ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईआईटीयन से बने यूपीएससी एस्पिरेंट, फिर केबीसी का हिस्सा बने योगेश साहू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodabazarBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

आईआईटीयन से बने यूपीएससी एस्पिरेंट, फिर केबीसी का हिस्सा बने योगेश साहू

By Mohan Rao
Published: September 4, 2026
Share
SHARE

बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने की योगेश साहू से की मुलाकात, यूपीएससी में बेहतर प्रदर्शन के टिप्स

बलौदाबाजार-भाटापारा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले के प्रतिभाशाली युवा एवं ग्राम टेहका निवासी योगेश साहू से सौजन्य भेंट की। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने योगेश से यूपीएससी एस्पिरेंट से बहुचर्चित टीवी शो के केबीसी कंटेस्टेंट बनने तक के उनके सफर और शो की पूरी जर्नी के बारे में चर्चा की। योगेश ने आईआईटी बॉम्बे से बी टेक किया है और वर्तमान में यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं।

कलेक्टर शर्मा ने यूपीएससी की तैयारी को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए योगेश को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि यूपीएससी का लक्ष्य बहुत बड़ा होता है और इसकी तैयारी में बहुत मेहनत लगती है। यूपीएससी प्रीलिम्स क्लियर करने के बाद मेन्स की तैयारी के लिए मिलने वाले करीब 120 दिन बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस अवधि में अभ्यर्थी को पूरी एकाग्रता के साथ तैयारी करनी चाहिए और अपना फोकस डेविएट नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने समय प्रबंधन, अध्ययन की रणनीति और परीक्षा की तैयारी से जुड़े कई उपयोगी सुझाव भी योगेश के साथ साझा किए।

योगेश के पिता गयाराम साहू ड्राइवर के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने अपने जीवन में अनेक संघर्षों का सामना करते हुए बेटे की शिक्षा और उसके सपनों को पूरा करने के लिए हरसंभव सहयोग दिया। उन्होंने योगेश की पढ़ाई को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उसे आईआईटी मुंबई तक पहुंचाया। आईआईटी के कैंपस में योगेश को अच्छी नौकरी का ऑफर भी मिला था, लेकिन उन्होंने नौकरी के बजाय यूपीएससी की तैयारी कर समाज के लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया। श्री गयाराम साहू अपने बेटे की सफलता और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए हमेशा कामना करते हैं। इस दौरान कलेक्टर शर्मा ने दिल्ली में छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए संचालित ट्राइबल यूथ हॉस्टल के बारे में भी योगेश को जानकारी दी, जहां यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने योगेश को आगामी यूपीएससी तैयारी में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

योगेश ने बताया कि यदि वे यूपीएससी परीक्षा में सफल होते हैं तो उनकी आगामी कोशिश आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने और उनकी मदद करने की होगी। उन्होंने कहा कि अपने सफर में जिन चुनौतियों और परेशानियों का उन्हें सामना करना पड़ा, वे दूसरे बच्चों को न झेलनी पड़ें, इसके लिए वे आगे काम करना चाहते हैं। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने योगेश के प्रयासों और उनके लक्ष्य की सराहना करते हुए उन्हें आगामी यूपीएससी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान योगेश के परिजन भी मौजूद रहे।

‘मोदी’ सरनेम: मानहानि मामले में राहुल गांधी की पेशी, सूरत कोर्ट ने 29 अक्तूबर को किया तलब
आजादी का अमृत महोत्सव चित्र प्रदर्शनी में जीवंत हो उठा बापू का दांडी मार्च
जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू ने लगवाया कोरोना वैक्सीन, कहा- सभी लगवाएं वैक्सीन
बाढ़ प्रभावित मांदर में सहकारी बैंक की खास पहल:पासबुक वितरण और माइक्रो एटीएम से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार : गांव-गांव तक पहुंच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम मोदी ने ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को सराहा
Next Article राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?