ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेंद्र के प्रयास से भिलाई के विकास के लिए सीएम ने दिए 30 करोड़ रुपए….भिलाई नगर व वैशाली नगर में होंगे विभिन्न विकास कार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

विधायक देवेंद्र के प्रयास से भिलाई के विकास के लिए सीएम ने दिए 30 करोड़ रुपए….भिलाई नगर व वैशाली नगर में होंगे विभिन्न विकास कार्य

By @dmin
Published: March 20, 2021
Share
Flood havoc in Assam, population of 40 lakhs affected: Kanjiranga National Park also affected
Flood havoc in Assam, population of 40 lakhs affected: Kanjiranga National Park also affected
SHARE

भिलाई। भिलाई नगर विधायक व युवा महापौर शहर के विकास के लक्ष्य को साकार करने लगातार जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। शहर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक देवेंद्र यादव प्रस्ताव बनाकर लगातार शासन से मांग कर रहे थे। भिलाई के हित और विकास के लिए विधायक देवेंद्र के विकास कार्य के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृत दे दी है और इसी के साथ छ.ग. के सीएम भूपेश बघेल ने विधायक देवेंद्र की पहल पर भिलाई निगम को 30 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत दी है।
राशि वित्तीय वर्ग 2020-21 में नगर पालिक निगम भिलाई को अधोसंरचना मद अंतर्गत विकास कार्यों हेतु वित्त समिति की बैठक 17 फरवरी 2021 द्वारा राशि 30 करोड़ रुपए की अनुशंषा की गई थी। जिस पर सीएम भूपेश बघेल ने स्वीकृति देते हुए भिलाई निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 217 विकास कार्य के लिए कुल 29 लाख 95 हजार 83 हजार रुपए की स्वीकृति दे दी है। इसके लिए विधायक देवेंद्र यादव ने सीएम भूपेश बघेल सहित नगरीय निकाय मंत्री का भी दिल से आभार जताया है और कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार का लगातार भिलाई के विकास के लिए भरपूर सहयोग मिलते रहा है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में भी उन्हें इसी तरह से आर्शीवाद और प्यार मिलता रहेगा।
हुडको की बदलेगी तस्वीर करोड़ो का होगा विकास कार्य
हुडकों वार्ड की तस्वीर बदलने वाली है। यहां करोड़ों रूपए का विकास कार्य होने वाला है। विधायक देवेंद्र यादव ने हुडको के विकास पर विशेष फोकस करते हुए यहां के लिए लाखों रूपए स्वीकृत कराए है। सबसे बड़ा काम हुडको में 1 करोड़ 48 लाख की लागत से वार्ड 69दशहरा मैदान में डोम शेड और मैदान विकास कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा 10 लाख की लागत से विभिन्न उद्यानों का सौंदर्यीकरण, वार्ड 70 हुडको में काली बाड़ी में डोम शेड निर्माण 12 लाख की लागत से। वार्ड 69 में बौद्ध परिसर के पास वाचनालय निर्माण 4लाख की लागत से और श्रीराम परिसर के पास विस्तारीकरण 5 लाख से होगा।
49.50 लाख से बनेगा सड़क
वार्ड 16 कैलाश नगर राजीव गांधी उद्यान से रतन शर्मा के घर के आसपास एवं बंगाली काली पूजा समिति मंदिर के समीप सड़कों एवं विभिन्न मार्गों का डामरीकरण कार्य 49.50 लाख की लागत से किया जाएगा। 38 लाख की लागत से वार्ड 27 घासीदास नगर मैदान का उन्नयन कार्य होगा। साथ ही 38 लाख की लागत से वार्ड 38 बाम्बे रेशन आवास का जीर्णोंधार किया जाएगा। 10 लाख की लागत से कुष्ट आश्रम बस्ती में मंच एवं शेड व अन्य निर्माण कार्य किया जाएगा।
1 करोड़ से होगा सिवरेज लाइन का संधारण
1 करोड़ की लागत से जोन 4 क्षेत्र के सिवरेज लाइन का पूरा संधारण किया जाएगा। ताकि निकासी की समस्या न हो और बारिश में किसी के घर व गली में पानी न भरे। 98 लाख की लागत से वार्ड 52 सेक्टर 4 शासकीय शासकीय स्कूल के समीप खेल मैदान का विकास किया जाएगा। 70 लाख की लागत से वार्ड 64 सेक्टर 10 सड़क 5 व 6 के मध्य खेल मैदान का विकास किया जाएगा। 38लाख की लागत से वार्ड 65 सेक्टर 7 मार्केट मैदान का विकास कार्य किया एवं बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाएगा।
वैशालीनगर क्षेत्र में होगी करोड़ों का विकास कार्य
37.43 लाख की लागत से वंदे मातरम, गोकुल नगर, कुरूद वार्ड 16 में सड़क, नाली पोल आदि लगाने का काम किया जाएगा। कोसानगर की सड़क डामरीकरण की जाएगी। 52 लाख की लागत से वार्ड 14 के स्पोट्र्स काम्पलेक्स का उन्नयन कार्य। वार्ड 27 घासीदास नगर के मैदान का उन्नयन कार्य 38 लाख की लागत से। डेढ़ करोड़ की लागत से जोन 4 खुर्सीपार के वार्ड 30 स्थित इंग्लिश मिडियम स्मार्ट स्कूल निर्माण कार्य किया जाएगा। 68 लाख की लागत से वार्ड 35 नवीन कॉलेज मैदान में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। 47 लाख से वार्ड 28 छावनी शहीद चुम्मन यादव सरोवर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। 35.72 लाख की लागत से माईल स्टोन स्कूल के पास खम्हरिया वार्ड 1 निर्माणाधीन आवास गृहों तक नाली और कलवर्ट निर्माण। 45.21 लाख की लागत से केईसी के पीछे खम्हरिया वार्ड 1 में बने आवासों तक पहुंच मार्ग, पोल, स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।91.93 लाख की लागत से सूर्याविहार माल के पीछे खम्हरिया वार्ड 1 में निर्माणाधीन आवासों तक पहुंच मार्ग, पोल, स्ट्रीट लाइट और नाली व कलर्व निर्माण किया जाएगा। 14.24 लाख की लागत से वार्ड 55 सेक्टर 6 में जन सुविधा एवं निर्माण कार्य किया जाएगा। 49.99 लाख की लागत से वार्ड 55 सेक्टर 6 सतनाम भवन में तृतीय तल कमरा निर्माण एवं भवन मरम्मत किया जाएगा।

आप भी हैं साईराम ऑटोमोबाइल्स के कस्टमर तो हो जाएं सावधान
Reliance Jio-क्वॉलकॉम ने की 5G की सफल टेस्टिंग, 1Gbps की होगी स्पीड
CG Crime : रिटायर्ड FCI मैनेजर उठाईगिरी का शिकार, स्कूटर से 1.70 लाख रुपए उड़ा ले गया बदमाश
रिसाली में स्कूटी सवार युवक की मौत, डिवाइडर से टकराने के बाद आया कार के नीचे… देखें  Video
सुरक्षाबलों ने नक्सली कैंप को किया ध्वस्त, मुठभेड़ में तीन ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Flood havoc in Assam, population of 40 lakhs affected: Kanjiranga National Park also affected विधायक देवेंद्र के प्रयास से भिलाई के विकास के लिए सीएम ने दिए 30 करोड़ रुपए….भिलाई नगर व वैशाली नगर में होंगे विभिन्न विकास कार्य
Next Article On the JEE-NEET exam, Union Minister Nishank said डरा रहा कोरोना: देश में 24 घंटों के दौरान सामने आए 41 हजार नए मामले…. अकेले महाराष्ट्र में 25 हजार से ज्यादा केस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?