ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Women’s ODI World cup-2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 5 अक्टूबर को भारत-पाक का महामुकाबला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSportsWorld

Women’s ODI World cup-2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 5 अक्टूबर को भारत-पाक का महामुकाबला

By Om Prakash Verma
Published: June 16, 2025
Share
Women's ODI World cup-2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 5 अक्टूबर को भारत-पाक का महामुकाबला
Women's ODI World cup-2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 5 अक्टूबर को भारत-पाक का महामुकाबला
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी ने भारत और श्रीलंका की मेजबानी में इस साल होने वाले महिला वनडे विश्व कप का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस वैश्विक टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत पांच अक्तूबर को कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में होगी। हाइब्रिड मॉडल के तहत कोलंबो को तटस्थ स्थल रखा गया है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 30 सितंबर को बंगलूरू में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी और इसके बाद उसका अगला मैच पाकिस्तान से होगा।

भारत-श्रीलंका के पांच शहरों में होंगे मुकाबले
आईसीसी ने महिला वनडे विश्व कप की तारीखों और आयोजन स्थल की घोषणा पहले ही कर दी थी, लेकिन सोमवार को इसका कार्यक्रम भी घोषित कर दिया। यह वैश्विक टूर्नामेंट 30 सितंबर से शुरू होगा जिसका फाइनल मुकाबला दो नवंबर को खेला जाएगा। इसके मुकाबले भारत और श्रीलंका के पांच शहरों में होंगे जिसमें बंगलूरू का एम चिन्नास्वामी, गुवाहाटी का एसीए स्टेडियम, इंदौर का होल्कर स्टेडियम, विशाखापत्तनम का एसीए-वीडीसीए स्टेडियम और कोलंबो का आर प्रेमादासा स्टेडियम शामिल है।

इस वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन 12 साल बाद भारत में किया जाएगा। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 29 अक्तूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच 30 अक्तूबर को बंगलूरू में खेला जाएगा। फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों को तैयारियों के लिए दो दिन का समय मिलेगा। महिला वनडे विश्व कप का खिताबी मुकाबला दो नवंबर को बंगलूरू या कोलंबो में खेला जाएगा।

The countdown begins ⏳

The full schedule for the ICC Women’s Cricket World Cup 2025 is out 🗓

Full details ➡ https://t.co/lPlTaGmtat pic.twitter.com/JOsl2lQYpy

— ICC (@ICC) June 16, 2025

आठ टीमें लेंगी हिस्सा
महिला वनडे विश्व कप में आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में गत चैंपियन के तौर पर उतरेगी। उसने 2022 में न्यूजीलैंड में खेले गए पिछले विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को हराया था। ऑस्ट्रेलिया सात बार खिताब जीत चुकी है और वह टूर्नामेंट इतिहास की सबसे सफल टीम है। भारत पहले इसका इकलौता मेजबान था लेकिन टूर्नामेंट के मैच अब बंगलूरू, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और कोलंबो में खेले जाएंगे। कोलंबो को इसलिए जोड़ा गया है क्योंकि पाकिस्तान आईसीसी टूर्नामेंटों के लिए भारत नहीं आयेगा और इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी में हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दी गई थी।

भारत के मुकाबले
भारतीय टीम श्रीलंका और पाकिस्तान के साथ खेलने के बाद नौ अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका और 12 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेलेगी। टीम 19 अक्तूबर को इंदौर में इंग्लैंड से भिड़ेगी और फिर 23 अक्तूबर को गुवाहाटी में उसके सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी। भारतीय टीम 26 अक्तूबर को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बांग्लादेश का सामना भी करेगी। इससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ के बाद इस स्थल के मैचों की मेजबानी के अधिकार खोने की अफवाहों का खंडन हो गया।

बड़ी राहत: देश में कोरोना को मात देने वाले 3 करोड़ के पार… बीते 24 घंटों में सामने आए 40 हजार से कम मामले… छत्तीसगढ़ में और कम हुई संक्रमण दर
सीएम बघेल ने दुर्गजिले को दी 28 5 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात…. वर्चुअल कार्यक्रम में विभिन्न कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण…. बालोद जिले में होंगे 399 करोड़ के विकास कार्य
सियासी संग्राम: अपने ही विधायकों के फिर से फोन टैप करा रही गहलोत सरकार, पायलट समर्थक एमएलए का आरोप
पतंजलि की तरफ से लॉन्च कोरोना की दवा कोरोनिल नहीं है WHO सर्टिफाइड, खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ट्वीट कर किया खुलासा!
राज्य सरकार के उद्योग हितैषी निर्णयों से बढ़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार….. कोरोना काल में 848 औद्योगिक इकाईयों में किया गया 14 हजार 983 करोड़ का पूंजी निवेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर वाहन चोर गिरोह, दो चोरों के साथ खरीदार भी पकड़ाए… सात बाइक बरामद
Next Article अचानकमार के 12 गांवों के सोलर पैनलों में लगाई जा रही नई बैटरियां, 13 बसाहटों के 322 घर और गलियां होंगी रोशन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?