ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : 14 साल की किशोरी ने लगाई फांसी, सुबह-सुबह घर के कमरे में फंदा लगाकर झूली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : 14 साल की किशोरी ने लगाई फांसी, सुबह-सुबह घर के कमरे में फंदा लगाकर झूली

By Mohan Rao
Published: June 23, 2024
Share
14 साल की किशोरी ने लगाई फांसी
SHARE

भिलाई। आम्रपाली वनांचल सिटी से लगे पीएम आवास में रहने वाली 14 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना रविवार की सुबह 6 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है। घर पर परिवार के सभी लोग मौजूद थे। किशोरी तड़के 5.30 बजे उठी और अपनी दादी को काम पर छोड़ने गई और वापस लौट कर फांसी लगा ली। घर वाले भी समझ नहीं पा रहे हैं कि किशोरी ने अचानक यह कदम क्यों उठाया। फिलहाल इस मामले में जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जामुल थाना क्षेत्र के आम्रपाली से लगे पीएम आवास में घटी इस घटना के बाद परिवार के लोग सकते में हैं। सुबह जामुल पुलिस ने सूचना मिलने के बाद किशोरी के शव को पीएम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा। इस दौरान परिवार के लोग भी सुपेला अस्पताल के पास पहुंचे। इस दौरान मृतक किशोरी की मां संतोषी विश्वकर्मा ने रोते-रोते बताया कि आज सुबह 5:30 बजे उठने के बाद लक्ष्मी विश्वकर्मा (14) अपनी दादी को निगम दफ्तर ड्यूटी छोड़ने गई। लौटने के बाद उसने चाय पिया। इस दौरान परिवार के सभी लोग सोए हुए थे।

संतोषी विश्वकर्मा ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे उसने लक्ष्मी को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह कमरे गई तो वहां का नजारा देख चौंक गई। उसके मुंह से चीख निकल गई। चीख सुनकर घर पर मौजूद अन्य लोग पहुंचे तो देखा कि लक्ष्मी विश्वकर्मा  फंदे पर झूल रही थी। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया। किशोरी नक आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके से किसी तरह सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल जामुल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पश्चिमी देशों के बैन के बाद रूस की कंपनियों से एसबीआई ने रोका कारोबार
नारायणपुर आईईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद, गश्त से लौटते समय चपेट में आए… दो जवान घायल
दुर्ग जिला अस्पताल में बच्चों की अदला बदली : DNA रिपोर्ट के बाद शबाना और साधना को सौंपे गए बच्चे
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर इस संगठन के सदस्यों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान: कांग्रेस प्रदेश महासचिव जितेन्द्र साहू ने जताया आभार
भारत-नेपाल में तल्खी के बीच हाई लेवल मीटिंग, विकास संबंधी परियोजनाओं पर हुई बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Shocking news : पति ने पैर नहीं दबाया तो पत्नी ने लगा ली फांसी, लवमैरीज के बाद साथ रह रहे थे दोनों
Next Article Bhilai : बालकनी में फंदे पर झूलती मिली महिला की लाश, लिव इन रिलेशनशिप में थी बीएसएफ जवान के साथ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?