ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला प्रीमियर लीग (WPL) का आज से आगाज, डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा उद्घटन मैच… मुंबई व गुजरात के बीच मुकाबला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

महिला प्रीमियर लीग (WPL) का आज से आगाज, डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा उद्घटन मैच… मुंबई व गुजरात के बीच मुकाबला

By Mohan Rao
Published: March 4, 2023
Share
women's premier league
SHARE

सपोर्ट्स डेस्क। महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) 2023 के पहले सीजन की शुरुआत शनिवार से होने जा रहा है। इसी के साथ महिला क्रिकेट के एक नए युग का उदय भी हो जाएगा। IPL की तरह इस लीग से भारतीय महिला टीम के साथ ही विदेशी टीमों के खिलाड़ियों को भी काफी फायदा होने जा रहा है। महिला प्रीमियर लीग में पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई टीम की अगुवाई भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर करेंगी तो वहीं गुजरात की कमान विकेटकीपर बेथ मूनी हाथों में है।

WPL के जरिए अब महिला खिलाड़ियों को अपने खेल को अगले स्तर पर ले जाने का शानदार मौका मिलेगा। सभी को एक अलग अनुभव भी मिलने वाला है. इसके साथ बड़ी धनराशि और ग्लैमर का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। ये टूर्नामेंट दिग्गज और स्थापित खिलाड़ियों के साथ स्नेहा दीप्ति और जासिया अख्तर जैसे खिलाड़ियों के बारे में होगा। स्नेहा यह साबित करना चाहेगी कि मां बनने के बाद भी उनके खेल के जुनून में कोई कमी नहीं आई है। तो वही जम्मू और कश्मीर जासिया को बड़े शॉट लगाने के लिए जाना जाता है. वह इस टूर्नामेंट से उमरान मलिक जैसी ख्याति हासिल करना चाहेंगी।

बता दें इस टी20 लीग का लंबे समय से इंतजार था। इसमें कुल पांच टीमें और 87 खिलाड़ी शामिल है। इसमें 15 साल की कम उम्र की खिलाड़ी को भी दुनिया के दिग्गजों के साथ खेलने और ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा। WPLने क्रिकेट की दुनिया में उत्साह पैदा किया है। जिसमें पांच फ्रेंचाइजी टीमों को कुल 4,669 करोड़ रुपए में बेचा गया है। इसमें अडानी समूह द्वारा गुजरात फ्रेंचाइजी को 1,289 करोड़ रुपए में खरीदा गया है।

खिलाड़ियों की नीलामी में पांच फ्रेंचाइजियों द्वारा कुल 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए। जिससे न केवल खिलाड़ियों की वित्तीय स्थिति में सुधार होने के साथ युवाओं के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित होगा। खिलाड़ियों की नीलामी में भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति सबसे महंगी रहीं। मुंबई में आयोजित नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा और उम्मीद के मुताबिक उन्हें कप्तान बनाया। इस फ्रेंचाइजी ने अभी तक आईपीएल का कोई खिताब नहीं जीता है, लेकिन पुरुष टीम की तरह महिला टीम के लिए भी क्रिकेट की दुनिया के बड़े नामों पर भरोसा किया है। टीम में सोफी डिवाइन और एलिसे पेरी जैसी दिग्गज भी शामिल हैं।

Big News : छत्तीसगढ़ की 36 हस्तियों को सम्मानित करेंगे उप-राष्ट्रपति धनखड़, राज्य शासन ने जारी की सम्मान सूची
shreekanchanpath 268 # 11 july 2024
चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में किया एक साल पूरा, 7 सालों के लिए है पर्याप्त ईंधन
भिलाई में 154 आवासों की निकाली गई लॉटरी, विधायक रिकेश से ने कहा- शासन का प्रयास सबको मिले मकान
बालोद में कांस्टेबल की करतूत: डेढ़ साल की मासूम को सिगरेट से दाग दिया…. वजह बस इतनी सी थी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य एड्स परिषद की बैठक : अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने कहा- HIV संक्रमितों को मिले रोजगार के अवसर
Next Article चूल्हे पर पक रहे चावल के गंज में गिरा मासूम, बुरी तरह झुलसा…. हालत गंभीर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?