ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विकास दुबे ने उज्जैन से कानपुर के बीच जिनके लिए नाम, उन पर कसेगा पुलिस का शिकंजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

विकास दुबे ने उज्जैन से कानपुर के बीच जिनके लिए नाम, उन पर कसेगा पुलिस का शिकंजा

By @dmin
Published: July 12, 2020
Share
विकास दुबे ने उज्जैन से कानपुर के बीच जिनके लिए नाम, उन पर कसेगा पुलिस का शिकंजा
विकास दुबे ने उज्जैन से कानपुर के बीच जिनके लिए नाम, उन पर कसेगा पुलिस का शिकंजा
SHARE

कानपुर (एजेंसी)। विकास दुबे के मारे जाने के बाद अब उसकी मदद करने वाले और उसके सहयोगी रहे लोगों पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने विकास दुबे से उज्जैन से कानपुर के सफर के बीच में लंबी पूछताछ की। विकास को इस बता का अंदेशा नहीं था कि रास्ते में कोई दुर्घटना हो सकती है इसलिए वह भी एसटीएफ को कई बातें बताता गया। सूत्रों के मुताबिक, विकास ने इस दौरान अपने कई राज खोले। हालांकि अभी इस बारे में कोई भी आधिकारिक रुप से कहने से बच रहा है।
वहीं दूसरी ओर विकास के एनकाउंटर के बाद सीएम योगी की तरफ से घटनाक्रम को लेकर पूरी रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने इस काम की जिम्मेदारी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को सौंपी है। सूत्रों के मुतबिक, सीएम यह जानना चाहते हैं कि उज्जैन से कानपुर के बीच में विकास ने पुलिसवालों को क्या जानकारियां दीं। साथ ही उज्जैन में उसने किसके-किसके नाम बताए हैं।

Contents
  • जिनके नाम बताए उनकी खैर नहीं
  • विकास की बेनामी सम्पत्ति पता लगाएगा प्रशासन
  • विकास के परिवार और साथियों के खिलाफ ईडी मामला दर्ज करेगी

जिनके नाम बताए उनकी खैर नहीं

विकास ने जिन लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। उन्हें लेकर भी लखनऊ से रणनीति तय की जाएगी। उनके खिलाफ क्या सबूत होंगे और उन्हें कैसे इक_ा किया जाएगा। इस बारे में उच्च अधिकारी भी चर्चा करेंगे। इन लोगों के खिलाफ भी कानूनी शिकंजे को मजबूत किया जाएगा। मजिस्ट्रेटी जांच से भी कई बातें सामने आएंगी।

विकास की बेनामी सम्पत्ति पता लगाएगा प्रशासन

विकास दुबे की सभी सम्पत्तियों को लेकर एडीएम भू अध्याप्ति को जांच सौंपी गई है। इनमें से कितनी बेनामी सम्पत्ति है उसे प्राथमिकता से देखा जाएगा। सबूत मिलने के साथ ही सरकार उन सभी सम्पत्तियों को जब्त करेगी।

विकास के परिवार और साथियों के खिलाफ ईडी मामला दर्ज करेगी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मारे गए अपराधी विकास दुबे के परिवार के सदस्यों और साथियों पर धनशोधन का मामला दर्ज करने की तैयारी में है। ईडी इन लोगों पर कथित रूप से धोखाधड़ी कर संपत्ति अर्जित और अवैध लेन-देन मामले की जांच करेगी।
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि लखनऊ में स्थित एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय ने छह जुलाई को इस संबंध में कानपुर पुलिस को पत्र लिखकर दुबे और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ दायर सभी मामलों की ताजा जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि ईडी जल्द ही उसके सहयोगियों और परिवार के सदस्यों द्वारा कथित रूप से किए गए अपराध की जांच के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत शिकायत दर्ज करके यह पता लगाएगा कि क्या बाद में इस धन का उपयोग अवैध रूप से चल और अचल संपत्ति अर्जित करने लिए तो नहीं किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि आरोप है कि दुबे ने अपने और अपने परिवार के नाम पर खूब संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उससे लगे कुछ इलाकों में दुबे और उसके परिवार से जुड़ी दो दर्जन से अधिक नामी और बेनामीÓ संपत्तियां, बैंक में जमा राशि और सावधि जमा पर केंद्रीय जांच एजेंसी की नजर है। ईडी अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों से दुबे और अन्य लोगों की संभावित विदेशी संपत्ति के बारे में विवरण भी मांग रहा है, इसके अलावा विभिन्न बैंकों से खातों का विवरण भी मांगा जा रहा है।

निगम को नहीं पता क्यों फैल रहा है डायरिया, कारण का पता लगाने महापौर ने बनाई कमेटी, 10 दिन में रिपोर्ट भी मांगी
Big News: आरबीआई ने रेपो रेट में बढ़ोतरी का एलान, लोन की EMI में होगा इजाफा
निज्जर हत्या मामला: विवाद के बाद भारत का बड़ा फैसला, कनाडा में वीजा सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित
श्रीरामजन्मोत्सव समिति द्वारा धर्मांतरण के विरूद्ध आवाज बुलंद की, अभियान को सामाजिक संगठनों का समर्थन
Amrit Bharat Train : अंदर की तस्वीरें आई सामने, रियायती दरों पर होगा सफर, कई लग्जरी सुविधाओं से है लैस…. देखें Video
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Army success: Eight terrorists wiped out in 32 hours, five in Shopian and three in Avantipora सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कमांडर समेत तीन आतंकी घिरे
Next Article बसपा नेता ने उज्जैन के महाकाल मंदिर को बताया आतंकियों का अड्डा, मुकदमा दर्ज बसपा नेता ने उज्जैन के महाकाल मंदिर को बताया आतंकियों का अड्डा, मुकदमा दर्ज

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?