ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री आवास की चाबी, पेंशन प्रमाण पत्र और व्हीलचेयर वितरण से खिले ग्रामीणों के चेहरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedHealthRaipur

प्रधानमंत्री आवास की चाबी, पेंशन प्रमाण पत्र और व्हीलचेयर वितरण से खिले ग्रामीणों के चेहरे

By Poonam Patel
Published: May 21, 2026
Share
प्रधानमंत्री आवास की चाबी, पेंशन प्रमाण पत्र और व्हीलचेयर वितरण से खिले ग्रामीणों के चेहरे
प्रधानमंत्री आवास की चाबी, पेंशन प्रमाण पत्र और व्हीलचेयर वितरण से खिले ग्रामीणों के चेहरे
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जशपुर जिले में आमजन को शासन की विभिन्न योजनाओं का लगातार लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के जनपद पंचायत कांसाबेल अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसुमताल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को उनके पक्के घर के सपने को साकार करने हेतु “खुशियों की चाबी” प्रदान की गई। वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को पेंशन प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

दिव्यांग हितग्राहियों को भी विशेष रूप से लाभान्वित किया गया। शिविर में एक दिव्यांग हितग्राही को सहायक उपकरण के रूप में व्हीलचेयर प्रदान की गई, जिससे उनके दैनिक जीवन की गतिविधियों में सुविधा होगी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। योजनाओं का लाभ मिलने से हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष सरिता भगत, जिला पंचायत सदस्य हीरामती पैंकरा, वरिष्ठ नागरिक सुदाम पांडा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणों को उनके गांव के समीप ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

शिविर के दौरान “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत उपस्थित ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से उन्हें योजनाओं का लाभ घर के पास ही मिल रहा है, जिससे समय, धन और श्रम की बचत हो रही है। यह पहल न केवल समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मंत्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में राज्य सरकार की सकारात्मक पहल के लिए किसानों ने जताया आभार….
दुर्ग भिलाई में यातायात विभाग की सख्ती : नियम तोड़ने वाले 20 हजार से ज्यादा वाहन चालकों पर कार्रवाई
बीएसएनएल को भिलाई निगम ने भेजा कुर्की नोटिस, संपत्तिकर का 45 लाख से ज्यादा है बकाया
Achievement : छत्तीसगढ़ के होनहार मल्लखंब खिलाड़ियों ने भूटान में लहराया परचम, विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मैडल
शिशु मंदिर के मेधावी युवाओं ने भरी प्रशासनिक सेवा की उड़ान, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिया आशीर्वाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article औचक निरीक्षण के दौरान मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग और सार्वजनिक शौचालय संचालन से बढ़ी सुविधाएं लक्ष्मी राजवाड़े की तत्पर पहल से सिलफिली मंडी को मिली बड़ी राहत
Next Article बलौदा बाजार के किराना गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?