ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कमांडर समेत तीन आतंकी घिरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कमांडर समेत तीन आतंकी घिरे

By @dmin
Published: July 12, 2020
Share
Big Army success: Eight terrorists wiped out in 32 hours, five in Shopian and three in Avantipora
Big Army success: Eight terrorists wiped out in 32 hours, five in Shopian and three in Avantipora
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। दो से तीन आतंकी घिरे हुए हैं। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। पुलिस की एक संयुक्त टीम, सेना की 22 आरआर और सीआरपीएफ ने तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही संयुक्त दल ने संदिग्ध स्थान का घेराव किया, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। संयुक्त दल द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई है। 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोपोर शहर के रेबन इलाके में मध्यरात्रि के आसपास घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान रविवार तड़के करीब चार बजे उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी और सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार, एक कमांडर समेत दो से तीन आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है।

बैट की मदद से पुलवामा जैसा हमला दोहराने की फिराक में हैं आतंकी

उधर, खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर के दो सेक्टरों में सेना पर पुलवामा जैसे बड़े हमले की साजिश को लेकर अलर्ट किया है। खुफिया अलर्ट के मुताबिक भीम्बर गली और नौशेरा सेक्टर में आतंकी मौजूद हो सकते हैं। पाकिस्तानी की कुख्यात बॉर्डर एक्शन फोर्स (बैट) की मदद से आतंकी सीमा के इस पार घुसपैठ कर सेना पर हमले की फिराक में हैं। सूत्रों के मुताबिक सेना और बीएसएफ दोनों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और इन इलाकों में हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, खुफिया इनपुट मिलने के बाद गश्त बढ़ा दी गई है। खासतौर पर भीम्बर गली और नौशेरा सेक्टर के पास रात को अधिक जवानों को मोर्चे पर लगाया गया है। पाकिस्तान की ओर से किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 

सबरीमाला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई के लिए गठित होगी बड़ी पीठ
गुरु नानक अस्पताल में सौ से ज्यादा बेड खाली, मगर रेफरल मंजूरी जरूरी
महिला समृद्धि सम्मेलन : प्रियंका गांधी ने साधा केन्द्र पर निशाना, कहा- राज्य सरकार की नहीं करती मदद, महंगाई से त्रस्त हैं महिलाएं
Durg Crime : आधी रात घर में घुसे चोरों की हुई जमकर पिटाई, शोर सुनकर जाग गए थे घरवाले… एक चोर को ले गए थाने
भारत में कोरोना संक्रमण: पिछले 24 घंटे में मिले 12899 नए मरीज…. स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या एक करोड़ चार लाख से ज्यादा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Amitabh-Abhishek admitted to isolation unit: doctors said the condition of both is known आइसोलेशन यूनिट में भर्ती अमिताभ-अभिषेक: डॉक्टरों ने कहा दोनों की हालत स्थित, जाने क्या है जया व एश्वर्या की रिपोर्ट
Next Article विकास दुबे ने उज्जैन से कानपुर के बीच जिनके लिए नाम, उन पर कसेगा पुलिस का शिकंजा विकास दुबे ने उज्जैन से कानपुर के बीच जिनके लिए नाम, उन पर कसेगा पुलिस का शिकंजा

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?