ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई व रिसाली निगम के आयुक्त का दौरा: शिकायतों को नजर अंदाज करने वाली एजेंसी आईएचपी को फटकार…. लिकेज ठीक और मरम्मत कार्य को पूर्ण करने अल्टीमेटम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई व रिसाली निगम के आयुक्त का दौरा: शिकायतों को नजर अंदाज करने वाली एजेंसी आईएचपी को फटकार…. लिकेज ठीक और मरम्मत कार्य को पूर्ण करने अल्टीमेटम

By @dmin
Published: August 13, 2021
Share
Visit of Commissioner of Bhilai and Risali Corporation: Reprimand to IHP, which ignores complaints
Visit of Commissioner of Bhilai and Risali Corporation: Reprimand to IHP, which ignores complaints
SHARE

रिसाली। रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र के मरोदा और नेवई क्षेत्र में अमृत मिशन के कार्यों में लापरवाही बरतने पर आयुक्त द्वय ने आईएचपी एजेंसी को फटकार लगाया। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी व रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने एजेंसी को ढेरों खामियां गिनाई। श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में पाइप लाइन लिकेज के सर्वाधिक मामले सामने आए।

अमृत मिशन के कार्यों को ठीक से करने और लिकेज की शिकायतों को नजर अंदाज किए जाने पर भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अधिकृत एजेंसी के राजू जय गणेश को जमकर फटकारा। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एक माह के भीतर हर हाल में लिकेज ठीक किए जाए, साथ ही एजेंसी द्वारा घरों के बाहर छोड़े पाइप लाइन को भीतर करने के अलावा पानी मीटर को भी जल्द से जल्द लगाना होगा। आयुक्त द्वय ने सुबह क्षेत्र निरीक्षण के बाद रिसाली निगम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक भी ली। इस दौरान अमृत मिशन के कार्य करने वाली एजेंसी के अधिकारी, भिलाई निगम के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, रिसाली निगम के कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता राजकुमार जैन, उपअभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर व गोपाल सिन्हा उपस्थित थे।

ऐसी पकड़ी गलती
नेवई क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पाइप लाइन बिछाने वाली एजेंसी का कहना था कि वे मीटर को घरों में लगाया है, लेकिन नागरिकों ने उसे निकाल दिया। इस बात की पुष्टि करने आयुक्त द्वय सीधे नागरिकों से बात की। नागरिकों ने खुलासा किया कि मीटर तो दूर नलों में टोटी तक नहीं लगाया है। मीटर को बाद में लगाने की बात कहने वाले एजेंसी के कर्मचारी दोबारा नहीं आए।

शट डाउन से पहले देनी होगी सूचना
निरीक्षण के दौरान नेवई ओवर हेड टैंक में रिसाव पाया गया। फिल्टर प्लांट से पानी समय पर और पर्याप्त नहीं दिए जाने की शिकायत को सही पाया गया। ओवर हेड टैंक के रिसाव और पाइप लाइन लिकेज को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त द्वय ने निर्देश दिए कि मरम्मत कार्य में 4 दिन का समय लगेगा। कार्य शुरू करने से पहले एजेंसी को सूचना देनी होगी। ताकि वे टैंकर से क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था की तैयारी कर सके।

फोटो खीच करना होगा शेयर
खास बात यह है कि क्षेत्र के कई घरों में अब तक नल कनेक्शन नहीं लगा है। आधा अधूरा कार्य होने की वजह से जल कर वसूली में समस्या आ रही है। इसे देखते हुए भिलाई निगम आयुक्त ने निर्देश दिए है कि एजेंसी को कार्य पूर्ण होने के बाद फोटो खीच उसे गु्रप में शेयर कराना होगा, ताकि रिसाली निगम जल कर वसूल सके।

तालिबान सरकार में पड़ी फूट, हक्कानी नेटवर्क के नेता से कहासुनी के बाद बरादर ने काबुल छोड़ा
NEET SS 2021: सिलेबस में अंतिम समय में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को फटकार, कहा- युवा डॉक्टरों को फुटबॉल न बनाएं
मृणाल ठाकुर के सिंपल लुक ने जीता फैंस का दिल, फोटो देखकर हो जाएंगे दीवानें
जगदलपुर से रायपुर पहुंचा 8 करोड़ का सोना, भटगांव बस स्टैंड पर जांच के दौरान पकड़ाया… जांच में जुटी पुलिस
अमेरिका में उत्सव: राम मंदिर के उद्घाटन के पहले रामभक्तों ने निकाली कार रैली, महिने भर चलेगा उत्सव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Collector Dr. Sarveshwar Narendra Bhure said जल शक्ति मंत्रालय नई दिल्ली के संवाद कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा- ओडीएफ प्लस के लिये केंद्र के मार्गदर्शन पर हो रहा काम
Next Article Two days, 865 cases…. Railways recovered Rs 4 lakh 41 thousand 870 दो दिन, 865 मामले…. रेलवे ने वसूला 4 लाख 41 हजार 870 रुपए… बेहतर कार्य के लिए 13 टिकट चेकिंग कर्मी हुए सम्मानित

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?