ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसानों के लिए ला रहे ये तीन 3 बिल क्या बनेंगे मोदी सरकार के गले की फांस? केजरीवाल और फारुख समेत कई दलों ने उठाए सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

किसानों के लिए ला रहे ये तीन 3 बिल क्या बनेंगे मोदी सरकार के गले की फांस? केजरीवाल और फारुख समेत कई दलों ने उठाए सवाल

By @dmin
Published: September 17, 2020
Share
राज्यसभा में एनडीए का पलड़ा हुआ भारी, भाजपा को मिली 24 में से 11 सीटें
राज्यसभा में एनडीए का पलड़ा हुआ भारी, भाजपा को मिली 24 में से 11 सीटें
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कृषि से जुड़े तीन विधेयकों को केन्द्र सरकार की तरफ से मौजूदा मॉनसून सत्र में लाने के बाद एनडीए के सहयोगी शिरोमणी अकाली दल समेत कई विपक्षी दलों ने इसका खुलकर विरोध किया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे मोदी सरकार का ‘किसान विरोधी’ कदम करार दिया, तो वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा कि इस पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए। इन विधेयकों के विरोध में हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में जमकर विरोध किया जा रहा है।

केजरीवाल ने कहा- विरोध में करेंगे वोट

अरविंद केजरीवाल ने कृषि विधेयकों को ‘किसान-विरोधी’ बताते हुए गुरुवार को केंद्र से इन्हें वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि संसद में आम आदमी पार्टी इन विधेयकों के खिलाफ मतदान करेगी। राज्यसभा में आप के 3 सांसद और लोकसभा में 1 सांसद है। केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘खेती और किसानों से संबंधित तीन विधेयक संसद में लाए गए हैं जो किसान विरोधी हैं। देश भर में किसान इनका विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार को इन तीनों विधेयकों को वापस लेना चाहिए। आम आदमी पार्टी संसद में इनके विरोध में वोट करेगी।

शशि थरूर बोले- उचित चर्चा हो

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कृषि से जुड़े तीन विधेयकों के बारे में कहा कि किसानों के लिए नए अध्यादेश का गंभीर विरोध किया जा रहा है, जो कानून बनने की प्रक्रिया में है। हमें लगता है इस पर उचित चर्चा होनी चाहिए। आज जब बिल को पास करने की कोशिश की गई तो लोगों को लगा कि किसानों की आवाज नहीं सुनी जा रही। इसीलिए विरोध किया जा रहा है।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा- किसानों के लिए ये बिल बड़ी मुसीबत

इधर, संसद में किसानों के ऊपर लाए गए बिल पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के सासंद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा- किसानों के लिए ये बिल बड़ी मुसीबत हैं। हमें इसपर पुनर्विचार करना चाहिए, अगर हमें सच में किसान को बचाना है।

This is problematic for the farmers. This should be reconsidered if we really want to save farmers: National Conference MP, Farooq Abdullah on Bills for farmers in Parliament pic.twitter.com/VQa8e8KUWw

— ANI (@ANI) September 17, 2020

शिरोमणि अकाल दल ने भी किया विरोध

जबकि एनडीए के सहयोगी शिरोमणि अकील दल ने भी इस विधेयक का विरोध किया है। शिरोमणि अकाली दल का कहना है कि हम साथ है इसका मतलब ये नहीं है कि हम इसका विरोध न करें। शिरोमणि अकाली दल ने बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा वे संसद में पेश किए गए कृषि से जुड़े तीन नए बिल के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमारा बीजेपी के साथ गठबंधन है, लेकिन इसका मतल ये नहीं है कि उनके हर मुद्दे पर वह साथ हो।गौरतलब है कि केंद्र सरकार संसद के मौजूदा मानसून सत्र में सोमवार को किसानों से संबंधित किसान उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक, मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा पर किसान (सशक्तीकरण और संरक्षण) समझौता विधेयक तथा आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक, 2020 लेकर आई है। आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक मंगलवार को लोकसभा में पारित हो गया।
ये विधेयक किसानों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य दिलाने, कृषि उपज के बाधा मुक्त व्यापार को सक्षम बनाने के साथ ही किसानों को अपनी पसंद के निवेशकों के साथ जुडऩे का मौका प्रदान करने से संबंधित हैं।

इराक के पीएम आवास पर ड्रोन अटैक: बाल-बाल बचे प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमीे, 6 सिक्योरिटी ऑफिसर घायल
Breaking News : राजधानी रायपुर के कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग, पीएनबी का एटीएम खाक, 6 दुकानें भी स्वाहा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के साथ राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ के इन तीन शहरों में पहुंचेगा खुड़िया जलाशय का पानी, 17 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ
वैक्सीनेशन मोटिवेशन: 1 दिन में 42000 को कॉल, 9800 लोगों का हुआ वेरिफिकेशन, मौके पर मिल रहा सर्टिफिकेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Union Health Minister said in GOM meeting भारत में कब तक आएगी कोरोना वायरस की वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यसभा में दिया जवाब
Next Article 'राजपूत नहीं थे सुशांत सिंह' लालू के विधायक के बोल पर बिहार में बवाल ‘राजपूत नहीं थे सुशांत सिंह’ लालू के विधायक के बोल पर बिहार में बवाल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?