ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिवनाथ नदी का पानी पहुंचेगा मरोदा डैम, टाउनशिप को नहीं होगी पानी की कमी… प्रोजेक्ट का विधायक देवेन्द्र ने किया भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

शिवनाथ नदी का पानी पहुंचेगा मरोदा डैम, टाउनशिप को नहीं होगी पानी की कमी… प्रोजेक्ट का विधायक देवेन्द्र ने किया भूमिपूजन

By Mohan Rao
Published: September 11, 2023
Share
विधायक देवेन्द्र यादव
SHARE

भिलाई। 336 करोड़ की लागत से शिवनाथ नदी से बीएसपी के मरोदा डैम में पानी लाया जाएगा। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल और राज्य शासन व बीएसपी प्रबंधन, जिला प्रशासन के सहयोग से इस पूरे प्रोजेक्ट को तैयार किया गया है। जिसका आज भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भिलाई स्टील प्लांट के महात्मा गांधी कला मंदिर में सोमवार को भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विधि विधान के साथ मंत्र उपचार कर भूमि पूजन कार्यक्रम को संपन्न कराया। इसके बाद मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव सहित विशेष अतिथियों ने मिलकर दीप प्रज्वलित किये। ।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है और यह काम सिर्फ मेरे या किसी एक व्यक्ति की वजह से नहीं हुआ है बल्कि यह सभी के सहयोग से हुआ है। शिवनाथ नदी से मरोदा डैम में पानी लाने कि इस योजना से एक और जहां बीएसपी को उत्पादन के लिए भरपूर पानी मिल सकेगा वहीं दूसरी ओर टाउनशिप में रहने वाले लोगों को जो गंदा पानी की समस्या से सालों से जूझ रहे हैं, उन्हें इस समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा रायपुर और दुर्ग संभाग के हजारों किसानों को भी सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिल सकेगा।

देश में कई जगह पर सेल के कंपनी है लेकिन भिलाई को ही मिनी इंडिया कहा गया। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां अपनेपन की भावना है हमारे छत्तीसगढ़ महतारी सब को अपनाती है। कोविद के समय भी टाउनशिप में गंदे पानी की समस्या थी अभी कुछ दिनों से कुछ टंकियां से पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। और कुछ दिनों पहले सेक्टर 4 की एक पानी टंकी सभी धारावाहिक हो गई थी, लेकिन क्षेत्र की जनता को हमने समस्या का पता भी नहीं चलने दिया । हम सब ने मिलकर ऐसे  इमरजेंसी में ऐसी पैरलर  व्यवस्था खड़ी की है कि क्षेत्र के लोगों को एक बून्द पानी की समस्या भी नहीं हुई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के साथ सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, पूर्व महापौर दुर्ग आरएन वर्मा, I राज्य दर्जा प्राप्त मंत्री नीता लोधी,  एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू, साकेत चंद्राकर, सुभद्रा सिंह, सिंचाई विभाग के इंजीनियर सुरेश पांडे, आरके श्रीवास्तव, जीएम प्रोजेक्ट एके जोशी, सीजीएम उत्पल दत्त जीएम इंचार्ज, जेपी सिंह, मुकेश संतोषी, दिनेश, देवनारायण शुक्ला, इंद्रजीत  सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ढाई लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
सिंचाई विभाग के ईई सुरेश पांडे ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि जबवल वे इसी दुर्ग जिले में सब इंजीनियरिंग थे तब।  कैनाल की जांच करने गांव जाते थे,तब किसी किसान ने उन्हें बड़े दुख और निराशा से कहा था कि ठीक है साहब अब तो आप मन लोहा खाओगे धान कहां खाओगे। उन्होंने इसलिए ऐसा कहा था क्योंकि नहर के माध्यम से किसानों को पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे थे और बीएसपी को पानी देना जरूरी था। लेकिन अब इस प्रोजेक्ट के आने से किसानों को भी भरपूर पानी मिलेगा और बीएसपी को भी भरपूर पानी मिल सकेगा इस प्रोजेक्ट के माध्यम से रायपुर संभाग और दुर्ग संभाग के करीब ढाई लाख से अधिक किसानों को सिंचाई के लिए पानी दिया जा सकेगा।

सीएम की तरह सोचते हैं और काम करते हैं विधायक देवेंद्र यादव
कांग्रेस की वरिष्ठ और पूर्व महापौर आर एन वर्मा ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से हमारे प्रदेश के मुखिया हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के विकास और जनता के हित के लिए नए-नए योजना सोचते हैं और उसे पर काम करते हैं उसी प्रकार भिलाई के युवा विधायक देवेंद्र यादव भी नहीं नहीं चीज सोचते हैं और काम करते हैं इसी का नतीजा है कि आज प्रदेश में अन्य नगर निगम की अपेक्षा भिलाई निगम का अलग ही वर्चस्व है इस प्रोजेक्ट को भी बुलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने दूरदर्शिता से सोच और आज हम सब इसके साक्षी बने उपस्थित हुए हैं।

सहकारिता बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव की दूरदर्शिता और सोच का या नतीजा है कि आज शिवनाथ नदी से जो एक्स्ट्रा पानी बारिश के दिनों में बहकर समुद्र में जाकर मिल जाता है उसे पानी का हम भरपूर उपयोग कर सकेंगे और इससे बीएसपी को और टाउनशिप के लोगों को तो फायदा होगा ही साथ ही टेल एरिया के किस को भी बहुत लाभ होगा बीएसपी ने इसके लिए राशि स्वीकृत की जिसके लिए हम सब उनके आभारी हैं साथी उन्होंने विधायक देवेंद्र यादव की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम साहब की सपनों को साकार करते हुए देवेंद्र यादव कम कर रहे हैं इसलिए उनकी एक अलग पहचान है तेल एरिया की बेमेतरा क्षेत्र के और पूरे जिले के किसानों की ओर से उन्होंने विधायक देवेंद्र यादव का मंच से आभार होता है और धन्यवाद किया।

करंट से छटपटाता और चिल्लाता रहा मासूम, देखती रही भीड़, जाने फिर क्या हुआ
दिग्विजय सिंह का क्लब हाउस चैट वायरल… धारा 370 पर कह दी यह बात…. भाजपा ने कहा कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान… जाने क्यों हो रहा है बवाल
दरार : अपने आका के खिलाफ ही शिकायत लेकर यूएन पहुंच गया तालिबान
3.75 करोड़ के पुलगांव नाला डायवर्सन कार्य में आई तेजी, आमजनों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति निगम का दायित्व : वोरा
Bhilai Breaking : कीचड़ में मिली बीएसपी के फायर कर्मी की लाश, एक दिन पहले निकला था घर से… जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जीवनस्तर सुधार कर अपनी किस्मत खुद बदल रही हैं स्व सहायता समूह की महिलायें जीवनस्तर सुधार कर अपनी किस्मत खुद बदल रही हैं स्व सहायता समूह की महिलायें
Next Article सीएम बघेल ने नगरी-सिहावा के मुकुंदपुर में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण सीएम बघेल ने नगरी-सिहावा के मुकुंदपुर में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?