दुर्ग। विधायक अरुण वोरा, एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज शनिचरी बाजार स्थित पारख भवन में फीता काटकर महावीर सुविधा केन्द्र का शुभारंभ किये । कोरोना वैश्वीक महामारी के इस दौरान में महावीर जैन समाज के इस अनुकरणीय कार्य के लिए विधायक, व महापौर ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किये। इस दौरान जसराज पारख, वरिष्ठ पार्षद एवं अध्यक्ष सकल जैन समाज मदन जैन, सुरेश श्रीमाल, ऋषभ देशलहरा, दिलीप गोंगड़ के अलावा पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, प्रकाश गीते एवं अन्य मौजूद थे।
इस अवसर पर विधायक, महापौर ने इस सेवाभाव कार्य के लिए महावीर जैन समाज का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि इस कोरोना संक्रमण काल के दौरान शहर में कोविड-19 के प्रभावित लोगों को एक ही छत के नीचे आक्सीजन कीट, मेडिकल उपकरण, एम्बुलेंस, डीपफ्रीजर जैसे और भी अन्य सुविधाएॅ उपलब्ध होगी। यह सुविधा शनीचरी बाजार स्थित पारख भवन में किया गया है। जिसका लाभ आस-पास सहित शहर के काविड-19 प्रभावित लोग उठा सकेगें।
विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया शनीचरी बाजार में महावीर सुविधा केन्द्र का शुभारंभ… मिलंगे ऑक्सीजन किट सहित यह सामान





