ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: योग गुरु रामदेव ने कहा,सरकार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर काम करना चाहिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

योग गुरु रामदेव ने कहा,सरकार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर काम करना चाहिए

By @dmin
Published: January 24, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली । अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर विपक्ष केंद्र सरकार को लगातार निशाने पर ले रहा है। विपक्ष के साथ मोदी सरकार के समर्थक योग गुरु रामदेव ने शुक्रवार को कहा कि सरकार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर काम करना चाहिए। यह बात योग गुरु रामदेव ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान कही। बता दें कि आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं। दुनिया की कई बड़ी एजेंसियों ने भारत की जीडीपी के अनुमान को घटाया है। भारत की जीडीपी एक वक्त लगातार 7 प्रतिशत से तेज चल रही थी, वहां अनुमान अब 5 प्रतिशत के नीचे चला गया है।
इस कार्यक्रम में रामदेव ने कहा कि अभी देश में महंगाई और बेरोजगारी पर काम करना जरूरी है। विपक्ष को देश का फायदा देखना चाहिए और हर मुद्दे में राजनीति नहीं करनी चाहिए। एक वक्त था जब देश में लाखों-करोड़ों रुपये के घोटाले भी हुए हैं, लेकिन हमें इसपर ध्यान देना होगा। योगगुरु रामदेव ने कहा कि मलेशिया, इंडोनेशिया जैसे देशों ने भारत को लेकर गलत बयान दिए, इसी वजह से सरकार ने सख्त कार्रवाई की। आज भी देश में 50 हजार करोड़ से अधिक का निवेश विदेशी कंपनियों का है। रामदेव ने कहा कि शिक्षा, व्यापार और संस्कृति के क्षेत्रों में अभी भी हम गुलामी का शिकार हो रहे हैं। जनसंख्या नियंत्रण के मामले पर कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कदम बढ़ाने चाहिए क्योंकि जमीन या रिसॉर्स को बढ़ाना संभव नहीं है। नागरिकता संशोधन एक्ट के मसले पर रामदेव बोले कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने कई बार इस पर बात की है। दोनों ने बताया है कि इससे देश के नागरिकों को कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अल्पसंख्यकों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। सीएए पर जो प्रदर्शन हो रहा है उसमें कुछ राजनीतिक पार्टियों और विदेशियों का हाथ है, ताकि देश में हिंसा जैसा माहौल पैदा हो जाए।

ग्रेटर नोएडा में हिप्पो होम्स के नए होम इम्प्रूवमेंट और होम इंटीरियर स्टोर का भव्य शुभारंभ
वेदांता के वाइज़ैग जनरल कार्गो बर्थ को विशाखापट्टनम बंदरगाह पर भारत का सबसे बड़ा बॉक्साइट पोत प्राप्त हुआ
भारत में उच्च रक्तचाप के संबंध में व्याप्त अज्ञानता से निपटने के लिए ग्लेनमार्क फार्मा और ओमरॉन हेल्थकेयर इंडिया ने मिलाया हाथ
अर्थव्यवस्था दस गुना बढ़ी लेकिन आर्थिक सुधारों का सभी को नहीं मिला लाभ-मुकेश अंबानी
एमेज़ॉन इंडिया लगातार मशीन लर्निंग का भविष्य सुनिश्चित कर रहा है, मशीन लर्निंग समर स्कूल का तीसरा संस्करण लॉन्च किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिल नहीं पटाने वाले 60 उपभोक्ताओं की बिजली कटी
Next Article पाम ऑयल के आयात पर लगाई रोक, PAK के ‘दोस्त’ मलेशिया का भारत ने निकाला ‘तेल’

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?