उतई। नगर निगम रिसाली के वार्ड 41 डुन्डेरा में कचरा कलेक्शन हेतु नई पहल की शुरुवात हुई है। अब वार्ड में ई-रिक्शा के माध्यम से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य किया जायेगा। बुधवार को वार्ड कार्यालय में ई-रिक्शा की पहली खेप पहुची जिसका शुभारम्भ नगर निगम के एल्डरमेन तरुण बंजारे ने पूजा-अर्चना कर की। इस दौरान एल्डरमेन तरुण बंजारे ने बताया की डुन्डेरा में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में दिक्कत आ रही थी। जिसे मंत्री ताम्रध्वज साहू व पीसीसी महासचिव जीतेन्द्र साहू को अवगत कराया गया जिस पर तत्काल अनुशंसा करते हुए नगर निगम रिसाली से ई रिक्शा उपलब्ध कराया। इस दौरान होरीलाल देवांगन,सुपरवाइजर प्रमोद बंजारे,तरुण यादव,यतीन्द्र साहू,कमल दास,सीताराम टंडन,संजय साहू,रमेश साहू,तोषण कुर्रे उपस्थित थे।




