भिलाई। अंतरास्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को मिनी स्टेडियम दुर्ग में आयोजित जिला स्तरीय योगा का शुभारंभ मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। योग गुरु सुश्री कल्पना के निर्देशन में सभी ने योग के विभिन्न आसान का अभ्यास किये। जिसमे ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटी चालन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, दंडासन, वक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उसथरसान, शशांक आसान, मकरासन, भुजंगासन, शवासन , कपालभाति एवं ध्यान आदि शामिल है।

इस अवसर पर अपने संछिप्त उद्बोधन में मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि पुरातन काल से किसी नकिसी रूप में हम योग करते आ रहे है। शरीर को स्वस्थ रखने योग जरूरी है।उन्होंने कहा कि करे योग रहे निरोग की युक्ति को हम सभी को सार्थक करना है। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, विधायक अरुण वोरा, संभाग आयुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा अधिकारियों कर्मचारियों नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी व आम लोग उपस्थित रहे।
नेहरू नगर भेलवा तालाब में निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने किया योग
गुरुनानक देव सरोवर भेलवा तालाब परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास, जिला अध्यक्ष भिलाई शहर कांग्रेस कमेटी मुकेश चंद्राकर सहित महापौर परिषद के सदस्य एवं निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। प्रशिक्षित योग गुरु के माध्यम से सभी ने प्रार्थना से योग की शुरुआत की और विभिन्न मुद्राओं में योग किया। महापौर ने भिलाई वासियों को योग दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी तथा योग को नियमित दिनचर्या में अपनाने की अपील भी की। महापौर ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन की एकाग्रता बढ़ती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को भी बल देती है। योग से जुड़कर हम जीवन में रोग को दूर भगा सकते हैं।
निगम आयुक्त रोहित व्यास ने कहा कि योग हमारी परंपरा से जुड़ी हुई है यदि हम सब नियमित रूप से योग करें तो तन भी स्वस्थ रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी। योग दिवस के अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य सीजू एंथोनी एवं अन्य पार्षद गण सहित गणमान्य नागरिक तथा जोन आयुक्त एवं निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अलग-अलग योग मुद्राओं को सीखते हुए मन को एकाग्र रखने के अलग-अलग आसन सीखे साथ ही कई आसनों को सीखते हुए प्रश्नचित मुद्रा में कैसे रह जा सकता है शरीर को स्वस्थ रखते हुए किस प्रकार से रोगों को दूर भगाया जा सकता है इन सभी को योग के माध्यम से योग प्रशिक्षक ने जानकारी दी।




