ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Whatsapp की नई तरकीब, Status लगाकर समझा रहा प्राइवेसी नियम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Whatsapp की नई तरकीब, Status लगाकर समझा रहा प्राइवेसी नियम

By @dmin
Published: January 17, 2021
Share
नई पॉलिसी पर सरकार ने व्हाट्सएप के सीईओ से मांगा जवाब
नई पॉलिसी पर सरकार ने व्हाट्सएप के सीईओ से मांगा जवाब
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हॉट्सएप को प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दुनियाभर में इस बात को लेकर चिंता जताई जा रही है कि व्हॉट्सएप यूजर्स के डेटा को फेसबुक से साझा कर सकती है। ऐसे में व्हाट्सएप लगातार यूजर्स को यह समझाने में जुटी है कि नई पॉलिसी से यूजर्स के प्राइवेट डेटा को किसी प्रकार का खतरा नहीं है। कंपनी ने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स और फिर न्यूजपेपर्स में बड़ा विज्ञापन देकर अपनी बात रखी। अब कंपनी ने यूजर्स को प्राइवेसी नियम समझाने के लिए नया तरीका अपनाया है।

Whatsapp ने पहली बार लगाया स्टेटस?
दरअसल व्हाट्सएप अपने Status फीचर के जरिए यूजर्स तक पहुंच रही है और प्राइवेसी नियमों को समझाने की कोशिश कर रही है। यह शायद पहली बार होगा जब व्हाट्सएप ने खुद कोई स्टेटस लगाया है। हालांकि अन्य स्टेट्स की तरह इनमें रिप्लाई का ऑप्शन नहीं दिया गया है। व्हाट्सएप ने कुल 4 स्लाइड की स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें कहा गया है कि कंपनी यूजर्स के कॉन्टैक्ट या लोकेशन को फेसबुक के साथ शेयर नहीं करती और ना ही उनकी बातों को पढ़ या सुन सकती है।
व्हाट्सएप स्टोरी की पहली स्लाइड में लिखा है, ‘हम आपकी प्राइवेसी को लेकर प्रतिबद्ध हैं। दूसरी स्लाइड में लिखा है, ‘व्हाट्सएप आपकी पर्सनल बातचीत पढ़ या सुन नहीं सकता, क्योंकि ये एंड टू एंड एनक्रिप्टेड हैं। वहीं, तीसरी स्लाइड में कहा गया है, ‘व्हाट्सएप आपकी शेयर की गई लोकेशन नहीं देख सकता। और आखिरी स्लाइड में दावा किया गया है कि, ‘व्हाट्सएप आपके कॉन्टैक्ट्स फेसबुक के साथ शेयर नहीं करता।

नई पॉलिसी लाने की तारीख बढ़ी
उधर व्हाट्सएप ने पॉलिसी में बदलाव (अपडेट) को 15 मई तक के लिए टाल दिया है। व्हॉट्सएप ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि यूजर्स के लिए पॉलिसी अपडेट की शर्तों पर अपनी मंजूरी देने की तारीख को आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे पहले व्हाट्सएप ने 8 फरवरी 2021 को पॉलिसी मंजूर करने की आखिरी तारीख तय किया था। व्हॉट्सएप ने कहा, ‘हमारे हालिया अपडेट को लेकर काफी असमंजस है। काफी गलत सूचनाएं फैल रही है, जो चिंता की बात है। नई पॉलिसी के फैसले के बाद से ही बड़ी संख्या में यूजर्स टेलीग्राम और सिग्नल जैसे ऐप्स पर अकाउंट बना रहे हैं।

विधायक देवेंद्र 12 अगस्त को निकालेंगे विशाल कांवड़ यात्रा, शिवनाथ का जल लेकर देव बलौदा में करेंगे अभिषेक
टूटा पिछले सात महीने का रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में एक लाख से अधिक मामले, ओमिक्रॉन मरीज भी 3000 के पार
उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा की गई घोषणाओं को पूर्ण करने सुडा ने स्वीकृत की राशि, तीन कार्यों के लिए 5.35 करोड़ रुपए मंजूर
सियासत : कांग्रेस में दरारों को लेकर आशंकाओं के बादल छंटे? कमल ही होंगे 2023 में पार्टी के ‘नाथ’
दो सालों में उद्योगों की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ में हुए 103 एमओयू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई आबकारी नीति लागू, आज से 21 साल के युवा पी सकेंगे शराब, होटलों में 24 घंटे छलकेंगे जाम शराब के अवैध कारोबार में लिप्त चार आरोपी गिरफ्तार : मंहगे ब्राण्ड की विदेशी मदिरा सहित 7 पेटी गोवा स्पेशल मदिरा जब्त
Next Article श्रीकंचनपथ 96 # 17 January 2021
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?