ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री से राष्ट्रमंडल गेम्स के टीम चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी कु. आकर्षि कश्यप ने की मुलाकात
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती
October 12, 2026
शाइनिंग छत्तीसगढ़ ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, उत्कृष्ठ महिलाओं का किया सम्मान
October 12, 2026
स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री साय
October 12, 2026
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मुख्यमंत्री से राष्ट्रमंडल गेम्स के टीम चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी कु. आकर्षि कश्यप ने की मुलाकात

By @dmin Published August 12, 2022
Share
SHARE

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन की सभी वर्ग की नेशनल चैम्पियन रही कु. आकर्षि कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की। कु. आकर्षि कश्यप को हाल ही में राष्ट्रमंडल गेम्स 2022 बर्किंघम में बैडमिंटन के टीम चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि कु. आकर्षि कश्यप छत्तीसगढ़ की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राष्ट्रमंडल गेम्स 2022 में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कु. कश्यप को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कु. कश्यप ने अपनी खेल प्रतिभा से पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है, जो हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कु. आकर्षि को उनकी उपलब्धि के प्रोत्साहन के लिए राज्य शासन की ओर से शासकीय नौकरी प्रदान करने भी आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल को इस अवसर पर कु. आकर्षि कश्यप ने राष्ट्रमंडल गेम्स 2022 में भारत के लिए पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर युक्त टी-शर्ट उपहारस्वरूप भेंट की।

उल्लेखनीय है कि 21 वर्षीय कु. आकर्षि कश्यप दुर्ग जिले की निवासी है। वे छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन खेलते हुए बैडमिंटन की सभी वर्ग की नेशनल चैम्पियन रही है। अंडर-13,15,17,19 में गोल्ड मेडल व सीनियर नेशनल में भी पदक हासिल किया। वे एशियन जूनियर तथा वर्ल्ड जूनियर में भी टीम इंडिया की सदस्य रही। इसके अलावा कु. कश्यप खेलो इंडिया में भी विजेता रही है। वे इंडोनेशिया एशियन गेम्स 2018 में भारतीय बैडमिंटन दल की सदस्य भी रही। कु. कश्यप साउथ एशियन गेम्स नेपाल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भी विजेता रही। साथ ही वे इंडियन बैडमिंटन की सीनियर वूमेन्स की सिंगल की प्रथम रैंक पर काबिज रही। वे एशिया टीम चैम्पियनशिप फिलीपीन्स 2022 और एशिया चैम्पियनशिप मलेशिया 2022 में भी भारतीय दल की सदस्य थी। हाल में वे बैकांक में आयोजित थामस व्ही उबेर कप में सम्मिलित थी। कु. आकर्षि कश्यप को ओलपिंक के 2024-2028 में शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने उन्हें खेल पुरस्कार में सर्वोपरि गुण्डाधूर पुरस्कार तथा शहीद कौशल पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस अवसर पर विधायक श्री देवेन्द्र यादव तथा डॉ. संजीव कश्यप भी उपस्थित थे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती

शाइनिंग छत्तीसगढ़ ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, उत्कृष्ठ महिलाओं का किया सम्मान

स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

@dmin August 12, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी
Next Article आजाद भारत में हुए सामाजिक सुधारों में स्वर्गीय मिनीमाता का योगदान अहम-गुरु रुद्र कुमार आजाद भारत में हुए सामाजिक सुधारों में स्वर्गीय मिनीमाता का योगदान अहम-गुरु रुद्र कुमार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?