ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आयुक्त ने किया निरीक्षण: सर्विस रोड किनारे तैयार होगा वेेंडिंग जोन, कबाड़ गुमटियों को हटाने काम जारी, ट्रैफिक से मिलेगी राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आयुक्त ने किया निरीक्षण: सर्विस रोड किनारे तैयार होगा वेेंडिंग जोन, कबाड़ गुमटियों को हटाने काम जारी, ट्रैफिक से मिलेगी राहत

By Om Prakash Verma
Published: January 29, 2023
Share
आयुक्त ने किया निरीक्षण: सर्विस रोड किनारे तैयार होगा वेेंडिंग जोन, कबाड़ गुमटियों को हटाने काम जारी, ट्रैफिक से मिलेगी राहत
आयुक्त ने किया निरीक्षण: सर्विस रोड किनारे तैयार होगा वेेंडिंग जोन, कबाड़ गुमटियों को हटाने काम जारी, ट्रैफिक से मिलेगी राहत
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस ओवर ब्रिज के नीचे कबाड़ गुमटीओं को हटाने का काम निगम ने प्रारंभ कर दिया है। गुमटीओं को हटाने के बाद यहां पर व्यवस्थित तरीके से दुकानें संचालित करने की प्लानिंग की जा रही है। इसके लिए सर्वप्रथम ब्रिज के नीचे से तमाम ऐसे गुमटी जो काफी समय से संचालित नहीं हो रहे हैं तथा कबाड़ के रूप में तब्दील है उन्हें हटाने का काम किया जा रहा है।

आयुक्त रोहित व्यास ने पावर हाउस के कई मार्केट क्षेत्रों का निरीक्षण कर वेंडिंग जोन बनाने के कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ नंदनी रोड जाने वाले ब्रिज के नीचे तथा सेक्टर क्षेत्र की ओर जाने वाले अंडर ब्रिज के समीप के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वही फल मंडी के सामने के स्थल का उन्होंने अवलोकन किया। फल मंडी के समीप बनारसी चाय दुकान के पास काफी समय से ठेलो आदि के माध्यम से दुकान संचालित की जा रही है। इस स्थल को वेंडिंग जोन के रूप में तब्दील किया जाएगा। इसके साथ ही पार्किंग स्पेस को भी ध्यान में रखा जाएगा।

इसी स्थल के पास निगम द्वारा पिंक टॉयलेट का निर्माण भी किया जा रहा है। जिससे राहगीर महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। वही मार्केट क्षेत्र में आने जाने वाले महिलाओं के लिए भी पिंक टॉयलेट सुविधा प्रदान करेगा। आयुक्त ने शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को मौके पर दिए। वहीं उन्होंने घंटो पैदल चलकर सर्विस रोड के किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। ओवर ब्रिज के प्रारंभ से लेकर पावर हाउस तक उन्होंने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। वही मलबा फैलाने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल, कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा तथा आयुक्त रोहित व्यास ने कुछ दिन पूर्व पावर हाउस के कई इलाकों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में पावर हाउस मार्केट क्षेत्र को व्यवस्थित करने का काम किया जा रहा है। अव्यवस्थित तरीके से लगने वाले ठेले तथा गुमटियों को व्यवस्थित भी किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक से भी राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, सहायक अभियंता अनिल सिंह तथा उप अभियंता अमित एक्का, स्वच्छता निरीक्षक वीरेंद्र बंजारे आदि मौके पर मौजूद रहे।

नहीं थम रहे नक्सली हमले, चार दिन में कमांडर समेत 4 लोगों को मारा; सड़क पर फेंका शव
अंतरिक्ष में आउट ऑफ कंट्रोल हुआ चीनी रॉकेट, कहीं भी गिर सकता है मलबा; भारत भी रडार में
Railway News : रद्द की गई कई ट्रेनें फिर से पटरी पर लौटी, यात्रियों को मिली राहत
केन्द्र सरकार का बड़ा कदम: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का होगा 50-50 लाख का बीमा
Women’s ODI World cup-2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 5 अक्टूबर को भारत-पाक का महामुकाबला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमृत महोत्सव सम्मेलन के तहत अभाविप का छात्र प्रवाह कार्यक्रम का आयोजन अमृत महोत्सव सम्मेलन के तहत अभाविप का छात्र प्रवाह कार्यक्रम का आयोजन
Next Article Big Breking: ICC U-19 Women's T20 World Cup: इंग्लैंड ने टेके घुटने, भारत के पास इतिहास रचने का मौका, जीतने के लिए सिर्फ 69 रनों की जरूरत Big Breking: ICC U-19 Women’s T20 World Cup: इंग्लैंड ने टेके घुटने, भारत के पास इतिहास रचने का मौका, जीतने के लिए सिर्फ 69 रनों की जरूरत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?