ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे के वैगन रिपेयर शॉप में वेस्ट मटेरियल का हुआ बेहतर इस्तेमाल, स्क्रैप से बना दिया एक टन वजनी गणेश की प्रतिमा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

रेलवे के वैगन रिपेयर शॉप में वेस्ट मटेरियल का हुआ बेहतर इस्तेमाल, स्क्रैप से बना दिया एक टन वजनी गणेश की प्रतिमा

By Mohan Rao
Published: October 28, 2024
Share
स्क्रैप से गणेश जी का निर्माण
SHARE

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वैगन रिपेयर शॉप रायपुर (WRS work shop) में वेस्ट मटेरियल से आकर्षक कलाकृतियों का निर्माण किया जा रहा है। आर्ट स्वच्छता अभियान 4.0 के तहत स्क्रैप आइटम से बने 11 कलाकृतियों  का प्रदर्शन सोमवार को किया गया। इस दौरान 1 टन वजनी भगवान गणेश जी की प्रतिमा विशेष आकर्षण रही। प्रदर्शनी के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर रवि निवाले, उप मुख्य सामग्री प्रबंधक नीलांजन नियोगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

वैगन रिपेयर शॉप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर में एक टन  वजन की रेलवे स्क्रैप से गणपति विशालकाय मूर्ति का निर्माण किया गया है। इस प्रतिमा का निर्माण रेल के खराब हो चुके पार्ट्स से किया गया है, वैगन रिपेयर शॉप रायपुर में विभिन्न प्रकार के वैगनो में उपयोग के पश्चात्  खराब हो चुके पार्ट्स से यह विशाल काय मूर्ति 12.5 फीट ऊंचाई की एवं 8 फीट चौड़ाई की बनाई गई है। रेल के स्क्रैप के पार्ट्स जैसे नट बोल्ट और अन्य लोहे के सामान से भगवान गणेश जी की मूर्ति को तैयार किया जा रहा है. गणपति जी को बनाने में वैगन में लगने वाले खराब 11000 लॉकिंग प्लेट, नट, बोल्ट, वायसर, स्पिंग, स्क्रैप के टुकड़े चेंज ओवर सेट के पार्ट्स, डर्ट कलेक्टर का पार्ट, एंगल कॉक के पार्ट, एसएबी टॉप कैप, बोगी स्प्रिंग, एंगल कॉक, इत्यादि वैगन पार्ट्स का उपयोग किया गया है।

स्क्रेप से मोर की कलाकृति का निर्माण

रेलवे स्क्रैप से गणपति जी की मूर्ति बनाने का उद्देश्य (वेस्ट टू आर्ट) स्क्रैप का सुन्दर आकर्षक परिवर्तन है । गणपति जी की सुंदर मूर्ति रेलवे के स्क्रैप सामग्री का उपयोग करके बनाई गई है। इस मूर्ति को बनाने में वैगन रिपेयर शॉप  के मुख्य कर्मशाला प्रबंधक (सी डब्लू एम) निर्मल कुमार भंडारी के निर्देशन में सीनियर सेक्शन इंजीनियर व बीटीसी गुलाब चन्द्र,  के सुपरविज़न में सीनियर तकनीशियन अशोक कुमार देवांगन,  (सीनियर सी डी ओ दुर्ग के अधीन कार्यरत) के मार्ग दर्शन में  एवं उनके साथ सीनियर तकनीशियन चन्द्र कांत दामले, तकनीशियन- ग्रेड-II मयंक प्रभात सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

वैगन रिपेयर शॉप रायपुर में स्क्रैप का उपयोग कर गेट वे ऑफ इंडिया, गांधी जी, मेक इन इंडिया लोगो, बहुत सी सुदर कला कृतिया बनाई गई है। गेट वे ऑफ इंडिया  की प्रतिकृति 18.09.2014 में निर्मित की गई  जिसमे ई एम् पैड- 7284, सीसी पैड 498, ड्राफ्ट गियर, रबर पैड 630 एंड कैप 106, नट 480 लीडर नट केसिंग 20, साइड फ्रेम की 64, लॉकिंग प्लेट  3000, डीएम रिंग 901 को उपयोग करके बनाई गई है। स्क्रैप आइटम से निर्मित मछली जिसमें लॉकिंग प्लेट, स्टीफनर, प्लेट, नट बोल्ट, पाइप स्क्वायर लगाए गए हैं ।

मेक इन इंडिया की कलाकृति का भी हुआा निर्माण

मेक इन इंडिया सिंबल मेक इन इंडिया की प्रतिकृति की आकृति वाइसर, प्लेट, नट बोल्ट, गेलवेनाइज्ड शीट को उपयोग करके बनाई गई है इसमें लाइटिंग भी की गई है जो रात्रि के समय अद्भुत छटा बिखेरती है। एवं इस आकृति को बहुत ही आकर्षक बनाती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 3D एनीमेशन इसमें प्लेट, रोड चैनल, स्टेफनर के द्वारा निर्मित किया गया है। मोर रेलवे स्क्रैप आइटम से निर्मित मोर इसमें लॉकिंग प्लेट, स्टीफनर, प्लेट नट बोल्ट, रोड को उपयोग करके नाचते हुए मोर की आकृति निर्मित की गई है। आयरन शीट, चैनल, स्टीफनर, बोल्ट नट के द्वारा हैमर मैन की आकृति निर्मित की गई है तोप, सत्यमेव जयते, अमर जवान ज्योति, सत्यमेव जयते, तोप का निर्माण किया गया हैं।

एनसीसी कैंप में कैडेट्स को मिली वेपन ट्रेनिंग, एडीजी एनसीसी मेजर जनरल ने किया निरीक्षण
Big news : दुर्ग पुलिस ने चांदी के तस्करों को पकड़ा, 125 किलो चांदी के जेवर जब्त… बंगाल से हो रही थी सप्लाई
एशियन गेम्स के खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, कहा- आप लोगों ने मैडल्स की झड़ी लगा दी
सूने घरों में चोरी : दो नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, सुपेला पुलिस की कार्रवाई
Bhilai Breaking : 14 साल की किशोरी ने लगाई फांसी, सुबह-सुबह घर के कमरे में फंदा लगाकर झूली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्कंदषष्ठी महायज्ञ : 5 नवंबर को गो पूजन के साथ शुरू होगा अनुष्ठान, तमिलनाडू के वेदाचार्य होंगे शामिल
Next Article पुराना गंजमंडी में 5 नवंबर को होगा राज्योत्सव का भव्य आयोजन, तैयारियों के लिए अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?