ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Weather update: मौसम विभाग की चेतावनी, छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश के आसार, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
Share
Notification Show More
Latest News
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

Weather update: मौसम विभाग की चेतावनी, छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश के आसार, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

By Om Prakash Verma Published August 28, 2025
Share
Weather Update: बिलासपुर-सरगुजा संभाग में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी वज्रपात की चेतावनी
Weather Update: बिलासपुर-सरगुजा संभाग में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी वज्रपात की चेतावनी
SHARE

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र और ओडिशा तट पर बने सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे तेज बारिश का दौर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के दक्षिण और मध्य हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बनेगी। एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है। सबसे ज्यादा असर मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में होने की संभावना जताई गई है।

बस्तर संभाग में रिकॉर्ड वर्षा
पिछले 24 घंटों में बस्तर संभाग के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई है। सुकमा में 210 मिमी, बास्तानार में 200 मिमी, लोहांडीगुड़ा में 190 मिमी, दरभा में 170 मिमी और गीदम व कोंटा में 160-160 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं दुर्ग संभाग में भी कहीं-कहीं तेज बारिश हुई।

तापमान में उतार-चढ़ाव
बिलासपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में अधिकतम 32.9 और न्यूनतम 22.5 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में रायपुर में गरज-चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं, अधिकतम तापमान करीब 34 और न्यूनतम 25 डिग्री तक रह सकता है।

28 और 29 अगस्त का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक 28 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। 29 अगस्त को दक्षिणी जिलों में जोरदार वर्षा हो सकती है, जबकि उत्तर और मध्य क्षेत्रों में बौछारें पड़ेंगी। इसके बाद बारिश की तीव्रता घटने की संभावना है।

सक्रिय सिस्टम
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र ऊपरी हवा के चक्रवाती घेराव के साथ 7.6 किलोमीटर की ऊँचाई तक सक्रिय है। यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। साथ ही मानसून द्रोणिका बीकानेर, बनस्थली, दमोह, पेण्ड्रारोड होते हुए इस सिस्टम तक फैली हुई है, जिससे प्रदेश में लगातार बारिश की स्थिति बनी हुई है।

You Might Also Like

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

Om Prakash Verma August 28, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सड़क के बीचों बीच बना गड्ढा दे रहा दुर्घटना को दावत, जिम्मेदार साधे हैं मौन सड़क के बीचों बीच बना गड्ढा दे रहा दुर्घटना को दावत, जिम्मेदार साधे हैं मौन
Next Article नहीं रही रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने, 93 वर्ष की उम्र में निधन नहीं रही रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने, 93 वर्ष की उम्र में निधन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?