ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाम ऑयल के आयात पर लगाई रोक, PAK के ‘दोस्त’ मलेशिया का भारत ने निकाला ‘तेल’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

पाम ऑयल के आयात पर लगाई रोक, PAK के ‘दोस्त’ मलेशिया का भारत ने निकाला ‘तेल’

By @dmin
Published: January 24, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली. कश्मीर और नागरिकता संशोधन कानून ( CAA) के विरोध में बयान देने वाले मलेशिया पर भारत ने कार्रवाई की है. भारत ने मलेशिया से पाम तेल के आयात पर रोक लगा दी है. इसके अलावा अब माइक्रो प्रोसेसर और कंप्यूटर पार्ट्स के आयात पर भी रोक लगाने की तैयारी हो रही है.

दरअसल, भारत ने ये कदम तब उठाया है, जब मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद कश्मीर मुद्दे से लेकर नागरिकता कानून को लेकर भारत की तीखी आलोचना कर चुके हैं. महातिर ने नागरिकता कानून को लेकर कहा था कि यह पूरी तरह से अनुचित है. इसके अलावा विवादित इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक को शेल्टर देने से भी भारत खफा है.

भारत ने लिया बदला
जम्मू-कश्मीर पर मलेशिया का बयान भारत के लिए एक तरह से बड़ा झटका था. क्योंकि भारत और मलेशिया के बीच बड़े पैमाने पर व्यापार होता है. साल 2019 में मलेशिया के पाम तेल का भारत सबसे बड़ा खरीदार था. पिछले साल भारत ने मलेशिया से 40.4 लाख टन पाम तेल खरीदा था. भारत में खाने में इस्तेमाल किए जाने वाले तेलों में पाम तेल का हिस्सा दो तिहाई है.

मलेशिया से तेल आयात पर ब्रेक
इंडोनेशिया के बाद मलेशिया दुनिया का दूसरा बड़ा पाम तेल उत्पादक और निर्यातक देश है. लेकिन अब भारत ने पाम तेल की खरीदारी मलेशिया से बंद करने का फैसला लिया है. भारत ने मलेशिया के बजाय अब इंडोनेशिया पाम ऑयल लेने का फैसला किया है. हालांकि पिछले हफ्ते मलेशियाई सरकार भारत से सुलह के लिए बातचीत की पहल कर रही थी.

मलेशिया के लिए बड़ा झटका
पहले भारत में पाम ऑयल का सबसे बड़ा सप्लायर इंडोनेशिया था, लेकिन रिफाइंड पाम ऑयल पर टैक्स घटाकर मलेशिया 2019 में सबसे बड़ा सप्लायर बन गया. मलेशिया के लिए पाम ऑयल कारोबार कितना महत्वपूर्ण है इसे इस बात से ही समझ सकते हैं कि इसका वहां की GDP में 2.5 फीसदी और कुल निर्यात में 4.5 फीसदी हिस्सा है.

आईफा अवॉर्ड्स 2024 की टिकट्स सोल्ड आउट! आईफा उत्सवम और आईफा रॉक्स की कुछ ही टिकट्स उपलब्ध
21 महीने के उच्चतम स्तर पर भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 2023 में करीब 58 अरब डॉलर का आया उछाल
एक्सिस बैंक का वित्त वर्ष 24 का वार्षिक परिणाम
जेएसडब्ल्यू पेंट्स के नए पिक्सा अभियान के तहत भारतीय ग्राहकों को सशक्त बनाना ही सवालिया का लक्ष्य
भारत में अपनी नेतृत्व स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यू.एस. पोलो एसोसिएशन ने रखी आइकॉनिक लीजेंड्स अभियान की नींव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article योग गुरु रामदेव ने कहा,सरकार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर काम करना चाहिए
Next Article 204 रनों का टारगेट साबित हुआ बौना, ऑकलैंड में 6 विकेट से जीता भारत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?