ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यह वक्त गिद्धों जैसे बर्ताव का नहीं, ऑक्सीजन को लेकर दिल्ली सरकार पर भड़का हाई कोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

यह वक्त गिद्धों जैसे बर्ताव का नहीं, ऑक्सीजन को लेकर दिल्ली सरकार पर भड़का हाई कोर्ट

By @dmin
Published: April 27, 2021
Share
वैक्सीन पॉलिसी पर बोला दिल्ली हाईकोर्ट, 80 साल वाले देश को आगे नहीं ले जाएंगे, युवाओं को दें प्राथमिकता
वैक्सीन पॉलिसी पर बोला दिल्ली हाईकोर्ट, 80 साल वाले देश को आगे नहीं ले जाएंगे, युवाओं को दें प्राथमिकता
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। राजधानी दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार का सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया है और ऑक्सीजन सिलेंडरों तथा कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए रेमडेसिविर जैसी दवाओं की कालाबाजारी हो रही है। हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार से कहा कि वह ऑक्सीजन की कालाबाजारी के साथ-साथ रेमडेसिविर और अन्य चिकित्सा आपूर्ति की कमी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। कोर्ट ने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए कि मेडिकल ऑक्सीजन जो कम से कम लागत पर आती है, उसकी कालाबाजारी या जमाखोरी के कारण कई हजार या लाखों रुपये खर्च न हों।

जस्टिस विपिन सांघी और जस्टिस रेखा पल्ली की बेंच ने अस्पतालों द्वारा ऑक्सीजन और रेमडेसिविर जैसी जरूरी दवाओं की कमी के संबंध में दायर की गई एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार बढ़ते मामलों से निपटने में सक्षम नहीं है। हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि आपका सिस्टम फेल हो गया है, अब यह किसी काम नहीं रह गया है। ऑक्सीजन की ब्लैक मार्केटिंग अब भी जारी है। लोग ऑक्सीजन की खरीद कैसे कर रहे हैं? बड़े पैमाने पर जमाखोरी हो रही है और आप कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

Advocate Alok Agarwal, appearing for Maharaja Agrasen Hospital, tells Delhi High Court about a Delhi Govt's order that hospitals have to attend to all emergency patients within 10-15 minutes and give them oxygen and medicines. HC asks Delhi Govt to take instruction on this. pic.twitter.com/ltFFR2gJBt

— ANI (@ANI) April 27, 2021

कोरोना के बढ़ते मामलों पर हाईकोर्ट ने कहा कि मामलों में भारी उछाल है। आप इससे निपटने में सक्षम नहीं हैं। कोर्ट ने कहा कि यह गिद्धों की तरह बर्ताव करने का वक्त नहीं है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि यदि आपसे व्यवस्था नहीं संभल रही है तो केंद्र को जिम्मेदारी दें। कोर्ट ने सरकार से ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत का आंकड़ा भी मांगा है।

दिल्ली हाईकोर्ट की तीखी आलोचना के बाद कई अस्पतालों ने बताया कि वे ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे हैं। अदालत ने दिल्ली सरकार को ऑक्सीजन रिफिलर्स के लिए उचित निर्देश जारी नहीं करने पर भी फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से उन ऑक्सीजन प्लांट को अधिग्रहण करने को कहा है जो हमारे (कोर्ट) के आदेशों के बावजूद सुनवाई में शामिल नहीं हुए। ऐसे ऑक्सीजन रिफिलर्स को हाईकोर्ट ने अवमानना की कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।
केजरीवाल सरकार ने कोर्ट में कहा कि उनके पास रेमडेसिविर की सीमित आपूर्ति है। इस पर कोर्ट ने जानना चाहा कि क्या आपूर्ति की समस्या पर केंद्रित पोर्टल बना सकते हैं ताकि लोगों की समस्या का समाधान हो। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि घरों में रह रहे कोरोना मरीजों को रेमडेसिविर नहीं देने का सरकार का आदेश गलत है। यह मरीज का जान लेने जैसा है। जरूरी दवा नहीं देकर आप मरीज की जा ले रह हैं।

अखिल भारतीय शिक्षा समागम में शामिल हुए छत्तीसगढ के प्रतिनिधि, एनआईटी रायपुर बना था नोडल संस्थान
आयुक्त ने किया निरीक्षण: सर्विस रोड किनारे तैयार होगा वेेंडिंग जोन, कबाड़ गुमटियों को हटाने काम जारी, ट्रैफिक से मिलेगी राहत
भारत में कोरोना: 28 दिन बाद देश में दैनिक मरीजों का आंकड़ा 16 हजार के पार…. महाराष्ट्र के एक हॉस्टल में एक साथ 229 छात्र संक्रमित
नेपाल की वजह से बिहार में आ सकती है बाढ़, गंडक बांध का मरम्मत कार्य रोका
छत्तीसगढ़ में गणपति की मूर्तियां तोड़ने पर बवाल, बदमाश ने 15 मूर्तियां की खंडित… लोगों में आक्रोश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्ट्रीट वेंडर एक क्लिक पर मिलेगी आवश्यक सामग्री प्राप्त करने के लिए आपके नजदीकी विक्रेताओं की जानकारी…. निगम ने जारी किया स्ट्रीट वेंडर एवं होम डिलीवरी के लिए सूची… अपनाएं यह तरीका
Next Article Commissioner reached homes to make people aware…. People who have crossed 45 years of age are being motivated to get vaccinated लोगों को जागरूक करने घरों तक पहुंचे आयुक्त…. 45 उम्र पार कर चुके लोगों को वैक्सीनेशन के लिए किया जा रहा प्रेरित
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?