ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पश्चिम बंगाल अनलॉक: एक जुलाई तक बढ़ीं पाबंदियां, दुकानें, मॉल व दफ्तर खोलने की रियायतें भी मिलीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पश्चिम बंगाल अनलॉक: एक जुलाई तक बढ़ीं पाबंदियां, दुकानें, मॉल व दफ्तर खोलने की रियायतें भी मिलीं

By @dmin
Published: June 14, 2021
Share
West Bengal Unlocked: Restrictions increased till July 1
West Bengal Unlocked: Restrictions increased till July 1
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कोरोना के चलते राज्य में लागू पाबंदियों को एक जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा की। हालांकि आवश्यक सेवाओं समेत कुछ सेवाओं व कार्यों की छूट दी गई है। प्रमुख रियायतों में दुकानों व शॉपिंग मॉल खोलने की छूट भी शामिल हैं। ये सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक 50 फीसदी स्टाफ के साथ खोले जा सकेंगे। 
ममता बनर्जी ने कहा कि सरकारी दफ्तर 25 प्रतिशत स्टाफ के साथ काम करेंगे। निजी व कार्पोरेट कार्यालय भी सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुल सकेंगे। इनमें भी 25 फीसदी से ज्यादा स्टाफ को नहीं बुलाया जा सकेगा।  राज्य के मुख्य सचिव ए. के. द्विवेदी ने बताया कि बंगाल में सरकारी और निजी कार्यालयों को 25 प्रतिशत कर्मियों के साथ 16 जून से काम करने की इजाजत दी गई है। बंगाल में दर्शकों के बिना स्टेडियम के अंदर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि राज्य में परिवहन सेवाओं पर पाबंदी जारी रहेगी।

ये खुलेगा और यह रहेगा बंद

  • रेस्टॉरेंट व बार दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक खुल सकेंगें इनमें कुल क्षमता के 50 फीसदी से ज्यादा लोगों को नहीं बैठाया जा सकेगा। 
  • राज्य में दुकानें, शॉपिंग मॉल व कॉप्लेक्स भी सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खोले जा सकेंगे। इनमें 50 फीसदी स्टाफ को काम पर बुलाया जा सकेगा। 
  • दर्शकों के बिना स्टेडियम के अंदर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकता है।
  • सरकारी व निजी दफ्तर खोले जाएंगे। इनमें 25 फीसदी से ज्यादा स्टाफ को नहीं बुलाया जाएगा।
  • सारे शिक्षा संस्थान अभी बंद ही रहेंगे। वॉटरवेज भी बंद रहेंगे।
  • परिवहन सेवाओं पर पाबंदी जारी रहेगी।
  • रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। 
वार-पलटवार: राहुल गांधी बोले-जुलाई आ गया..वैक्सीन नहीं आई, हर्षवर्धन ने कहा -अहंकार और अज्ञानता की कोई वैक्सीन नहीं
कम होंगे शराब के दाम, सरकार ने 70 प्रतिशत स्पेशल कोरोना फीस हटाई
कोरोना की मार से परेशान हैं सभी क्षेत्र, जानिए बजट 2021 से क्या हैं उम्मीदें
LS Election: अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- तीसरी बार मोदी को पीएम बनाइये, जड़ से खत्म होगा नक्सलवाद
सात महीने बाद शिवाजी और रंभा ने चारों शावकों के साथ लिया खुली केज का मजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गहरे बोरवेल से केवल 8 घंटे में सुरक्षित निकाला गया मासूम शिवा को, बच्चे के साहस ने दिखाया कमाल गहरे बोरवेल से केवल 8 घंटे में सुरक्षित निकाला गया मासूम शिवा को, बच्चे के साहस ने दिखाया कमाल
Next Article Oxfam India will provide medical supplies and equipment worth about कोरोना मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सफेम इंडिया राज्य शासन को उपलब्ध कराएगी करीब 6 करोड़ रूपए की मेडिकल सामग्री और उपकरण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?