ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: World Cup-2023: आईसीसी की दो टूक, कहा- पाकिस्तान बताए भारत में वनडे विश्वकप खेलेगा या नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSportsWorld

World Cup-2023: आईसीसी की दो टूक, कहा- पाकिस्तान बताए भारत में वनडे विश्वकप खेलेगा या नहीं

By Om Prakash Verma
Published: June 1, 2023
Share
World Cup-2023: आईसीसी की दो टूक, कहा- पाकिस्तान बताए भारत में वनडे विश्वकप खेलेगा या नहीं
World Cup-2023: आईसीसी की दो टूक, कहा- पाकिस्तान बताए भारत में वनडे विश्वकप खेलेगा या नहीं
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से कहा है कि वह यह बताए कि वह भारत में होने वाले वनडे विश्वकप में खेलगा या नहीं। आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले और सीईओ ज्योफ एलार्डिस लाहौर पहुंचे हैं ताकि वह अक्तूबर-नवंबर में वनडे विश्वकप में पाकिस्तान की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आश्वासन ले सकें।

पीसीबी के प्रमुख नजम सेठी ने स्पष्ट किया है कि अगर भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी तो फिर उनकी टीम भी वनडे विश्वकप के लिए भारत खेलने नहीं जाएगी। इसके बाद ही आईसीसी के शीर्ष पदाधिकारियों को पाकिस्तान के दौरे पर जाना पड़ा है। सूत्र ने कहा, ‘आईसीसी के पदाधिकारी पीसीबी और बीसीसीआई के बीच सेतु के रूप में काम करने तथा एशिया कप और विश्वकप से संबंधित लंबित मुद्दों को हल करने की कोशिश कर रहे हैं।

पीसीबी के हाइब्रिड मॉडल से चिंतित बीसीसीआई
सूत्रों ने कहा, ‘आईसीसी और विश्वकप का मेजबान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) नजम सेठी के हाइब्रिड मॉडल को लेकर चिंतित हैं। सेठी ने हाइब्रिड मॉडल का सुझाव विश्वकप से पहले एशिया कप के लिए दिया है, लेकिन अधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर इस क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए यह मॉडल स्वीकार कर लिया जाता है तो पीसीबी पाकिस्तान के भारत में खेलने के सवाल पर आईसीसी से विश्वकप में भी इस मॉडल को लागू करने के लिए कह सकता है।

तटस्थ स्थान पर अपने मैच चाहता है पीसीबी
नजम सेठी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि यदि पाकिस्तान सरकार सुरक्षा कारणों से टीम को भारत भेजने की अनुमति नहीं देती है तो पीसीबी ऐसी स्थिति में आईसीसी से पाकिस्तान के मैच तटस्थ स्थान पर करवाने के लिए कहेगा। सूत्रों ने कहा, ‘स्वाभाविक है कि आईसीसी और बीसीसीआई इस तरह की स्थिति नहीं चाहते क्योंकि इससे भारत-पाकिस्तान मैच और यहां तक कि टूर्नामेंट की सफलता भी प्रभावित होगी।

हाइब्रिड मॉडल में भारत के मैच तटस्थ स्थान पर
पाकिस्तान के हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव में एशिया कप के चार मैच पाकिस्तान में कराने और भारत के सभी मैच तटस्थ मैदान पर कराने का प्रस्ताव दिया है, जिसे बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने समर्थन नहीं दिया था।

तो एशिया कप नहीं खेलेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान एशिया कप का मेजबान है और सेठी ने बार-बार दोहराया है कि अगर टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान की बजाय तटस्थ स्थल पर किया गया तो उनकी टीम प्रतियोगिता में भाग नहीं लेगी।

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज से, कृषि कानूनों के विरोध में पेश होगा विधेयक
मुख्यमंत्री ने शीत लहर से लोगों को बचाने कलेक्टरों को दिए निर्देश, 24 से शीतकालीन अवकाश
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की दूरदृष्टि और पक्के इरादों ने भारत को दी एक नई दिशा : भूपेश बघेल
सरकार से बातचीत को तैयार हुए किसान, 29 को मीटिंग का भेजा प्रस्ताव
नक्सल समस्या पर मंथन: कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ गृहमंत्री शाह ने की बैठक, सुरक्षा स्थिति और माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियानों की समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आज से राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आगाज, सीएम बघेल देंगे 465 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात आज से राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आगाज, सीएम बघेल देंगे 465 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: कुछ अलग हैं छत्तीसगढ़ के राम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?