ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: World Cup 2023 ‘Final’: रोहित और विराट के लिए खास प्लान तैयार लेकिन शमी से बचना होगा-पैट कमिंस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSportsWorld

World Cup 2023 ‘Final’: रोहित और विराट के लिए खास प्लान तैयार लेकिन शमी से बचना होगा-पैट कमिंस

By Om Prakash Verma
Published: November 18, 2023
Share
World Cup 2023 'Final': रोहित और विराट के लिए खास प्लान तैयार लेकिन शमी से बचना होगा-पैट कमिंस
World Cup 2023 'Final': रोहित और विराट के लिए खास प्लान तैयार लेकिन शमी से बचना होगा-पैट कमिंस
SHARE

अहमदाबाद (एजेंसी)। वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होना है। दोनों टीमें दूसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने हैं। इससे पहले साल 2003 में दोनों टीमें विश्व कप फाइनल में टकराई थीं और ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा अंदाज में मैच अपने नाम किया था। इस बार भारतीय टीम 20 साल पहले मिली हार का बदला लेना चाहेगी। भारत के पास मौका भी क्षमता दोनों है। अपने घरेलू मैदान में टीम इंडिया शानदार लय में चल रही है। लगातार 10 मैच जीतने के बाद भारत फाइनल भी अपने नाम करना चाहेगा।

फाइनल मैच से पहले पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट करने के लिए उनके पास खास प्लान है। हालांकि, उन्होंने यह बात स्वीकार की कि उन्हें शमी से बचकर रहना होगा। कमिंस ने कहा पिच काफी अच्छी लग रही है, टूर्नामेंट में पहले भी इसका इस्तेमाल किया जा चुका है। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। अहमदाबाद में भारतीय टीम को जबरदस्त समर्थन मिलता है और विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में यह देखा गया था। इसे लेकर कमिंस ने कहा भारत बहुत अच्छी टीम है। भीड़ जाहिर तौर पर एकतरफा (भारत के समर्थन में) होने वाली है।

विश्व कप के मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन हमेशा से शानदार रहा है। इसे लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा बड़े मैचों में हमारे अलग-अलग खिलाड़ी अलग-अलग समय पर खड़े होते हैं। हमारी टीम में चोट की कोई समस्या नहीं है। विश्व कप जीतने को लेकर पैट कमिंस ने कहा अगर हम इसे हासिल कर सके तो यह बहुत बड़ी जीत होगी। अगर मैं प्रतिभाशाली लोगों के इस समूह के साथ ट्रॉफी उठा सकूं तो यह बहुत खुशी की बात होगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में टॉस की भूमिका बेहद अहम थी और भारत ने टॉस जीतने के साथ ही मैच भी अपने नाम किया। ऐसे में इस मुकाबले में टॉस को लेकर कमिंस ने कहा टॉस उतना महत्वपूर्ण नहीं होगा, जितना मुंबई में होता है।

कई तरह के संक्रमण से बचाने में सबसे कारगर है यह औषधि, खून साफ रखने का भी है रामबाण तरीका
राजधानी एक्सप्रेस में पथराव: इंजन के कांच में आई दरार, आरपीएफ ने मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी
प्रधानमंत्री आवास के लिए भिलाई निगम में निकाली गई लॉटरी, 229 हितग्राहियों को मिला खुद का आवास
Breaking News :  छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या… आपसी विवाद में हसिया से किया वार… पति-पत्नी गिरफ्तार
तेज रफ्तार कार से नियंत्रण खो बैठा चालक, डिवाइडर से टकराकर पलटी गाड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आस्था का महापर्व 'छठ': खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत, जानें महत्व आस्था का महापर्व ‘छठ’: खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत, जानें महत्व
Next Article क्या आप ने भी बना रखा है UPI आईडी, इस एक गलती से बंद हो सकता है खाता… जानिए क्या है गाइडलाइन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?