ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : पहलवानों के विरोध के बाद कुश्ती संघ निलंबित, बृजभूषण के करीबी नए अध्यक्ष संजय सिंह के फैसले भी रद्द
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedSports

Big news : पहलवानों के विरोध के बाद कुश्ती संघ निलंबित, बृजभूषण के करीबी नए अध्यक्ष संजय सिंह के फैसले भी रद्द

By Mohan Rao
Published: December 24, 2023
Share
कुश्ती संघ निलंबित
SHARE

नईदिल्ली। भारतीय खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को लेकर रविवार को बड़ा फैसला लिया है। खेल मंत्रालय ने नवनियुक्त भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया है। चुनाव के बाद पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद पहलवानों के विरोध को देखते हुए खेल मंत्रालय ने यह फैसला लिया। यही नहीं खेल मंत्रालय ने नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा लिए गए सभी फैसलों को भी निरस्त कर दिया है।

बता दें भारतीय कुश्ती संघ के हाल ही में चुनाव संपन्न हुए थे, जिसमें बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को जीत मिली और पहलवान अनीता श्योराण को हार मिली थी। संजय सिंह की जीत के बाद पहलवानों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया और पहलवाल बजरंग पुनिया ने भी पद्मश्री लौटाने की घोषणा कर दी। लगातार विरोध के बाद खेल मंत्रालय ने इसमें दखल दी और कुश्ती संघ को निलंबित करते हुए नए अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा लिए गए सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी है। साथ ही अगले आदेश तक सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

सरकार ने सही फैसला किया, सम्मान वापस लेंगे : बजरंग पुनिया
खेल मंत्रालय के निर्णय का स्वागत पहलवान बजरंग पूनिया ने किया। उन्होंने चुनाव के बाद अध्यक्ष बने संजय सिंह के खिलाफ बड़ा फैसला लिया था और अपना पद्म श्री अवॉर्ड वापस कर दिया था। कुश्ती संघ के निलंबन के बाद बजरंग ने कहा कि वह सम्मान वापस ग्रहण करेंगे। बजरंग ने कहा, ”यह सही निर्णय लिया गया है। जो हमारी बहन-बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है उसके खिलाफ संबंधित लोगों को पूरी तरह से हटाया जाना चाहिए। हमारे ऊपर कई इल्जाम लगाए गए। राजनीति की गई। जब हम पदक जीतते हैं तो देश के होते हैं। हम खिलाड़ी कभी भी जात-पात नहीं देखते। एक साथ एक थाली में खाते हैं।”

संजय सिंह ने कहा, नो कमेंट
भारतीय कुश्ती संघ पर खेल मंत्रालय के एक्शन के बाद संजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया आई है। संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने अभी पूरा आदेश न हीं पढ़ा है, पहले पढ़ेंगे, उसके बाद कुछ कहेंगे। निलंबित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने कहा कि मुझे अभी तक लेटर मिला नहीं है, मैं फ्लाइट में था अभी सुनने में आया है कि मेरी एक्टिविटी पर रोक लगाया गया है। अब वो देखते हैं, अभी के लिए नो कमेंट।

‘मोर जिम्मेदारी अभियान’ की शुरूआत: कोविड टीकाकरण बढ़ावा देेने की दिशा में एक बड़ा कदम-टीएस सिंहदेव
स्कूल में बिच्छू के डंक मारने से आठ साल की बच्ची की मौत, सीएम ने जताया दुख
कामर्स गुरु डॉ संतोष राय ने कहा- 4 मई से प्रारंभ होने वाली सीबीएसई परीक्षा की पूरी नियम व शर्ते को स्पष्ट करें बोर्ड
घर से 300 रुपये लेकर निर्देशक बनने निकले थे प्रकाश झा, फुटपाथ पर गुजारनी पड़ीं कई रातें…
भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने दी हुडको वासियों को बड़ी सौगात…. 1 करोड़ 16 लाख 60 हजार की लागत से होगा विकास कार्य, विधायक ने किया भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डबल इंजन की सरकार से छत्तीसगढ़ के विकास में आयेगी तेजी, सीएम साय बोले- रूके हुए विकास के काम पूरे होंगे
Next Article गीता जयंती पर माताधाम सेक्टर-7  में हुआ गीता महायज्ञ, जयकारों से गूंजी यज्ञ स्थली

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?