ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हेरिटेज ओलंपियाड में शामिल होकर जाने कितनी समझ है अपनी विरासत की… शहर से जुड़े युवाओं ने शुरू किया संस्कृति स्टार्टअप, 18 अप्रैल को होगा ऑनलाईन टेस्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

हेरिटेज ओलंपियाड में शामिल होकर जाने कितनी समझ है अपनी विरासत की… शहर से जुड़े युवाओं ने शुरू किया संस्कृति स्टार्टअप, 18 अप्रैल को होगा ऑनलाईन टेस्ट

By @dmin
Published: April 11, 2021
Share
What is the understanding of his heritage by joining the Heritage Olympiad
What is the understanding of his heritage by joining the Heritage Olympiad
SHARE

रायपुर। यदि आप अपनी सांस्कृतिक विविधता और विरासत की समझ को टटोलना चाहते हैं तो आप हिस्सा बन सकते हैं हेरिटेज ओलंपियाड का। 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के अवसर पर आयोजित हो रहे हेरिटेज ओलंपियाड में चार वर्ग में बच्चे और अन्य प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। संस्कृति स्टार्ट अप की ओर से भारत में पहली बार संस्कृति और विरासत से जुड़ी संभवत: यह पहली ओलंपियाड है। संस्कृति की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री अंचिता बी नायर ने बताया कि उनके इस प्रयास को विश्व विद्यालय तथा विद्यालयों ने विशेष तौर पर सराहा है। विश्व विरासत के संरक्षण और संवर्धन पर कार्य कर रही संस्था युनेस्को, राष्ट्रीय रेल म्यूजियम, म्यूजियम्स ऑफ इंडिया, शाहपीडिया, नेहरू प्लेनेटोरियम, बनस्थली विद्यापीठ, नारायणा विज्ञान फाउंडेशन, पोटली, इंडिया हेरिटेज वॉक्स, ट्रीप मॉई वे , कोलकाता सेंटर फॉर क्रियेटिविटी समेत कई अन्य संगठनों ने संस्कृति के प्रयासों को समर्थन और सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को आयोजित इस ओलंपियाड में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीयन http://www.heritageolympiad.com पर जाकर कराना होगा।
रायपुर से जुड़ी और वर्तमान में दिल्ली में कार्यरत सुश्री अंचिता ने बताया कि दो युवाओं ने मिलकर संस्कृति स्टार्टअप की कल्पना की है। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों और विषयों पर लोग कार्य करते हैं पर संस्कृति और विरासत को लेकर बच्चों , युवाओं तथा विद्यर्थियों को एक स्थान पर जानकारी नहीं मिल पाती है। विषय का विश्वसनीय होने के साथ ही उसे रोचक ढंग से प्रस्तुत करना भी आवश्यक होता है। इससे बच्चों में इन विषयों के प्रति रूचि बढ़ती है। अंचिता ने बताया कि यूनेस्को जैसे संगठनों और संस्थाओं ने इस हेरिटेज ओलंपियाड को संबल दिया है। उन्होंने बताया कि भारत में इस विरासत से जुड़े विषय पर पहली बार कोई ओलंपियाड का आयोजन हो रहा है। इस ऑनलाइन हेरिटेज ओलंपियाड में हमारी विभिन्न संस्कृतियों, विश्व की अनेक सभ्यताओं , परंपराओं और विरासत से जुड़े सवाल शामिल होंगे। प्रतियोगिता में चार वर्ग में प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। इसमें पहले समूह में कक्षा 5 से 7 तक के बच्चे , समूह दो में कक्षा आठवीं से दसवीं तक ,तीसरे समूह में ग्यारहवीं और बारहवीं के बच्चे तथा चौथे समूह में अन्य सभी युवा तथा विरासत से जुड़ाव रखने वाले लोग शामिल हो सकेंगे। ओलंपियाड में हिस्सा लेने तथा अधिक जानकारी के लिए http://www.heritageolympiad.com पर विजीट कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने बच्चों संग पिठ्ठुल पर मारी गेंद, खेला सांप-सीढ़ी, लूडो, कैरम और चेस पर हाथ आजमाया, अंक ज्ञान का खेला खेल
रायपुर दक्षिण सीट उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू, ईवीएम में कैद होगा भाजपा के सुनील व कांग्रेस के आकाश का भाग्य
गृह मंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट पर सीएम साय ने किया स्वागत, बस्तर ओलंपिक में होंगे शामिल
CAIT: कैट ने बुलाई बैठक: तुर्किये-अजरबैजान से कारोबार करें या नहीं, आज तय करेंगे देशभर के व्यापारी
Breaking News : दुर्ग में बॉयफ्रेंड के घरवालों ने किया शादी से इनकार, नाबालिग ने फांसी लगाकर दे दी जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 71 calls came on the first day after the start of the Kovid help desk पुलिस कंट्रोल रूम में कोविड हेल्प डेस्क शुरू होने के बाद पहले दिन आये 71 कॉल…. 50 पहुंचे कोविड टेस्ट कराने तो 23 हितग्राहियों ने कराया वैक्सीनेशन
Next Article More than 75% of patients cured in India so far: 60,975 new cases reported in last 24 hours अब बिलासपुर भी लॉक…. कलेक्टर ने जारी किया आदेश…. 14 से 21 अप्रेल तक नगरीय क्षेत्र रहेगा बंद…. शहर के बाहर मिलेंगी यह सेवाएं

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?