ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वेयरहाउसिंग अध्यक्ष वोरा ने बालोद क्षेत्र के गोदामों का किया दौरा… नियमित इंस्पेक्शन… सुरक्षित भंडारण के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

वेयरहाउसिंग अध्यक्ष वोरा ने बालोद क्षेत्र के गोदामों का किया दौरा… नियमित इंस्पेक्शन… सुरक्षित भंडारण के दिए निर्देश

By @dmin
Published: July 6, 2021
Share
Warehousing President Vora visited the warehouses of Balod area… regular inspection… instructed for safe storage
Warehousing President Vora visited the warehouses of Balod area… regular inspection… instructed for safe storage
SHARE

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने गुंडरदेही एवं बालोद स्थित वेयरहाउसिंग के गोदामों का दौरा कर गुंडरदेही स्थित 7200 एमटी एवं बालोद के 56000 एमटी क्षमता वाले गोदामों में उन्होंने वर्षा पूर्व फ्यूमिगेशन एवं साफ सफाई के साथ भंडारित स्कंध का भी निरीक्षण किया। बालोद जगतरा स्थित गोदाम में पहुंचने पर अधिकारी कर्मचारियों द्वारा श्री वोरा को कैबिनेट दर्जा मिलने की खुशी में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष वोरा ने वहां पड़े स्क्रैप, पॉलीथिन एवं अपशिष्ट पदार्थों को देख कहा कि प्रदेश के हर गोदाम में नियमित रूप से इंस्पेक्शन टीम भेजी जाएगी जिससे गोदामों के आसपास स्वच्छ वातावरण की निगरानी एवं जरूरी चीजों की कमी दूर हो सके। आधुनिक, सुरक्षित एवं स्वच्छ भंडारण के संबंध में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने अध्यक्ष से नियमितीकरण एवं दवा छिड़काव के दौरान सुरक्षा उपकरणों की मांग की।
अरुण वोरा ने जगतरा में भंडारण प्रक्रिया की बारीकी से जानकारी लेने के लिए विभाग द्वारा तैयार किया गया प्रेजेंटेशन देखने के बाद कहा कि अन्न का एक एक दाना सुरक्षित रखने में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए स्कंध के भंडारण के लिए स्टैण्डर्ड प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने गुंडरदेही एवं जगतरा शाखा प्रबंधक से सभी तरह की आवश्यकताओं का प्रस्ताव बना कर मुख्यालय प्रेषित करने के निर्देश देते हुए कर्मचारियों की सभी मांगों को क्रमबद्ध तरीके से पूरा करने आश्वस्त किया। मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि लगभग एक वर्ष के उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान भंडारगृह निगम की क्षमता में 2 लाख 50 हजार मेगा टन क्षमता बढ़ाने की दिशा में कार्य हुआ है साथ ही मध्य भारत का पहला एवं देश का तीसरा फ़ूड टेस्टिंग लैब एक बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रदेश को समर्पित किया जाएगा।

भवानीपुर का संग्राम भी नंदीग्राम की तरह होगा? बड़े चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी में बीजेपी
सीएम ने 28 जिलों में सिकलसेल प्रबंधन केन्द्रों का किया उद्घाटन, जल्द होगी राष्ट्रीय स्तर के रिसर्च सेंटर की स्थापना…
राहत की खबर: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा- छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेंगे 90 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन
अडाणी ग्रुप का बड़ा ऐलान: 111 करोड़ के शेयर रिलीज करेगा समूह
स्ट्रीट वेंडर्स के लिए रिसाली निगम की पहल…. जिनके पास कार्ड नहीं उन्हें भी मिलेगा लोन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सरकार बनाम ट्विटर: कंपनी के अधिकारी संसदीय समिति के सामने पेश, बयान दर्ज कराया ट्विटर का कबूलनामा: नए नियमों का पालन ना करने की बात मानी, अदालत ने कहा- सरकार कार्रवाई के लिए स्वतंत्र
Next Article One Home One Tree Campaign: Tulsi Sahu, President of District Congress Committee Bhilai वन होम वन ट्री महाअभियान: जिला प्रशासन के पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंची जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू… पौधरोपण कर दिया यह संदेश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?