ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Elections 2023 : महादेव बुक के वायरल वीडियो से मचा बवाल, भाजपा ने मांगा सीएम का इस्तीफा… भूपेश बघेल ने दिया करारा जवाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Elections 2023 : महादेव बुक के वायरल वीडियो से मचा बवाल, भाजपा ने मांगा सीएम का इस्तीफा… भूपेश बघेल ने दिया करारा जवाब

By Mohan Rao
Published: November 6, 2023
Share
सीएम भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से जुड़े एक वीडियो से बवाल मच गया है। वीडियो वायरल होने के बाद जहां भाजपा नेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इस्तीफा मांग रहे हैं वहीं इस वीडियो के जवाब में सीएम भूपेश बघेल ने भी करारा जवाब दिया है। दरअसल वीडियो में शुभम सोनी नाम का शख्स खुद को महादेव बुक का मालिक बता रहा है। सौरभ चंद्राकर व रवि उप्पल को उसका सहयोगी बताते हुए सीएम भूपेश बघेल, उनके बेटे बिट्‌टू, उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा व एसपी प्रशांत अग्रवाल का नाम लेकर 508 करोड़ रुपए लेनदेन की बात कही है।

वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने इसे हथियार बना लिया और सीएम भूपेश बघेल से इस्तीफे की मांग की है। इस बीच कांग्रेस व भाजपा में आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। वीडियो को लेकर भाजपा के हमलों के बीच सीएम भूपेश बघेल ने भी उन्हें करारा जवाब दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो को फर्जी बताते हुए ऐन चुनाव के समय इस तरह का वीडियो ईडी की मदद से जारी करवा रही है।

सीएम बघेल वायरल वीडियो पर कही यह बात

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आज कुछ समाचार चैनलों ने एक वीडियो दिखाया है जिसमें एक व्यक्ति यह दावा कर रहा है कि वह मुझसे मिला और मैंने उसे संरक्षण देने का आश्वासन दिया और उसे दुबई जाकर व्यवसाय करने का भी सुझाव दिया। मुझे आश्चर्य है कि एक अनजान व्यक्ति के बयान को सभी ज़िम्मेदार टीवी चैनल किस आधार पर चला रहे हैं? सिर्फ़ इस आधार पर कि इसमें मेरा नाम है? क्या यह मानहानि का मामला नहीं है?

https://www.facebook.com/plugins/post.php?href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FBhupeshBaghelCG%2Fposts%2Fpfbid02tbVmerNugbgsrtvbcYegHZEpVacaSraSokzaWuFyZGSyyz9mD7Dg9ssiGYXvSvwHl&show_text=true&width=500

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यह कोई रहस्य नहीं है कि ये वीडियो क्यों आया है और कैसे आया है और यह भी समझना कठिन नहीं है कि ऐन चुनाव के वक़्त ऐसा बयान भाजपा को फ़ायदा पहुंचाने के लिए ही जारी किया गया है। यह भी हर कोई समझ रहा है कि ईडी को हथियार बनाकर ही ऐसा किया जा रहा है। दरअसल भाजपा अब ईडी के सहारे ही चुनाव लड़ रही है और मुझे बदनाम करने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पहली बात तो यह कि मैं इस व्यक्ति को नहीं जानता और न मैं कभी इससे उस तरह मिला हूं, जैसा कि वह दावा कर रहा है. वह किसी सभा समारोह का हिस्सा रहा हो तो मैं नहीं कह सकता। दूसरी बात यह है कि यह व्यक्ति दावा कर रहा है कि वह ‘महादेव ऐप का मालिक है। आश्चर्य की बात है कि यह बात महीनों से इस मामले की जांच कर रही एजेंसी ईडी को भी अभी तक पता नहीं थी और दो दिन पहले तक ईडी उसे मैनेजर बता रही थी। छत्तीसगढ़ की जनता सब जान-समझ रही है. वह भाजपा और उसकी सहयोगी ईडी को चुनाव में करारा जवाब देगी।

ईस्ट कोस्ट रेलवे में डेवलपमेंंट वर्क, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन ट्रेनों का बदला रूट… देखें पूरी लिस्ट
एक उत्पाद-एक जिला योजना : पपीता की खेती के लिए चुना गया रायपुर,  किसानों को मिलेगा 50 फीसदी अनुदान व 3 लाख का कर्ज
महिला सशक्तिकरण और बाल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही राज्य सरकार : मंत्री लखनलाल देवांगन
बिरनपुर हिंसा के बाद फैल रही अफवाहों पर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी… विवादित पोस्ट पर होगी कार्रवाई
राम-वन-गमन पथ की पवित्र माटी से चंदखुरी की पावन धरती पर होगा पौधरोपण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजापुर में नक्सलियों ने किया बड़ा कांड, मतदान के पहले गारमेंट फैक्ट्री में लगा दी आग… पर्चे फेंककर दी चेतावनी
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 shreekanchanpath 24 # 06 November 2023
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?