ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या आप देखना चाहेंगे पारंपरिक खेलों का महाकुंभ तो आइए छत्तीसगढ़… 6 अक्टूबर से शुरू हो रहा छत्तीसगढ़ियां ओलंपिक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

क्या आप देखना चाहेंगे पारंपरिक खेलों का महाकुंभ तो आइए छत्तीसगढ़… 6 अक्टूबर से शुरू हो रहा छत्तीसगढ़ियां ओलंपिक

By @dmin
Published: September 24, 2022
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों का महाकुंभ सजने वाला है। यहां वे सभी खेल आपकों को देखने को मिलेंगे जोक भी आपने बचपन में खेले थे। यहां कबड्डी, खो-खो, पिट्‌ठुल, भंवरा, कंचा जैसे 14 पारंपरिक खेलों को महाकुंभ सजेगा। प्रदेश भर के खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 6 सितम्बर को हुई कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन का फैसला किया था। अब इसके आयोजन की तिथि घोषित कर दी गई है।

बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ में पारम्परिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने के लिए पहल की गई है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक से प्रतिभागियों को एक ओर जहां मंच मिलेगा। वहीं उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और खेल भावना का विकास होगा। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं नगरीय क्षेत्रों में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।

दो श्रेणी में 14 तरह के होंगे खेल
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक को लेकर जारी मार्गदर्शिका व कार्ययोजना के अनुसार छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों की प्रतियोगिता दो श्रेणी में होंग। इसमें खेल विधाओं के लिहाज से दलीय व एकल श्रेणी निर्धारित किया गया है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 में 14 प्रकार के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। इसमें दलीय श्रेणी गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल है।

गांव के क्लब से लेकर राज्य तक छह स्तरों पर होंगे यह खेल
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में छह स्तर निर्धारित किए गए हैं। इन स्तरों के अनुसार ही खेल प्रतियोगिता के चरण होंगे। इसमें गांव में सबसे पहला स्तर राजीव युवा मितान क्लब का होगा। वहीं दूसरा स्तर जोन है, जिसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा। फिर विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

जानें कब-कब होंगे यह खेल
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर के आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक होंगे। वहीं जोन स्तर के आयोजन 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 तक खेले जाएंगे। विकासखंड स्तर पर खेल 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर 17 नवम्बर से 26 नवम्बर तक प्रतियोगिताएं होंगी। संभाग स्तर पर आयोजन 5 दिसम्बर से 14 दिसम्बर के बीच होगा। वहीं राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का अंतिम चरण 28 दिसम्बर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक खेला जाएगा। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में आयु वर्ग को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, फिर 18-40 वर्ष आयु सीमा तक, वहीं तीसरा वर्ग 40 वर्ष से अधिक उम्र के लिए है। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी होंगे।

आठ महीने के आराम के बाद मैदान में उतरे अजय देवगन, इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने का उठाया बीड़ा
Bhilai Breaking : अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा, भिलाई में निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी
CG Crime : बिना बताए बार बार घर से चली जाती भी महिला, गुस्साए पति ने कर दी हत्या… आरोपी गिरफ्तार
भाजपा विधायक दीपेश साहू पर जानलेवा हमला, पेट्रोल से भरी बोतल फेंकी, एक युवक घायल
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिला और उसके रिश्तेदारों से साढ़े 75 लाख की ठगी, ठगों ने पढ़ाया ऐसा पाठ पोटली में सोना और लाखों रुपए बांधकर दे दिए
Next Article हाई कोर्ट ने रायपुर कलेक्टर और SP को दिया नोटिस, आदेश का नहीं कराया पालन अब सख्त हुई न्यायपालिका

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?