ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अग्निवीर भर्ती पर बीआईटी में हुई कार्यशाला, रिटायर्ड आर्मी अफसरों ने बताया क्यों खास है सरकार की यह स्कीम
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अग्निवीर भर्ती पर बीआईटी में हुई कार्यशाला, रिटायर्ड आर्मी अफसरों ने बताया क्यों खास है सरकार की यह स्कीम

By Mohan Rao Published February 2, 2024
Share
SHARE

दुर्ग। भारतीय थलसेना और वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बीआईटी कॉलेज के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गजेन्द्र यादव एवं ललित चंद्राकर, कमिश्नर सत्यनारायण राठौर, मेजर माथुर, सेवानिवृत्त अधिकारी अरूण जुल्के, सारजेंट डी.एस.मराठे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्वनी देवांगन उपस्थित थे। भारतीय थल सेना और वायु सेना में भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी अरूण कुमार जुल्के ने बताया कि उन्होंने नेवी में 30 सालों तक अपनी सेवा दी। इन 30 सालों में उनकों बहुत कुछ सीखने को मिला। बाहर जाएंगे तो आपको अनेक अवसर प्राप्त होंगे और साथ ही देश की सेवा कर सकेंगे। इससे बड़ी गर्व की बात और क्या हो सकती है। यहां के बच्चे बहुत शिक्षित हैं। अग्निवीर से एक बेहतर लीडर व समय पर त्वरित निर्णय लेने एवं अपने पावर का अच्छा उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने संक्षिप्त में अग्निवीर में भर्ती की प्रक्रिया को बताया। अग्निवीर भर्ती छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर सरकार ने दिया है। इसमें जरूर हमको जाना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि हमे इसमें भर्ती मिल जाए। देश की सेवा करने का एक अच्छा मौका मिला है। वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति के लिए वर्दी एक मौका देती है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। दूसरे देशों में हर नागरिक को सैनिक शिक्षा दी जाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए अग्निवीर में युवाओं की भर्ती की जा रही है। युवाओं में देशप्रेम की भावना जागृत करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। हमकों अपने देश के प्रति मातृभूमि की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। जिन नौजवानों में बचपन से ही देश के प्रति कुछ कर गुजरने की इच्छा जागृत होती है मैं उन नौजवानों को प्रणाम करता हूं।

विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि अग्निवीर एक ऐसा कार्यक्रम है जो देश के प्रति मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूती प्रदान करता है। देश के मजबूत युवाओं के लिए यह कार्यक्रम समर्पित है। अग्निवीर में भर्ती के लिए युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है, जिससे युवाओं को रोजगार भी प्राप्त होगा और देश भक्ति की भावना भी जागृत होगी। कमिश्नर सत्यनारायण राठौर ने कहा कि सशक्त भारत के निर्माण में युवा सामने आकर अग्निवीर के रूप में भर्ती होकर देश की सेवा करें। देश के हर व्यक्ति को सेना का प्रशिक्षण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा न केवल अपना कैरियर बनाए, बल्कि देश में अपना शत-प्रतिशत योगदान भी दें। संभाग के सातों जिलों से आए अधिकारी अपने-अपने जिले में अग्निवीर भर्ती हेतु युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाने को कहा। अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन कराने के लिए प्रेरित करें। राष्ट्र निर्माण पर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा आर्मी करती है आतंरिक रक्षा पुलिस करती है। देश की रक्षा-राष्ट्र भक्ति के लिए संकल्प लेकर कठिन परिस्थितियों मे रहकर हमारे जवान देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ बलिदान देते हैं।

दुर्ग की हिषा बघेल बनी नौसेना में राज्य की पहली अग्निवीर

भारतीय नौसेना में एसएसआर (सीनियर सेकेण्डरी रिक्रूट) की पहली महिला बैच में दुर्ग जिले के ग्राम बोरीगारका की बेटी हिषा बघेल का चुनाव किया गया। बहुमुखी प्रतिभा की धनी माता-पिता की लाडली हिषा बघेल ने अपने अंचल को अपनी कामयाबी से हर्षित किया है।  अग्निवीर योजना के तहत  महिलाओं की भर्ती होनी थी इसमें पहले चरण में देशभर से जिन महिलाओं का चयन किया गया उसमें हिषा बघेल भी शामिल है। हिषा बघेल शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय दुर्ग की एनसीसी कैडेट है। एनसीसी का प्रशिक्षण प्राचार्य एवं प्रोफेसर के दिशा निर्देशन प्राप्त कर अग्निवीर में हिषा को नई पहचान दिलाई।

हिशा ने 2024 के राजपथ परेड में पहली पंक्ति पर अपना स्थान बनाया। उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई करते करते भारतीय नौसेना की तैयारी की। हिषा ने मेरिट के आधार पर चयन के स्टेज वन को पास किया और उसके बाद विशाखापट्टनम मे लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में उसका प्रदर्शन अच्छा रहा। उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना की ऑनलाईन पढ़ाई की। प्रथम पदस्थापना मुंबई के बंदरगाह पर हुआ। वर्तमान में गोवा के बंदरगाह में पदस्थ है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भारत सरकार की योजना का लाभ लेकर छत्तीसगढ़ के युवा भारतीय सेना में अपनी जगह बना सकते हैं।

अग्निवीर भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन 17 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है जो आगामी 6 फरवरी 2024 तक जारी रहेगी। ऑनलाइन पंजीयन वेबसाइट  https://agnipathvayu.cdac.in  पर की जा सकती है। साथ ही भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन 8 फरवरी से 21 मार्च 2024 से शुरू होगी। ऑनलाइन पंजीयन वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in  भर्ती प्रक्रिया सम्बन्धी विस्तृत जानकारी वेबसाइट  www.armyrecruitment.cg.nic.in पर देखी जा सकती है और सम्बंधित जिले के जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से सम्पर्क किया जा सकता है।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Mohan Rao February 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 110 # 02 February2024
Next Article रिटायर्ड आईपीएस राजेश मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी, इन विभागों का मिला अतिरिक्त प्रभार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?