ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस में लौटेंगे बुजुर्ग नेताओं के दिन? राहुल बोले- युवा चेहरों पर ज्यादा फोकस करना गलती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कांग्रेस में लौटेंगे बुजुर्ग नेताओं के दिन? राहुल बोले- युवा चेहरों पर ज्यादा फोकस करना गलती

By @dmin
Published: March 9, 2021
Share
पंजाब में जारी किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी !
पंजाब में जारी किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी !
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी की नीतियों में बड़े फेरबदल के संकेत दिए हैं। इंडियन यूथ कांग्रेस के नेताओं को संबोधित करते हुए राहुल गाांधी ने कहा कि युवा चेहरों पर बहुत ज्यादा फोकस करना ‘गलतीÓ थी। युवा कांग्रेस के नेताओं की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन लोगों को ज्यादा महत्व देने की जरूरत है, जिनके दिल में कांग्रेस है। राजनीति में विश्वास और लॉयल्टी के बारे में बात करते हुए राहुल गांधी ने भविष्य में कांग्रेस में वैचारिक तौर पर मजबूत नेताओं को महत्व देने के संकेत दिए। राहुल गांधी की यह टिप्पणी इसलिए भी अहम है क्योंकि उनके जून में एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चर्चाएं जोरों पर हैं। साफ है कि यदि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो कांग्रेस राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

बता दें कि युवा कांग्रेस की ओर से एक प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की गई है। पार्टी के आंतरिक सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने अपने इस बयान के जरिए यह संकेत दिया है कि भविष्य में पार्टी में उन्हें महत्व मिलेगा, जो उसकी विचारधारा के बारे में जानते हैं और विश्वस्त हैं। राहुल गांधी ने 2004 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उस दौर से ही उनकी छवि युवाओं को आगे बढ़ाने वाले नेता के तौर पर रही है। कई चुनावों में उन्होंने पार्टी लाइन से इतर जाते हुए युवाओं को टिकट दिए थे। इसके अलावा अहम पदों पर भी युवा नेताओं को मौके दिए गए थे।
इंडियन यूथ कांग्रेस के नेताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी कहते थे कि राजनीति में भरोसा अहम है। आज देश को ऐसे ही विश्वास और मान्यताओं की जरूरत है। राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के नेताओं से विचारधारा के लिए प्रतिबद्ध रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जो पार्टी के लिए डटे रहेंगे। इसके साथ ही राहुल गांधी ने साथ छोड़ चुके पुराने नेताओं को भी वापस लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में यदि कोई वापस आना चाहता है तो हम उसके लिए दरवाजे बंद नहीं करेंगे।
कांग्रेस की तुलना एक महासागर से करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यदि कोई भी वापस लौटना चाहता है तो उसे इसकी मंजूरी दी जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता में ऐसे लोगों को बैठना चाहिए, जो उसके पीछे नहीं रहते बल्कि पार्टी की विचारधारा को महत्व देते हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने कहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया यदि पार्टी में रहते तो सीएम बनते, लेकिन बीजेपी में जाकर बैकबेंचर हो गए।

Big News : नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या, गला रेतकर ले ली जान…. पर्चा भी फेंका
भिलाई में अवैध रूप से चल रहे थे दो आरा मशीन, वन विभाग ने किया सील
Breaking News : दुर्ग में महिला वकील डिजिटल अरेस्ट की शिकार… दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर 41 लाख ठगे
कोरोना से जंग में डॉक्टर हैं असली हीरो : यूनिस
बिना अनुमति घर की छत पर लगाया जा रहा था एयरटेल का टॉवर… शिकायत पर कार्रवाई की निगम ने जब्त किए उपकरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 146 # 09 march 2021
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ससुराल में पत्नी को पहुंची हर एक चोट के लिए पति जिम्मेदार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?