ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डीपीआईआईटी ने स्वास्थ्य सेवा नवाचार इको-सिस्टम को मजबूत करने के लिए फाइजर लिमिटेड के साथ एमओयू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhRaipurRajnandgaon

डीपीआईआईटी ने स्वास्थ्य सेवा नवाचार इको-सिस्टम को मजबूत करने के लिए फाइजर लिमिटेड के साथ एमओयू

By Mohan Rao
Published: September 4, 2025
Share
ब्रेकिंग न्यूज, Breaking News
SHARE

स्वास्थ्य सेवा अभिनव उत्पादों को प्रयोगशाला से बाज़ार तक पहुंचाने में तेजी लाने के लिए साझेदारी

रायपुर पीआईबी।  भारत के स्वास्थ्य सेवा नवाचार इको-सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने फाइजर लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

इस सहयोग का उद्देश्य स्टार्टअप्स को वित्तीय और गैर-वित्तीय, दोनों तरह की सहायता प्रदान करके अभिनव स्वास्थ्य सेवा उत्पादों को प्रयोगशाला से बाज़ार तक की यात्रा को गति प्रदान करना है। इस साझेदारी के तहत, पीफाइजर इन्डोवेशन प्रोग्राम, डीपीआईआईटी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स को सशक्त बनाने के लिए 60 लाख रुपये तक के अनुदान राशि मुहैया कराएगा। इसके साथ ही सोशल अल्फा द्वारा संचालित 18 महीने का एक विशेष इनक्यूबेशन प्रोग्राम (व्यापार या स्टार्टअप को शुरुआती अवस्था में समर्थन) भी चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम नैदानिक ​​सत्यापन, नियामक अनुमोदन और बाज़ार में प्रवेश की रणनीतियों को कवर करते हुए समर्पित गति देना वाला ट्रैक प्रदान करेगा। स्टार्टअप्स को चेन्नई स्थित फाइजर के अनुसंधान एवं विकास केंद्रों में अनुभव के अलावा, विशेषज्ञ मार्गदर्शन, बुनियादी ढांचे और वैश्विक नेटवर्क तक भी पहुंच प्राप्त होगी। इससे स्टार्टअप्स उन्नत उद्योग अंतर्दृष्टि के साथ नवाचारों को मज़बूत कर सकेंगे। यह पहल स्क्रीनिंग, डायग्नोस्टिक्स, स्वास्थ्य निगरानी और उपचार में नवाचार करने वाले 14 अग्रणी मेडटेक स्टार्टअप्स को सहायता प्रदान करेगी। इसमें गैर-संचारी रोगों, ऑन्कोलॉजी, मस्तिष्क स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस अवसर पर वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग  (डीपीआईआईटी) के संयुक्त सचिव श्री संजीव ने कहा कि भारत को नवीन औषधि खोज की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है और इस कार्य में स्टार्टअप्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। फाइजर इंडिया के वरिष्ठ निदेशक – वैश्विक नीति और सार्वजनिक मामले, श्री शरद गोस्वामी ने भारतीय स्टार्टअप्स को देश की आवश्यकताओं के अनुरूप रोगी-केंद्रित, प्रभावशाली स्वास्थ्य सेवा समाधान विकसित करने में सक्षम बनाने के लिए फाइजर की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। यह समझौता ज्ञापन प्रभावशाली सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए डीपीआईआईटी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यह समझौता समावेशी विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा नवाचार के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करेगा।

सभी को स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित लाभ दिलाने जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए- टी.एस. सिंहदेव
छग पैरेंट्स ऐसासिएशन ने आरटीई में ज्यादा से ज्यादा सीटों को भरने की मांग की
सम्पर्क क्रान्ति परिवार की भिलाई शाखा का शुभारंभ आज, राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासचिव होंगे शामिल
खुल गए सक्रिय राजनीति के रास्ते, 5 सालों तक तीन राज्यों में राज्यपाल रहे रमेश बैस, अब राज्य या केन्द्र में हो सकते हैं सक्रिय
ब्रह्माकुमारीज संस्था के इतिहास को बताती एनीमेशन फिल्म द लाइट भिलाई में प्रदर्शित, लोगों में दिखा उत्साह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जीएसटी काउंसिल के निर्णय का स्वागत, चेंबर ने कहा- नेक्स्ट-जनरेशन जीएसटी सुधार, व्यापारी और जनता दोनों को मिलेगा लाभ
Next Article रायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?