ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विश्वास यात्रा : विधायक देवेंद्र यादव को माताओं ने लगाए विजय तिलक, बहनों ने बांधी रक्षा सूत्र और दिया ​आशीर्वाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

विश्वास यात्रा : विधायक देवेंद्र यादव को माताओं ने लगाए विजय तिलक, बहनों ने बांधी रक्षा सूत्र और दिया ​आशीर्वाद

By Mohan Rao
Published: November 5, 2023
Share
SHARE

भिलाई। ​भिलाई नगर विधायक और भिलाई नगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विधायक देवेंद्र यादव ने रविवार को न्यू खुर्सीपार वार्ड 47 और छावनी वार्ड 40 शहीद चुम्मन यादव वार्ड में विश्वास यात्रा निकाली। जहां उनकी यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। बड़े बुजुर्ग, माताएं-बहनें और हजारों की संख्या में युवा व बच्चे भी शामिल हुए। कई जगह पर विधायक का लोगों ने स्वागत किया। पुष्प अर्पित किए । इस दौरान वार्ड में माताओं ने विधायक श्री यादव की आरती उतार कर उन्हें विजय तिलक लगाकर चुनाव जीतने का आशीर्वाद दिया। वहीं दूसरी ओर वार्ड की बहनों ने अपने विधायक भाई श्री यादव के हाथ में रक्षा सूत्र बांध और उनके जीत का ​पूरा विश्वास दिलाया।

विधायक श्री यादव ने माताओं और बड़ी बहनों को प्रमाण कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान वार्ड की माताओं और बहनों ने ही कहा ​कि ​आप ने हम महिलाओं के हित और विकास केलिए जो काम किया है। उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। आप ने महिलाओं को महिला समूह के माध्यम से स्व रोजगार देकर सशक्त बनाया, आत्मनिर्भर बनाया। अभी खुर्सीपार में प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा गार्मेंट फैक्ट्री खोल रहे हैं। जहां सैकड़ों महिलाओं को रोजगार मिलेगा। हर परिवार की महिला मुखिया के नाम से हर परिवार का राशन कार्ड बनवाया।

लोगों ने यह भी कहा कि पानी के लिए बड़ी समस्या थी। बड़े-बड़े पानी टंकी बिछाकर घर -घर पानी पहुंचाया। महिलाआं की सुरक्षा के लिए खुर्सीपार जैसे वार्ड में जहां लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलती थी, वहां सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। कानून व्यवस्था को मजबूत किए है। बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए हाईटेक लाइब्रेरी खोल दिए। खेल मैदान, उद्यान, तालाबों का सौँदर्यीकरण, सड़क, नाली, बिजली आदि सभी सुविधाएं दिए है। महिलाओं ने कहा कि आप ने हमारे लिए इतना सब किया है तो हम सब महिलाएं भी आप के साथ है और हमें हमारे भाई हमारा बेटा देवेंद्र यादव पर पूरा विश्वास है। खुर्सीपार, छावनी की जनता के हित और विकास के लिए, बच्चों के बेहतर कॅरियर, महिलाओं के सम्मान के लिए कांग्रेस को ही वोट देंगे और देवेंद्र यादव को ही दोबारा अपने क्षेत्र का विधायक बनाएंगे। 

आप सब का प्रेम और आशीर्वाद ही मेरी असली पूंजी
इस ​अवसर पर विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि आप सभी का प्रेम और विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी असली पूंजी है। आप सब ने मुझे जो आशीर्वाद दिया, इस काबिल बनाया कि मैं आप सब की सेवा कर सकूं। पहले भी मैं आप सब को तहे दिल से पूरी सिद्दत और इमानदारी से भिलाई की ​भलाई और महिलाओं के आत्मसम्मान, ​यहां के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए काम किया। आत्मानंद स्कूल से लेकर कॉलेज, लाइब्रेरी, खेल मैदान बनाएं। आगे भी आप सब के आशीर्वाद से सेवा करता रहूंगा और हम सब मिलकर भिलाई को खुशहाल और समृद्ध बनाएं।

Breaking News : छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को बड़ी राहत, अब मिलेगा 4 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता,  सरकार ने जारी किया आदेश
करनाल में CM खट्टर की महापंचायत का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार, आंसू गैस के गोले भी दागे गए
देश में लागू होगी दुनिया की सबसे अलग टीकाकरण नीति, जानें क्या है ‘मिक्स एंड मैच’ व्यवस्था
दुर्ग पुलिस ने पकड़ा 11 लाख का गांजा, पिकअप में चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी… लावारिस हालत में मिले वाहन
एनटीपीसी लारा द्वारा भू-विस्थापितों को प्राथमिकता के आधार पर दी जाए नौकरी: भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बालोद में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार पिता-पुत्र सहित तीन की मौत… जानिए हादसे की वजह
Next Article मतदान जागरुकता के लिए निकली कार रैली, उत्कृष्ट मतदान संदेश के साथ सजी कारों को किया गया पुरस्कृत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?