ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: WPL-2024: महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी, 23 फरवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट, 17 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा फाइनल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedSports

WPL-2024: महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी, 23 फरवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट, 17 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा फाइनल

By Om Prakash Verma
Published: January 23, 2024
Share
WPL-2024: महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी, 23 फरवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट, 17 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा फाइनल
WPL-2024: महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी, 23 फरवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट, 17 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा फाइनल
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL-2024) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट 23 फरवरी से 17 मार्च तक खेला जाएगा। पिछले साल की तरह कुल पांच टीमें 22 मैच खेलेंगी। हालांकि, इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल, पिछले साल यह लीग मुंबई और नवी मुंबई के दो स्टेडियम में खेला गया था। हालांकि, इस बार इस लीग की मेजबानी मुंबई के इतर बेंगलुरु और दिल्ली को दी गई है।

इसके मुकाबले बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। दोनों मैदानों को 11-11 मैचों की मेजबानी मिली है। टूर्नामेंट की शुरुआत डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु में होने वाले मैच से होगी। यह महिला प्रीमियर लीग का दूसरा संस्करण है और पिछले साल हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की टीम चैंपियन बनी थी। उसने फाइनल में मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स को हराया था।

टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे। इसके बाद सभी पांच टीमें दिल्ली आ जाएंगी, जहां एक एलिमिनेटर समेत फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लीग राउंड में 20 मुकाबले खेले जाएंगे और इसके बाद एलमिनेटर और फाइनल मैच खेला जाएगा। लीग राउंड में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर खेलेगी। 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में एक भी डबल हेडर मुकाबला नहीं खेला जाएगा। हर दिन एक ही मैच होगा। एलिमिनेटर 15 मार्च और फाइनल 17 मार्च को दिल्ली में खेले जाएंगे।

WPL के लिए पांच टीमें इस प्रकार हैं-

  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
  • गुजरात जाएंट्स (GG)
  • मुंबई इंडियंस (MI)
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC)
  • यूपी वॉरियर्स (UPW)

पूरा शेड्यूल

तारीखमैचसमयमैदान, जगह
23 फरवरीMI vs DC7:30 PMचिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
24 फरवरीRCB vs UPW7:30 PMचिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
25 फरवरीGG vs MI7:30 PMचिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
26 फरवरीUPW vs DC7:30 PMचिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
27 फरवरीRCB vs GG7:30 PMचिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
28 फरवरीMI vs UPW7:30 PMचिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
29 फरवरीRCB vs DC7:30 PMचिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
1 मार्चUPW vs GG7:30 PMचिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
2 मार्चRCB vs MI7:30 PMचिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
3 मार्चGG vs DC7:30 PMचिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
4 मार्चUPW vs RCB7:30 PMचिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
5 मार्चDC vs MI7:30 PMअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
6 मार्चGG vs RCB7:30 PMअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
7 मार्चUPW vs MI7:30 PMअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
8 मार्चDC vs UPW7:30 PMअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
9 मार्चMI vs GG7:30 PMअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
10 मार्चDC vs RCB7:30 PMअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
11 मार्चGG vs UPW7:30 PMअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
12 मार्चMI vs RCB7:30 PMअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
13 मार्चDC vs GG7:30 PMअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
15 मार्चएलिमिनेटर7:30 PMअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
17 मार्चफाइनल7:30 PMअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
केरल सीएम पी. विजयन ने कहा, हथिनी के हत्यारों को मिलेगी सजा, 3 संदिग्धों पर है फोकस
ऐसे पाएं नेचुरल ब्यूटी…
वोरा निवास में 50 से अधिक महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता, सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पूरे देश में बनी मॉडल: वोरा
सोनू सूद ने 20 करोड़ टैक्स चोरी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘कर’ भला, हो भला, अंत भले का भला
खुर्सीपार में ट्रक हेल्पर से लूट करने वाले बदमाश पकड़ाए, खाने-पीने में उड़ा दी लूट की रकम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अयोध्या में रामलला की प्रतिष्ठा इधर छत्तीसगढ़ में दिखे दुर्लभ गरुड़ पक्षी के बच्चे , लोगों ने शुरू कर दी पूजा
Next Article रामलला के आने की खुशी में जगमगा उठा दुर्ग का गंजपारा, चारों ओर लगे जय श्री राम के नारे… मनाई गई दीपावली

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?