रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन तीनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही कई जिलों में शीतलहर के हालात हैं। 2 दिनों बाद प्रदेश के दक्षिणी भागों में बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर समिति प्रदेश घर में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार ठंड पड़ रही है। रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। वहीं सबसे ठंड बलरामपुर जिला रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज 15 दिसंबर को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। अगले दो दिन में अधिक स्पष्ट होने और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में तमिलनाडु के तट की ओर बढऩे की संभावना है। प्रदेश में उत्तर से आ रही शुष्क हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं ठिठुरन का भी एहसास हो रहा है। ग्रामीण और आउटर इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ ठिठुरन के हालात हैं।
मौसम एक्सपर्ट में बताया कि छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों तक मध्य और उत्तर भागों के जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। तीन दिनों के बाद दक्षिणी भागों के जिलों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। वहीं 17 दिसंबर की रात और 18 दिसंबर की सुबह से दक्षिण भागों आकाश मेघमय रहने और एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ में एक दो जगह पर शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार ठंड पड़ रही है। रात का तापमान सामान्य से नीचे गिरा हुआ है। यहां शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। वहीं पेंड्रा रोड और दुर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रहा है।




