ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वक्फ कानून संशोधन : मुर्शिदाबाद हिंसा पर भड़के सीएम साय, बंगाल की सीएम ममता को दे डाली नसीहत
Share
Notification Show More
Latest News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

वक्फ कानून संशोधन : मुर्शिदाबाद हिंसा पर भड़के सीएम साय, बंगाल की सीएम ममता को दे डाली नसीहत

By Mohan Rao Published April 18, 2025
Share
सीएम साय और बंगाल की सीएम ममता बेनर्जी
SHARE

रायपुर। देश में वक्फ कानून संशोधन बिल लोकसभा व राज्यसभा में पारित होने के बाद राष्ट्रपति की मुहर के बाद कानून बन गया है। वक्फ कानून संशोधन के बाद विरोध शुरू होना लाजिमी था। लेकिन इन सब के बीच पश्चिम बंगाल में जो कुछ हुआ उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। बंगाल के मुर्शिदाबाद में ऐसे दंगे भड़के कि हिंसा में एक पिता-पुत्र को भीड़ से मार डाला। खूब तोड़-फोड़ आगजनी हुई है। इस हिंसा पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया सामने आई।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने हिंसा पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरा और उन्हें संविधान की शपथ याद दिलाते हुए कहा- इतिहास आपको माफ नहीं करेगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने एक्स पर लिखा कि पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून की आड़ में आततायियों की भीड़ द्वारा हिंदुओं की हत्या, लूटपाट, मंदिरों को ध्वस्त करने जैसे कृत्य की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मुस्लिम वोट बैंक की लिप्सा में दंगाइयों का तुष्टीकरण दुःखद है।

इतिहास आपको माफ नहीं करेगा : सीएम साय
छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने एक्स पर लिखा कि ममता जी, इतिहास आपको ऐसी निर्ममता के लिए कभी माफ नहीं करेगा। आप बंगाल के आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों की रक्षा करने में विफल तो रही ही हैं, संदेशखाली समेत हर मामले में आपने हमेशा जाने-अनजाने यह संदेश देने की कोशिश की है कि आपकी सरकार इन दंगों को प्रश्रय दे रही है। कृपया अपनी संवैधानिक शपथ की चिंता कर लीजिये। आप केवल एक समुदाय की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की मुखिया हैं। पश्चिम बंगाल के सभी निवासियों की सुरक्षा आपका प्राथमिक दायित्व है। राजनीतिक लाभ-हानि की दृष्टि से ऐसे मामले को देखना छोड़ दीजिए। कृपया, जनता की रक्षा कीजिये।

जानिए आखिर क्या हुआ था मुर्शिदाबाद में
मुर्शिदाबाद हिंसा में पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट किया है। एक आरोपी बीरभूम और दूसरा बांग्लादेश बॉर्डर से पकड़ा गया है। इनके नाम कालू नदाब और दिलदार नदाब हैं। इन दोनों ने हरगोबिंद दास और चंदन दास की हत्या की थी। वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, नॉर्थ 24 परगना, हुगली और मालदा जिलों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे। गाड़ियां जलाईं, दुकानों-घरों में तोड़फोड़ कर लूट भी की गई थीं। 3 लोगों की मौत हुई। 15 पुलिसकर्मी घायल हुए। 300 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए। केंद्र सरकार ने हिंसाग्रस्त इलाकों में 1600 जवान तैनात किए हैं। इनमें 300 बीएसएफ जवान हैं।

You Might Also Like

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

Mohan Rao April 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
Next Article चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?