइटिंग की इच्छा होने पर आप अपने हाथों को किसी अन्य कामों में लगाएं, जिससे आपको ऐसा करने का मौका ही न मिले।

कड़वी चीजों का प्रयोग

अगर ऊपर लिखे किसी उपाय से आपको फायदा न मिलें तो अंत में आप इस तरीके को अपना सकते हैं। इसके लिए आप अपने नाखूनों पर नेलपेंट, नीम का पेस्ट या फिर किसी अन्य कड़वी चीज लगाएं। ऐसा करने से आप जब भी नेल बाइट करेंगे तो उसका कड़वा टेस्ट आपके मुंह में जाएगा और फिर आपकी यह आदत आसानी से छूट जाएगी।

महान गुरु के उपदेशों से समाज में नई जागृति आई -रत्नावली कौशल
इंदिरा मार्केट की दुकान में लगी आग, दमकल की 2 गाड़ियों ने पाया काबू … भारी नुकसान की आशंका
अहमद पटेल के बेटे के बदले सुर: छोड़ सकते हैं कांग्रेस, कहा- इंतजार करते-करते थक गया हूं
वनांचल के निवासियों को मिली एक और महत्वपूर्ण सौगात, रैली कोसा के समर्थन मूल्य पर खरीदी का निर्णय
सीएम ने 28 जिलों में सिकलसेल प्रबंधन केन्द्रों का किया उद्घाटन, जल्द होगी राष्ट्रीय स्तर के रिसर्च सेंटर की स्थापना…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पत्ता गोभी दिलाएगी ब्रैस्ट फीडिंग के दर्द से छुटकारा
Next Article 23 villages of Vananchal will illuminate from the light रौशनी से जगमगाएंगे वनांचल के 23 गांव…. सीएम बघेल करेंगे 132 केवी बारसूर-बीजापुर लाइन का करेेंगे लोकार्पण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?