ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जीएसटी काउंसिल के निर्णय का स्वागत, चेंबर ने कहा- नेक्स्ट-जनरेशन जीएसटी सुधार, व्यापारी और जनता दोनों को मिलेगा लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जीएसटी काउंसिल के निर्णय का स्वागत, चेंबर ने कहा- नेक्स्ट-जनरेशन जीएसटी सुधार, व्यापारी और जनता दोनों को मिलेगा लाभ

By Mohan Rao
Published: September 4, 2025
Share
भिलाई चेंबर की बैठक
SHARE

भिलाई। भारत सरकार द्वारा घोषित Next-Gen GST Reform देश के प्रत्येक नागरिक और व्यापारी वर्ग के लिए राहत का संदेश लेकर आया है। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के प्रदेश महा मंत्री अजय भसीन ने बताया कि यह ऐतिहासिक संशोधन आम जनता को दैनिक जरूरत की वस्तुओं पर बड़ी बचत देगा वहीं व्यापारियों को सरल और सुगम व्यापार की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

भसीन ने 56 वी  काउंसल बैठक में जीएसटी संशोधन को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीता रमन जी का आभार व्यक्त करते हुए उनकी दूरदर्शिता का लोहा माना कहा कि यह निर्णय विकसित भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अजय भसीन ने व्यापारियों के लिए नई प्रक्रिया का भी स्वागत किया।उन्होंने कहा कि आवेदन के 3 कार्य दिवसों के भीतर स्वतः पंजीकरण हो जाएगा ये व्यापारियों के लिए एक बड़ी राहत है।

भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा जी ने भी संशोधन निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि  दैनिक उपयोग की वस्तुएं सस्ती – तेल, साबुन, टूथपेस्ट, नमकीन, घी, पनीर, बच्चों के नैपकिन और सिलाई मशीनों पर जीएसटी 18% व 12% से घटाकर केवल 5% किया गया है।कर कम करने से जनता को माल कम दरों में प्राप्त होगा। किसानों को राहत – ट्रैक्टर, टायर, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, बायो-पेस्टीसाइड्स आदि पर जीएसटी अब सिर्फ 5% लगेगा, जिससे कृषि लागत में भारी कमी होगी।  स्वास्थ्य सेवाएं किफायती – स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी पूर्णतः समाप्त कर दी गई। शिक्षा के क्षेत्र में भी जीएसटी समाप्त करना अभिभावक के लिए राहत है।

भिलाई चेम्बर चेयरमेन दिनकर बासोतिया  ने  बैठक में  निष्कर्ष संबोधन में कहा कि यह संशोधित जीएसटी व्यवस्था “Ease of Living” और “Ease of Doing Business” दोनों को प्रोत्साहन देती है। इससे एक ओर जहां जनता को सस्ती वस्तुएं उपलब्ध होंगी वहीं व्यापारियों को व्यापार विस्तार और विकास का नया मार्ग मिलेगा। भिलाई चेम्बर ऑफ कॉमर्स “जनता और व्यापारियों के हित में निरंतर प्रतिबद्ध” है। चेम्बर के कर सलाहकार प्रदीप पाल ने कहा कि  पारदर्शी एवं सरल प्रणाली से व्यापारी वर्ग को कारोबार में सुविधा मिलेगी। बैठक में मुख्य रूप से भिलाई चेम्बर के पदाधिकारी उपस्थित थे। यह जानकारी शंकर सचदेव ने दी।

सुप्रीम कोर्ट का राज्यों से सवाल, 50 प्रतिशत से ज्यादा हो सकता है आरक्षण?
बच्चों में मोबाइल की लत छुड़ाने होगा विशेष अभियान, मनोवैज्ञानिक और मास्टर ट्रेनर मिलकर स्कूलों में करेंगे अभियान
शर्मनाक! शव सौंपने के लिए पुलिस ने मांगी रिश्वत, दुर्ग का एसआई लाइन अटैच, देखे वीडियो
रेत भरे ट्रैक्टर और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर की मौत
कृषक सह श्रमिक सम्मेलन : दस साल पंजीकृत रहे 60 वर्ष पूरी कर चुके श्रमिकों को जीवन भर मिलेगा 1500 रुपए पेंशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चक्रधर समारोह 2025: काव्य संध्या में गूंजा हास्य, वीर रस और व्यंग्य का संगम, अर्नव चटर्जी की सुमधुर तान भी गूंजी
Next Article डीपीआईआईटी ने स्वास्थ्य सेवा नवाचार इको-सिस्टम को मजबूत करने के लिए फाइजर लिमिटेड के साथ एमओयू

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?