ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या कूटनीति की पिच पर फिर मैच खेलेंगे भारत और पाकिस्तान?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

क्या कूटनीति की पिच पर फिर मैच खेलेंगे भारत और पाकिस्तान?

By @dmin
Published: March 31, 2021
Share
क्या कूटनीति की पिच पर फिर मैच खेलेंगे भारत और पाकिस्तान?
क्या कूटनीति की पिच पर फिर मैच खेलेंगे भारत और पाकिस्तान?
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत पाकिस्तान एक बार फिर कूटनीति की पिच पर मैच खेलने के लिए तैयार हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और एनएसए जेक सुलविन का दावा है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान में बातचीत शुरू करा दी है। पूर्व विदेश सचिव शशांक कहते हैं कि अमेरिकी इसका श्रेय जरूर ले रहे हैं, लेकिन वह ऐसा करते रहते हैं। जबकि सामरिक रणनीति पर बारीक नजर रखने वाले मेजर जनरल (रिटायर) अशोक मेहता का कहना है कि भारत ने पाकिस्तान के रिश्तों में मसल पॉवर दिखाने के बाद भूल सुधार करना शुरू किया है। मेहता का यहां तक दावा है कि 2021 के अंत तक दक्षेस (सार्क) शिखर सम्मेलन की भूमिका तैयार हो जाएगी। 

मेजर जनरल की भविष्यवाणी कितनी सही होगी, यह वक्त बताएगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच में औपचारिक संदेशों का आदान प्रदान शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इमरान खान को पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर संदेश भेजा था। इमरान खान के कोविड-19 से संक्रमित होने पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। इसके जवाब में प्रधानमंत्री इमरान खान ने पत्र भेजकर दोनों देशों के बीच में सौहार्दपूर्ण द्विपक्षीय रिश्ते पर जोर दिया है। इसके साथ कश्मीर मुद्दे को महत्वपूर्ण मुद्दा बताया है। इससे पहले दोनों देशों के सैन्य आपरेशन महानिदेशक (लेफ्टिनेंट जनरल स्तर के सैन्य अधिकारी) ने बात की थी। कहा जाता है कि यह बातचीत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और पाकिस्तान के उनके समकक्ष मोइद डब्ल्यू यूसुफ के बीच किसी तीसरे देश में हुई मुलाकातों और बैक चैनल डिप्लोमेसी का नतीजा है।

क्या प्रधानमंत्री मोदी जाएंगे पाकिस्तान?
प्रधानमंत्री इमरान खान चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान आएं। पाकिस्तान में होने वाला सार्क (दक्षेस) शिखर सम्मेलन हो। भले ही इससे पहले इमरान खान को इसके लिए पहले भारत का दौरा करना पड़े। लेकिन कूटनीति के जानकार अभी यह भरोसा नहीं दिला पा रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी क्या पाकिस्तान जाएंगे? क्योंकि सार्क के चार्टर के अनुसार, किसी भी सदस्य देश के राष्ट्राध्यक्ष की अनुपस्थिति में सार्क नहीं हो सकता। सार्क के अन्य सभी सदस्य देशों ने शिखर सम्मेलन होने अथवा न होने की पूरी जिम्मेदारी भारत के ऊपर डाल रखी है। यानी भारत को छोड़कर अभी तक सब सार्क के पाकिस्तान में आयोजन पर तैयार हैं। प्रोफेसर एस डी मुनि ने माना कि सार्क के होने का अर्थ है कि भारत और पाकिस्तान के बीच में संवाद, रिश्ते को सुधारने के प्रयास आदि में तेजी आना। लेकिन सबकुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहमति पर टिका है। विदेश मामलों के जानकार रंजीत कुमार कहते हैं कि हाल में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच सिंधु नदी के जल समझौते को लेकर बात हुई है। इसका मतलब है कि धीरे-धीरे रिश्ते मिठास की तरफ बढ़ रहे हैं। लेकिन किसी नतीजे पर पहुंच जाना जल्दबाजी होगी।

Big Breaking : दुर्ग शिवनाथ नदी में बड़ा हादसा, बचाव कार्य में जुटी एसडीआरएफ
मतदान दिवस पर सामान्य अवकाश घोषित, औद्योगिक तथा व्यावसायिक संस्थानों के कर्मचारियों को भी मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश
Breaking News : दुर्ग लोकसभा से विजय बघेल की बंपर जीत, कांग्रेस के राजेन्द्र साहू को रिकार्ड मतों से हराया
भारत में कोरोना : बीते 24 घंटों में सामने आए 12 हजार से ज्यादा मामले
CG Politics: देवेन्द्र यादव भी पहुंचे मनाने, टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस नेता ने खत्म किया अनशन, मिला यह आश्वासन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article थोड़ी सी नहीं, यहां न्यू ईयर पर पी डाली करीब 100 करोड़ रुपये की शराब! शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, शराब दुकानों के खुलने और बंद होने का टाइम बदला
Next Article Adequate stock of Corona Testing Kit in the state छत्तीसगढ़ में फिर टूटा रिकॉर्ड, मिले कोरोना के 3108 नए मरीज, 29 की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?