ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जल शक्ति मंत्रालय नई दिल्ली के संवाद कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा- ओडीएफ प्लस के लिये केंद्र के मार्गदर्शन पर हो रहा काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जल शक्ति मंत्रालय नई दिल्ली के संवाद कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा- ओडीएफ प्लस के लिये केंद्र के मार्गदर्शन पर हो रहा काम

By @dmin
Published: August 13, 2021
Share
Collector Dr. Sarveshwar Narendra Bhure said
Collector Dr. Sarveshwar Narendra Bhure said
SHARE

दुर्ग। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत आज जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा ओ.डी.एफ. प्लस विषय पर कलेक्टर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में जिला दुर्ग में किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जानकारी दी कि जिले में करीब 07 वर्षों से इस मिशन से जुड़कर कार्य कर रहे हैं।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत शौचालय निर्माण कर ओ.डी.एफ. करने हेतु सी.एल.टी.एस., जन जागरूकता कार्यक्रम आदि सभी स्तरों पर कार्य किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेस-2 में ओ.डी.एफ. प्लस हेतु कुल 18 ग्राम पंचायतों में कार्य किया जा रहा है। जिसमें से 08 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस घोषित कर सत्यापन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

ओडीएफ प्लस करने हेतु केन्द्र की मार्गदर्शिका अनुसार 08 बिन्दुओं पर क्रमश: कार्य किया गया है, जिसमें सर्वप्रथम सभी व्यक्तियों हेतु शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करना, ओ.डी.एफ. स्थायित्व को बनाए रखना, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, समस्त शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों में शौचालयों का निर्माण, ग्रामीण परिवेश में स्वच्छता बनाए रखना, प्लास्टिक प्रतिबंध, समस्त ग्रामों के सार्वजनिक स्थानों पर 05 प्रकार के आईईसी संदेशों का दिवार लेखन किया गया है।

स्वच्छाग्राही स्व-सहायता समूहों के माध्यम से घर-घर जाकर कचरा एकत्रीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है। जिसे सेग्रीगेशन शेड में लाकर वर्गीकृत किया जाता है। जिसे पुन: चक्रण हेतु कबाड़ी के पास बेच दिया जाता है। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा इस कार्य हेतु ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कर एवं यूजर चार्जस प्रारंभ किया गया है। अन्य शासकीय योजनाओं से अभिसरण किया गया है। 15वें वित्त आयोग से भी स्वच्छता हेतु कार्य किया जा रहा है।

ग्राम पंचायतों में राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही नरुवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों में नॉडेप एवं वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया गया है। जिसे गौठान समिति एवं स्व-सहायता समूहों के माध्यम से गोबर खरीदी कर वर्मी कम्पोस्ट के माध्यम से वर्मी खाद बनाया जा रहा है। जिसमें स्व-सहायता समूह की सक्रिय भूमिका निभा रही है। आजीविका के साधन भी बढे हैं। जिला दुर्ग में फिकल स्जल ट्रिटमेंट हेतु एफ.एस.टी.पी. प्लांट निर्माण कार्य पूर्ण कर सफल क्रियान्वयन प्रारंभ कर दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत 02 बड़ी चुनौतियां है। पहला सिंगल यूज प्लास्टिक एवं दूसरा सेप्टिक टैंक जिला दुर्ग शहरीकरण के कारण सेप्टिक टैंक का निर्माण अधिक हुआ है। इन चुनौतियों के साथ सभी ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस बनाने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा हैं।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने की घोषणा : बाबा बालक नाथ मंदिर में होगा डोमशेड का विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण
26/11 जैसे हमले की साजिश: मुंबई उड़ाने की पूरी तैयारी है…पुलिस के व्हाट्सएप पर आया धमकी भरा मैसेज
जशपुर के स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा… एसईसीएल एवं ईडीसीआईएल के बीच हुआ एमओयू
Good news : छत्तीसगढ़ में होगी 5000 शिक्षकों की भर्ती, वित्त विभाग ने दी सहमति
प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने प्रभार जिले बेमेतरा में ली बैठक: बूथ स्तर पर सदस्यों का चयन… कोविड प्रभावित लोगो को चिह्नांकित करने के दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article MLA Vora upset at the slow pace of development works विकास कार्यों की धीमी गति पर बिफरे विधायक वोरा… कहा- राजीव आश्रय योजना से ना हो कोई हितग्राही वंचित…. तेजी से कार्य करने दिए निर्देश
Next Article Visit of Commissioner of Bhilai and Risali Corporation: Reprimand to IHP, which ignores complaints भिलाई व रिसाली निगम के आयुक्त का दौरा: शिकायतों को नजर अंदाज करने वाली एजेंसी आईएचपी को फटकार…. लिकेज ठीक और मरम्मत कार्य को पूर्ण करने अल्टीमेटम

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?