ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यपाल जगदीप धनखड़ का ममता सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- हिंसा और भ्रष्टाचार बंगाल में शासन का हिस्सा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राज्यपाल जगदीप धनखड़ का ममता सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- हिंसा और भ्रष्टाचार बंगाल में शासन का हिस्सा

By @dmin
Published: July 31, 2020
Share
राज्यपाल जगदीप धनखड़ का ममता सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- हिंसा और भ्रष्टाचार बंगाल में शासन का हिस्सा
राज्यपाल जगदीप धनखड़ का ममता सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- हिंसा और भ्रष्टाचार बंगाल में शासन का हिस्सा
SHARE

नई दिल्ली (एजेेंसी)। तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निशाने पर रहने वाले राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को अपने पहले यूट्यूब वीडियो में पश्चिम बंगाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। राज्यपाल ने यहां तक कहा कि हिंसा और भ्रष्टाचार बंगाल में शासन का हिस्सा हो चुका है।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में 1 साल पूरा करने के मौके पर गवर्नर ने यूट्यूब पर पहला वीडियो अपोलड किया। इसमें पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, लोकसभा स्पीकर, देश-विदेश के मेहमानों और उनके अलग-अलग स्थानों के दौरे की तस्वीरें दिखाई गई हैं और धनखड़ का वॉइस ओवर है। कई तस्वीरें ममता बनर्जी की भी हैं, लेकिन स्क्रिप्ट को निश्चित तौर पर वह पसंद नहीं करेंगी।
धनखड़ ने टीएमसी सरकार की तुलना 1980 में बनी सत्यजीत रेप की मशहूर फिल्म ‘हिरक राजार देशे’ (डायमंड किंग का देश) से की, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे अपने हीरों के खानों से मुग्ध राजा किसानों, मजदूरों और विद्यार्थियों को गुलाम समझता है और फिर जनता की क्रांति से हटाया जाता है।
बंगाल के इतिहास, विरासत और लोगों की तारीफ करते हुए धनखड़ ने कहा, ‘शासन के कुछ पहलू चिंता का विषय हैं। पुलिस संरक्षण के तहत हिंसा, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी शासन का हिस्सा बन गए हैं। मुझे यकीन है कि सत्यजीत रे इसे कभी पसंद नहीं करते कि जो उन्होंने अपनी फिल्म में दिखाया वह कभी उनके प्रदेश पश्चिम बंगाल में होगा।
राज्यपाल ने आगे कहा, ‘यह लोकतांत्रिक मूल्यों का गंभीर ह्रास है। महिलाओं के अधिकारों से समझौता किया गया है, पुलिस द्वारा ऑपरेशन का डर सभी में व्याप्त है, इससे व्यापार, उद्योग शिक्षा और सर्विस सेक्टर में तेज गिरावट आई है। हमारे युवाओं और कार्यबल की भगदड़ डरावना है और इसे रोकने की जरूरत है। धनखड़ ने यह भी कहा कि लोकतंत्र को सामान्य करने के लिए निष्पक्ष चुनाव आवश्यक है, लेकिन संस्थागत धांधली से यह संभव नहीं है।

मंदिर दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 3 की मौत
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प के साथ फोन पर की बातचीत
गुस्ताखी माफ: रणनीति बदलें मुख्यमंत्री जी, हालत खराब है
हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों से तोड़तोड़, इलाके में तनाव; जांच में जुटी पुलिस
क्या है एडीएचडी? जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना संक्रमण से प्रदेश को मुक्त कराने स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स भिलाई के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने दिए कई बिंदुओं पर सुझाव, कहा अमल में लाएं तो कम होगा संक्रमण कांग्रेस नेता ज्ञानचंद जैन ने कहा: कोरोना वायरस के संक्रमण फैलाने में प्रशासन की नीतियां जिम्मेदार
Next Article अयोध्या में PM मोदी देखेंगे त्रेता युग जैसी तस्वीर, रामायणकालीन प्रसंगों की आकृतियों से सज रही राम नगरी अयोध्या में PM मोदी देखेंगे त्रेता युग जैसी तस्वीर, रामायणकालीन प्रसंगों की आकृतियों से सज रही राम नगरी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?